08/10/2026
पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको और म्युल खाता खुलवाने उत्प्रेरित करने वाले (बैंक खाता को किराए में देने वाले) की पहचान कर की जा रही प्रभावी कार्यवाही।*
*• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।*
*• म्युल अकाउंट की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही।*
*• *आरोपियों को बीएनएस के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर किया गया प्रस्तुत।*
*• प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 04 नग खाता पास बुक एवं 05 नग एटीएम को जप्त कर किया गया बरामद।*
*• प्रकरण में अब तक म्युल अकाउंट की तस्दीक कर 04 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*
*• प्रकरण में विवेचना जारी।*
------------------------------
बेमेतरा, 07 अक्टूबर 2026
आरोपी 01. जितेन्द्र वर्मा पिता मनहरण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 21 कुर्मीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 02. कुमार दास गायकवाड पिता शिवचरण गायकवाड उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मुंगेला (बाराडेरा), थाना चंदनू जिला बेमेतरा को दिनांक 06.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा एक अन्य आरोपिया को माननीय न्यायालय के आदेश पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।