29/01/2016
नही रुकेगा कुंडा,बाबागंज में विकास का पहिया! गोपाल जी
झींगुर हरनाहर मार्ग का किया शिलान्यास!
बाबागंज! , विकास का जो सिलसिला जल है वो रुकने वाला नही है!माननीय राजा भैया के अगुवाई में पुरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा! युक्त बाते एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने झींगुर हरनाहर मार्ग के शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संम्बोधित करते हुए कही!
कहा की कुंडा और बाबागंज विधानसभा राजा भैया का परिवार है! पुरे देश में कुंडा का गौरव माननीय राजा भैया ने बढ़ाया! कुंडा, बाबागंज की जनता के आशीर्वाद से जिला पंचायत में राजा भैया का बोर्ड बना! प्रदेश में इटावा, मैनपुरी के बाद सबसे ज्यादा विकास कुंडा, बाबागंज का होगा!जल्द ही बाबागंज बिहार मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा! जिसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है!
इसके पूर्व एमएलसी गोपाल जी ने झींगुर तिराहे पर वैदिक़ मंत्रोचार के बीच बारह करोण बीस लाख की कीमत से बनाने वाले आठ किमी लम्बे झींगुर हरनाहर मार्ग के चौड़ीकरण व सदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया! , युक्त मार्ग कुंडा और लालगंज को जोड़ता है!
इसके बाद तिराहे पर जनसभा हुई! सभा को पूर्व सांसद कौशम्बी शैलेन्द्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ के एन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ने भी जनसभा को सम्भोदित किया! बाबागंज के ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने इक्वान किलो की माला से मुख्य अतिथि अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी का स्वागत किया! इस दौरान प्रधान जनार्दन तिवारी, राजेश तिवारी सोनी, बबलू यादव, आनंददेव पाण्डेय, शकील अहमद, अन्नू सिंह, सुधाकर सिंह, सन्नू सिंह, शिवबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य बबलू शुक्ला, ,संजय सिंह , दीपू सिंह, लाल जी सरोज, सीताराम सरोज ,विनोद कुमार यादव, नूर आलम गुड्डू भाई, पूर्व प्रधान अखिलेश दुबे, इरफ़ान अहमद, सुरेश सिंह , काशी दुबे, राहुल शुक्ला,विनीत पाण्डेय, कुँवर मुन्नू सिंह, पंकज तिवारी,समेत हजारो लोग मौजूद रहे! समारोह का संचालन सत्येन्द्र सिंह ने किया!
इनसेट
सैकड़ो बाइको से अगवानी
बाबागंज, झींगुर हरनाहर मार्ग के चौड़ीकरण व सदृढ़ीकरण के कार्य के शिलान्यास करने के लिए अ रहे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी का बाबागंज के ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह की अगुवाई में राजा भैया युथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने अंजनी से अगुवाई करते हुए शिलान्यास स्थल तक लाये! इस दौरान युवक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे!
इस दौरान रज्जू सिंह, श्याम सिंह, युवा नेता सौरभ मिश्रा, शेष तिवारी, भीषम दुबे, समेत सैकड़ो युवा साथ रहे!