Apna Begumganj - अपना बेगमगंज

Apna Begumganj - अपना बेगमगंज शहर की बात शहर के साथ
अपना बेगमगंज

नौतपा की दोपहर में भीषण गर्मी के बीच बेगमगंज की जेल रोड।अपना बेगमगंज
01/06/2026

नौतपा की दोपहर में भीषण गर्मी के बीच बेगमगंज की जेल रोड।

अपना बेगमगंज

गर्मी में प्यासे जीवों के लिए एक छोटा सा प्रयास भी जीवनदान बन सकता है।अपने घर, छत या आंगन में एक बर्तन जरूर रखें और पक्ष...
27/04/2026

गर्मी में प्यासे जीवों के लिए एक छोटा सा प्रयास भी जीवनदान बन सकता है।

अपने घर, छत या आंगन में एक बर्तन जरूर रखें और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

आइए, इस भीषण गर्मी में हम सब मिलकर जीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मानवता का सच्चा उदाहरण बनें।

अगर ऐसा रेलवे स्टेशन बेगमगंज में बन जाए तो कैसा लगेगा ?स्टेशन के पीछे फतेहपुर गाँव की खूबसूरत पहाड़ी नज़र आ रहीं है। AI ...
24/04/2026

अगर ऐसा रेलवे स्टेशन बेगमगंज में बन जाए तो कैसा लगेगा ?
स्टेशन के पीछे फतेहपुर गाँव की खूबसूरत पहाड़ी नज़र आ रहीं है।

AI generated Pic

23/04/2026
रायसेन जिले से संबंधित मांगें अपने ज़िले और क्षेत्र से क्यों नहीं उठाई जाती और ना ही ऐसी खबर यहाँ से प्रकाशित की जाती ?य...
10/04/2026

रायसेन जिले से संबंधित मांगें अपने ज़िले और क्षेत्र से क्यों नहीं उठाई जाती और ना ही ऐसी खबर यहाँ से प्रकाशित की जाती ?

यह अपना बेगमगंज है
यहां सब खामोश है कोई आवाज़ नहीं करता..!
सच बोलकर कोई किसी को नाराज़ नहीं करता..!!

रायसेन-बेगमगंज-गैरतगंज के आम नागरिक,नेतागण,सामाजिक संगठन सभी सोए हुए है।
कहीं यही ख़ामोशी इस प्रस्तावित रेल लाइन का रुट भी ना बदलवा दे जैसा की पूर्व में इस क्षेत्र से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का रुट बदल दिया गया था।

भोपाल रायसेन बेगमगंज सागर छतरपुर खजुराहो रेलवे लाइन की उम्मीद फिर जागी है।भोपाल से रायसेन बेगमगंज सागर छतरपुर खजुराहो नय...
08/04/2026

भोपाल रायसेन बेगमगंज सागर छतरपुर खजुराहो रेलवे लाइन की उम्मीद फिर जागी है।

भोपाल से रायसेन बेगमगंज सागर छतरपुर खजुराहो नयी रेलवे लाइन के दोबारा सर्वे के लिए केंद्र सरकार से बजट की मंजूरी के बाद अब सर्वेयर क्षेत्र में सर्वे करेंगे और फाइनल रिपोर्ट बनाकर रेल विभाग को प्रस्तुत करेंगे ।
क्षेत्रीय नेताओ और विशेष रूप से हमारे क्षेत्रीय सांसद महोदय को रेल लाइन विहीन हमारे रायसेन जिले और बुंदेलखण्ड के पिछड़े क्षेत्र को मध्य प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के फायदे बता कर केंद्र सरकार से इस परियोजना के निर्माण की स्वीकृति दिलाकर बजट मंजूर कराने के प्रयास करना चाहिए।

अपना बेगमगंज ❤️
12/03/2026

अपना बेगमगंज ❤️

सुबह की सुकून भरी खामोशी में शहर के व्यस्ततम एम.पी. रोड मार्केट के नज़ारे।अपना बेगमगंज ❤️
23/01/2026

सुबह की सुकून भरी खामोशी में शहर के व्यस्ततम एम.पी. रोड मार्केट के नज़ारे।

अपना बेगमगंज ❤️

भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा जाता है। जब भी किसी नए रेल मार्ग की स्वीकृति (Sanction) मिलती है, तो संबंधित क्षेत्र...
16/01/2026

भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा जाता है। जब भी किसी नए रेल मार्ग की स्वीकृति (Sanction) मिलती है, तो संबंधित क्षेत्र के लोगों में आर्थिक और सामाजिक विकास की नई उम्मीदें जगती हैं।

दैनिक भास्कर सागर में प्रकाशित आज दिनाँक (16/01/2026) की खबर के अनुसार भोपाल-रायसेन-बेगमगंज-सागर-छतरपुर नई रेल्वे लाइन परियोजना के सर्वे के लिए 2010-11 के रेल बजट में केंद्र की मनमोहन सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई थी इस परियोजना के सर्वे और उपयोगिता रिपोर्ट पूरी होने के वर्षों बाद भी यह योजना केवल इसलिए अटकी हैं क्योंकि इस रेल्वे लाइन परियोजना की डीपीआर के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बजट आवंटित नहीं किया गया है।

हमारे विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के सांसद और केन्द्रीय कृषि मंत्री जी से अनुरोध है की आपके ही संसदीय क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण रेल्वे लाइन परियोजना के लिए आगामी बजट मैं पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का प्रयास करे ताकि आपके संसदीय क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा भी रेल्वे लाइन की सुविधा से जुड़ सके।

Shivraj Singh Chouhan
Ashwini Vaishnaw
Ministry of Railways, Government of India
Apna Begumganj - अपना बेगमगंज
अपना रायसेन

Address

Begumganj
464881

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Begumganj - अपना बेगमगंज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share