Madhya Pradesh Youth Congress Betul

Madhya Pradesh Youth Congress Betul हर जोर जुर्म की टक्कर में संघर्ष हमारा

आज इंदिरा भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुन...
31/05/2026

आज इंदिरा भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर आयोजित रणनीतिक बैठक में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सहभागिता की |

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका सशक्त करने तथा जनहित के मुद्दों के साथ चुनावी तैयारियों पर सार्थक चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी जनहित, विकास और जनता के विश्वास के संकल्प के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही हैं |

#जनहित #मध्यप्रदेशकांग्रेस Jitu Patwari Sukhdeo Panse II Rashtra Bhushan Kanti

आज भोपाल में NSUI द्वारा आयोजित NEET पेपर लीक घोटाले के विरोध में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमे...
30/05/2026

आज भोपाल में NSUI द्वारा आयोजित NEET पेपर लीक घोटाले के विरोध में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद झाखड़ जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी शामिल हुए |

इस अवसर पर युवाओं के भविष्य के साथ हुए अन्याय, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई |

युवाओं के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस सदैव उनके साथ खड़ी हैं |

Jitu Patwari Sukhdeo Panse II Rashtra Bhushan Kanti

"कांग्रेस करें तो अपराध,एबीवीपी करें तो अंदोलन"कांग्रेस यदि जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करे तो उसे अपराध की तरह...
30/05/2026

"कांग्रेस करें तो अपराध,एबीवीपी करें तो अंदोलन"

कांग्रेस यदि जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करे तो उसे अपराध की तरह प्रस्तुत किया जाता हैं,क्योंकि सत्ता भाजपा के हाथों में हैं और सत्ता के दबाव में विरोध की आवाज़ों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाती हैं |

लेकिन जब एबीवीपी के नेताओं द्वारा एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर गिराया जाता हैं, प्रशासनिक कार्यालय में घुसकर हंगामा किया जाता हैं, तब कानून और व्यवस्था की बातें कहीं पीछे छूट जाती हैं | ऐसे मामलों में कार्रवाई की गति और सख्ती भी अलग दिखाई देती हैं |

लोकतंत्र में कानून का पैमाना सभी के लिए समान होना चाहिए | यदि सत्ता पक्ष के लिए एक नियम और विपक्ष के लिए दूसरा, तो यह न्याय नहीं बल्कि पक्षपात कहलाता हैं |

विपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाना हैं,और असहमति को अपराध मान लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं |

"समय सब देख रहा हैं, जनता सब समझ रही हैं, और लोकतंत्र में हर बात का हिसाब होता हैं | खैर, सब याद रखा जाएगा |"

#लोकतंत्र_बचाओ #संविधान_बचाओ #सत्य_की_आवाज #कांग्रेस #जनता_सब_देख_रही_है #लोकतांत्रिक_अधिकार #राजनीतिक_प्रतिशोध ाद_रखा_जाएगा

"हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें"हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने वाले सभी पत...
30/05/2026

"हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें"

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनायें |

सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं | आपकी लेखनी सदैव जनमानस की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करती रहे, यही शुभकामना हैं | Sukhdeo Panse II

29/05/2026

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर संबोधित करना केवल शब्दों का विवाद नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, इतिहास और पहचान का अपमान हैं |

सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले आदिवासी समाज को उनकी वास्तविक पहचान से वंचित करने का प्रयास कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा |

इस अपमान के विरोध में जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई, तब भाजपा सरकार ने दबाव और सत्ता के अहंकार में एफआईआर का सहारा लिया |

यह कार्रवाई साफ दर्शाती है कि भाजपा की मानसिकता आदिवासी विरोधी है और वह हर उस आवाज को दबाना चाहती है जो सच बोलने का साहस रखती हैं |

लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।
हम न अन्याय के सामने झुकेंगे, न दमन से रुकेंगे |

आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से जारी रहेगी |

“एफआईआर से आवाजें नहीं दबतीं, बल्कि संघर्ष और मजबूत होता है |”

मुलताई - मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुखदेव पां...
27/05/2026

मुलताई - मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुखदेव पांसे जी ने प्रभात पट्टन में गौतम उबनारे जी के छोटे भाई के तिलक (रिंग सेरेमनी) समारोह में शामिल होकर परिवारजनों एवं नवयुगल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं |

उन्होंने नवयुगल के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए परिवार की खुशहाली एवं आनंद की शुभेच्छा व्यक्त की |

Sukhdeo Panse II

भारत की स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक, लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक देश के प्रथम प्रधानम...
27/05/2026

भारत की स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक, लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का योगदान अविस्मरणीय एवं अतुलनीय हैं |

उन्होंने राष्ट्र को लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव प्रदान की |

उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रगतिशील विचारों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन से देश सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा |

पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि |
#भारतरत्न #नेहरूजी Sukhdeo Panse II

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुखदेव पांसे जी ने ...
26/05/2026

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुखदेव पांसे जी ने विगत रात्रि खाटू श्याम मित्र मंडल, मंगोना कला द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन में सहभागिता कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया |

बाबा श्याम के मधुर भजनों, भक्तिमय वातावरण एवं श्रद्धालुओं की अपार आस्था से ओतप्रोत इस दिव्य आयोजन में उपस्थित होकर मन अत्यंत भाव-विभोर हो उठा | संपूर्ण परिसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया |

इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद | आप सभी का यह प्रयास समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला हैं |

🚩 हारे का सहारा — बाबा श्याम हमारा 🚩
🙏 जय श्री श्याम 🙏 Sukhdeo Panse II

भोपाल — मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ...
24/05/2026

भोपाल — मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी ने इटावा निवासी मंदर धुर्वे जी के अस्वस्थ होने की जानकारी प्राप्त होते ही चिरायु हॉस्पिटल पहुंचकर उनका आत्मीयता के साथ हाल-चाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की |

इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से चर्चा कर मंदर धुर्वे जी के समुचित, बेहतर एवं निरंतर उपचार करने को कहा | Sukhdeo Panse II

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ...
21/05/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की |

इस अवसर पर श्री जीतू पटवारी जी,श्री सुखदेव पांसे जी,श्री अशोक सिंह जी,श्री पीसी शर्मा जी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

राजीव गांधी जी का आधुनिक भारत, युवा शक्ति और तकनीकी विकास के लिए दिया गया योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा |

Jitu Patwari Sukhdeo Panse II

Address

Gandhi Chowck
Betul
460001

Telephone

+919424008929

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhya Pradesh Youth Congress Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Madhya Pradesh Youth Congress Betul:

Share