10/10/2024
आज देश ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया। रतन टाटा जी का निधन न केवल उद्योग जगत के लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन समर्पण, परोपकार और नेतृत्व का एक अनुपम उदाहरण था। टाटा समूह के माध्यम से उन्होंने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज के हर तबके की मदद के लिए भी अग्रसर रहे। उनका योगदान सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
हम उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।