District Administration Begusarai

District Administration Begusarai Welcome to the District Administration Begusarai Page. District Administration Begusarai
(3)

31/05/2026
31/05/2026
31/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

आइए, तंबाकू एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें।




31/05/2026
आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने हरिगिरि धाम का भ्रमण किया तथ...
31/05/2026

आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने हरिगिरि धाम का भ्रमण किया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


हाईवे सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा कदमसुरक्षित हाईवे, सुरक्षित जीवन — अवैध पड़ाव पर सख्त कार्रवाई।माननीय सर्वोच्...
30/05/2026

हाईवे सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा कदम

सुरक्षित हाईवे, सुरक्षित जीवन — अवैध पड़ाव पर सख्त कार्रवाई।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं बिहार सरकार के निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन बेगूसराय ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जिले के एनएच एवं एसएच मार्गों को पांच संवेदनशील क्षेत्रों में विभाजित कर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित जांच एवं शमन कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहनों का पड़ाव सुनिश्चित करने की अपील की है।


जिले में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला पदा...
30/05/2026

जिले में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय परिसर से नई अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि नई अग्निशमन वाहन के शामिल होने से जिले की अग्निशमन क्षमता में वृद्धि होगी तथा आगजनी जैसी आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आधुनिक संसाधनों से अग्निशमन सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता, सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी आपदा अथवा अग्निकांड की स्थिति में आम नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके।

समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह नई अग्निशमन वाहन जिले में अग्नि सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Begusarai:

Share