Lions Club Behror Kings

Lions Club Behror Kings Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lions Club Behror Kings, Social service, Behror.

**लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स द्वारा वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम****बहरोड़ ।** लायंस...
10/05/2026

**लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स द्वारा वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम**
**बहरोड़ ।** लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 3233 E-1 के तत्वावधान में समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए 'लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स' द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में एक वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया । यह कार्यक्रम रीको इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में रविवार, 10 मई 2026 को सुबह 9:30 बजे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस पुनीत कार्य में **प्रहलादराय दिनेश कुमार नांगलखोड़िया वाले** का विशेष सेवा सहयोग रहा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन क्लब के पदाधिकारि मेंबरशिप समिति चैयरमेन एमजेएफ लायन प्रमोद अग्रवाल व संस्थापक सदस्य लायन प्यारेलाल सैनी द्वारा रिबन काटकर किया गया ।
उद्घाटन अवसर पर एमजेएफ लायन प्रमोद अग्रवाल ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब सदैव 'Unite to Serve' के ध्येय वाक्य के साथ मानवता की सेवा में तत्पर रहता है। व पीड़ित मानवता की सेवा में स्थाई सेवा गतिविधि के अंतर्गत यह हमारा आठवां शीतल जल मंदिर स्थापित किया गया है अन्य सभी जल मंदिर स्वस्थ स्थिति में संचालित हो रहे हैं । वही फैलोशिप पर जोर देते हुए कहा कि आज ही के दिन क्लब का एक पारिवारिक टूर भी जिम कॉर्बेट नैनीताल व कैंची धाम के लिए जा रहा है कैंची धाम मे विश्व में चल रहे इरान अमेरिका युद्ध विराम व क्षेत्र की खुशहाली हेतु प्रार्थना की जाएगी ।
क्लब के अध्यक्ष **MJF लायन दिनेश अग्रवाल** ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्लब द्वारा जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
**कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला लायन प्रवीण सैनी संयोजक मनोज राकेश अग्रवाल संदीप अग्रवाल राजेश पारुल मेहुल हन्नू उमेश यादव सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों और राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत बताया।
अंत में, क्लब सचिव राहुल यादव द्वारा सभी सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।








A very happy marriage anniversary 💗🎉🌹 Lion Dr. Komal Virendra singh
04/05/2026

A very happy marriage anniversary 💗🎉🌹
Lion Dr. Komal Virendra singh


*लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स और ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के शिविर में 125 नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान***बहरोड़, राजस्थान ...
02/05/2026

*लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स और ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के शिविर में 125 नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान**

*बहरोड़, राजस्थान | २ मई, २०२६**
आज बहरोड़ के औद्योगिक क्षेत्र स्थित **ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लि.** के परिसर में **लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स** और **ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज** के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मानवीय कार्य में क्षेत्र के नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया, जिसके फलस्वरूप कुल **125 यूनिट रक्त** संग्रहित किया गया।
शिविर का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हुआ, जहाँ युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने "एक रक्तदाता बनें, जीवन बचाएं" के संकल्प के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। **सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल, जयपुर** और **राठ ब्लड बैंक, बहरोड़** की विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया।
रक्तदान शिविर मे 125 यूनिट रक्त (आम नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक दान)कर एकत्रित किया गया ।
रक्तदान शिविर में SMS अस्पताल जयपुर एवं राठ ब्लड बैंक बहरोड़ की टीमों का तकनीकी समर्थन प्राप्त हुआ ।

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों में जीवन बचाने के लिए किया जाएगा।

आयोजकों ने इस मौके पर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "आज बहरोड़ के आम नागरिकों ने 125 यूनिट रक्तदान कर यह सिद्ध कर दिया है कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां बचा सकता है, और आज के इस योगदान से कई परिवारों में खुशियां लौटेंगी।"
शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन दिनेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं आयोजन करता और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर स्वागत अभिनंदन किया ।
ग्रीनलैम प्रबंधन अधिकारी श्री आशीष प्रताप सिंह जी ने सभी को संबोधित करते हुए इस विषय पर बल दिया कि जीवन में सभी को समय-समय पर रक्त दान कर सामाजिक व मानव हित में अपना जिम्मेदारी अवश्य निभानी चाहिए । वही मेंबरशिप कमेटी अध्यक्ष एमजीएफ लाइन प्रमोद अग्रवाल ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा की बहुत से नागरिक रक्तदान करने से डरते हैं जबकि रक्तदान करने में डरने जैसी कोई बात नहीं है हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ प्राप्त होता है , वही आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन करते हुए अनेकों जिंदगियों को भी जीवनदान प्रदान करते है । क्लब की तरफ से कैंप संयोजक लायन मुकेश यादव चार्टर अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला राकेश अग्रवाल प्रवीन सैनी राहुल यादव प्रदीप यादव बुध सिंह यादव आलोक अग्रवाल प्यारेलाल सैनी गोपाल अग्रवाल चिराग शर्मा मनोज अग्रवाल नीरज सोनी पंकज जयसवाल इंजीनियर प्रदीप विपिन अग्रवाल संदीप अग्रवाल सहित ग्रीनलैम से राकेश कुमार एचआर हेड सुभाष शर्मा प्रोडक्शन मैनेजर गिरीश तिवारी क्वालिटी हेड राजेश तिवारी हेड आदि सदस्य उपस्थित रहे ।।






**लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स और शिवराम हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न****बहरोड़।* दिनांक 26...
26/04/2026

**लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स और शिवराम हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न**
**बहरोड़।* दिनांक 26 मई वार रविवार ।
*लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स** एवं **शिवराम हॉस्पिटल, बहरोड़** के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय स्टेडियम में एक वृहद् 'प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर' का सफल आयोजन किया गया।
रविवार सुबह 06:00 बजे से आयोजित इस शिविर में शहर और आस-पास के क्षेत्रों से आए लगभग **240 आम नागरिकों* ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राथमिक स्तर पर बीमारियों की पहचान करना था।

शिविर के दौरान अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा आगंतुकों की बी पी , शुगर , ऑक्सीजन , पल्सरेट हाइट आदि जाँचें निःशुल्क की गईं ।

जाँच के पश्चात उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर उचित परामर्श दिया। साथ ही, बेहतर जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए ।
इस पुनीत कार्य में लायंस क्लब के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे लायन राहुल यादव लायन प्रवीण सैनी लायन डॉ. विरेंद्र सिंह संयोजक लायन गोपाल अग्रवाल सहसंयोजक लायन मुकेश यादव राकेश रोहिल्ला नवीन गोयल विपिन अग्रवाल आलोक अग्रवाल राकेश अग्रवाल बुद्ध सिंह यादव प्रदीप यादव आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
क्लब के अध्यक्ष लायन दिनेश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए शिवराम हॉस्पिटल की टीम और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । वही मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन एमजेएफ लायन प्रमोद अग्रवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि लायंस क्लब बहरोड किंग्स इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य को करता रहता है निकट भविष्य में 2 मई को भी एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर अपनि हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया ।
क्षेत्रीय नागरिकों ने क्लब की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।








02/04/2026


26/03/2026


08/03/2026



15/02/2026



01/01/2026

Address

Behror
301701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lions Club Behror Kings posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category