Developing Basti U.P.

Developing Basti U.P. Please share This page and contribute to giving basti a Developed tourist city of U.P.

5 अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर का मोदी जी द्वारा भूमि पूजन से त्रेतायुग का वातावरण होगा जीवंत 5 अगस्त को दो वस्त्र पहनेंग...
04/08/2020

5 अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर का मोदी जी द्वारा भूमि पूजन से त्रेतायुग का वातावरण होगा जीवंत

5 अगस्त को दो वस्त्र पहनेंगे रामलला

इतना ही नहीं 5 अगस्त को भूमि पूजन के दिन रामलला के दो वस्त्र तैयार किए गए हैं. पहला नौ रत्नों से जड़ा हुआ है. पहला हरा और दूसरा केसरिया रंग का वस्त्र तैयार किया गया है. यानी इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब रामलला एक दिन में दो वस्त्रों को धारण करेंगे. भगवान राम के लिए पोशाक तैयार करने वाले दर्जी भगवत प्रसाद ने बताया कि पंडित कल्कि राम ने पोशाक के लिए ऑर्डर दिया था. अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग पोशाक तैयार हुई है।

रामा दल के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने बताया कि रामलला के चार पोशाक सत्येंद्र दास को भेज रहे हैं. सोमवार के लिए सफेद, मंगलवार के लिए लाल और बुधवार के लिए हरे रंग की विशेष पोशाक तैयार की गई है. केसरिया रंग की पोशाक भी तैयार है. राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक रामलला को पहनाने के लिए वस्त्र मुझे मिल गए हैं. भूमि पूजन के दिन पहले भगवान राम हरा वस्त्र पहनेंगे. वहीं, विकल्प के तौर पर केसरिया वस्त्र भी रखा गया है. उन्होंने बताया कि हर दिन के अलग-अलग रंग के वस्त्र भगवान धारण करते हैं।

जय श्रीराम, जय जय श्रीराम !

स्थाई होंगे रोडवेज के 23 संविदा परिचालक------बस्ती : रोडवेज में 15 वर्षों से संविदा पर परिचालक के रूप में तैनात कर्मचारि...
24/05/2017

स्थाई होंगे रोडवेज के 23 संविदा परिचालक------

बस्ती : रोडवेज में 15 वर्षों से संविदा पर परिचालक के रूप में तैनात कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने 910 ऐसे परिचालकों को स्थाई करने का फैसला किया है जो संविदा पर लंबे समय से परिवहन निगम में कार्यरत हैं। इनमें 23 परिचालक बस्ती डिपो के हैं। सब कुछ ठीक रहा तो संविदा कर्मी के रूप में बस में टिकट काटने वाले परिचालक स्थाई हो जाएंगे। इस संबंध में परिवहन निदेशक ने पत्र जारी किया है, कहा गया है कि 15 वर्षों से संविदा पर कार्यरत परिचालकों को सूची बनाकर स्थाई करने के लिए तत्काल उपलब्ध कराएं। इसमें बस्ती डिपो के संविदा परिचालक भी शामिल हैं, जिनको यह सौगात मिली है। यह खबर आते हैं संविदा चालकों के चेहरे पर खुशी छा गई। परिचालकों ने कहा कि यह प्रतीक्षा का फल है, जिसे सरकार ने सुन लिया। एआरएम परशुराम पांडेय ने बताया कि बस्ती डिपो के 23 संविदा परिचालकों को स्थाई करने के लिए सूची तैयार है। जल्द ही इन्हें स्थाई कर दिया जाएगा। इस बाबत परिवहन निदेशक के रवींद्र नायक ने पत्र जारी कर सूची मांगी है।

बस्ती: गंदगी के बोझ से कराह रही मनोरमा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर्रैया के एक दर्जन उत्साही युवकों की पहल रंग ला...
24/05/2017

बस्ती: गंदगी के बोझ से कराह रही मनोरमा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर्रैया के एक दर्जन उत्साही युवकों की पहल रंग लाई और देखते ही देखते नदी की सूरत बदल गई। 11 दिन चले इस अभियान ने स्वच्छता की अलख जगा दी है।

गोंडा जनपद के तिर्रे ताल से निकलकर जनपद के लालगंज के कुआनों नदी में मिलने वाली मनोरमा नदी पौराणिक महत्व को अपने आंचल में समेटे हुए है। भगवान राम के जन्म से जुड़ी होने के चलते यह नदी लाखों लोगों के आस्था का केंद्र भी है लेकिन दशकों से उपेक्षा के चलते यह नदी गंदगी से कराह रही। विधानसभा चुनावों में इस नदी की सफाई जनप्रतिनिधियों के एजेंडे में भी शामिल होती है लेकिन चुनाव बाद इसकी याद किसी को नही आती है। बहरहाल मनोरमा नदी जलकुंभी व सिल्ट से पटी हुई है। कई बार स्वयंसेवी संगठनों व राजनैतिक दलों ने इसकी सफाई का अभियान तो चलाया लेकिन प्रभाव नहीं रहा।

एक पखवारे पूर्व हर्रैया नगर के युवाओं द्वारा शुरू किया मनोरमा का सफाई अभियान रंग लाने लगा है। समाजसेवी मनीष कुमार गुप्ता उर्फ मोनू की अगुवाई में 11 दिनों तक चले अभियान में नगर के तीन प्रमुख घाटों मनोरमा, शिवाला व बरईघाट की सूरत ही बदल गई है। 1 पोकलैंड व 1 जेसीबी मशीन के माध्यम से प्रतिदिन 8-9 घंटे तक सफाई कराई गई। जिसमें घाट पर फैले मूर्तियों के अवशेष तथा नदी में फैली जलकुंभी व सिल्ट की सफाई करायी गयी। 8 दिनों में मनोरमा घाट, 2 दिन में शिवाला व 1 दिन में बरई घाट की सफाई करायी गयी। पोकलैंड मशीन द्वारा 22,00 व जेसीबी मशीन द्वारा 1000 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से प्रतिदिन 25,600 रुपये और 11 दिनों के भीतर कुल 2,81,600 रुपये इस पर खर्च किए गए। यह धन आपसी सहयोग एवं चंदे से जुटाया गया।

यह बने प्रेरक

अभियान की अगुवाई कर रहे मनीष कुमार गुप्ता का कहना है कि मनोरमा नदी हर्रैया की पहचान है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आज तक केवल नदी की सफाई को लेकर बयानबाजी की जाती रही हमने इसे करके दिखा दिया है। पहले हम चार लोगों के साथ आगे आए,लेकिन बाद में एक दर्जन लोग अभियान से जुड़ गए। नगर के तीन घाटों को साफ किया गया है। आगे नदी को पूरी तरफ साफ करने का अभियान चलेगा।

यह रहे शामिल

अभियान में अमित कुमार गुप्ता, वीरू गुप्ता, विशाल, सुरेश कसौधन, वेदप्रकाश, किसाने, अर्जुन कुमार, रंगीलाल, राजकुमार, बंटू कसौधन, योगेश कुमार, कपिल, सुनील कुमार, आशीष, ¨पटू, राजेश कसौधन, विकास कुमार सहित कई अन्य युवा शामिल रहे।

बस्ती: नई व्यवस्था में अब कक्षा 8 पास छात्र आइटीआइ में किसी द्विवार्षिक व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण किया ह...
24/05/2017

बस्ती: नई व्यवस्था में अब कक्षा 8 पास छात्र आइटीआइ में किसी द्विवार्षिक व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण किया हो केवल हिन्दी विषय में परीक्षा देकर हाई स्कूल का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह हाई स्कूल पास छात्र इंटरमीडिएट का प्रमाण-पत्र पा जाएंगे। यह जानकारी देते हुए संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि आइटीआइ में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिये विशेष प्रबंध किया गया है। बस्ती मंडल के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अगस्त 2017 से नया सत्र प्रारंभ होगा। बेहतर प्रशिक्षण, रोजगार मेलों का आयोजन कर उन्हें रोजगार से जोड़ने, स्वरोजगार के लिए सहज रूप से बैंकों से ऋण उपलब्ध कराए जाने आदि की व्यवस्था शासन स्तर पर की गई है।

गड्ढामुक्त न हुई सड़कें तो कार्यमुक्त होंगे अभियंता---- उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र ...
24/05/2017

गड्ढामुक्त न हुई सड़कें तो कार्यमुक्त होंगे अभियंता---- उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह
Wed, 24 May 2017 11:21 PM (IST)---

बस्ती: प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह ने कहा है कि यदि उनके विभाग की ओर से बनवाई गई प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो संबंधित अभियंताओं को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। सभी अधिशासी अभियंताओं को सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा गया है। वह बुधवार को बस्ती में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश में सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में उन्होने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। इस कार्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बस्ती में बन रही प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस समय कुल 43 स्थानों पर विभाग सड़क बनवा रहा है। इसके अलावा विभाग डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में केसी ड्रेन, सीसी रोड आदि का भी निर्माण करा रहा है। बताया कि लकड़मंडी से छपिया परसा तक बनवाई गई सड़क सिकंदरपुर तक जानलेवा है। सड़क का एक हिस्सा बना है, जबकि भुगतान पूरा होने की बात बताई गई है। इस सड़क की जांच कराने के लिए डीएम बस्ती को निर्देशित करते हुए अधूरी सड़क को पूरी कराने को कहा गया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले साल सात सड़कों के टेंडर में से एक ही ठेकेदार को छह सड़कों के निर्माण का ठेका मिल गया। इस मामले में पूछताछ हुई तो पता चला कि उसने बिलो रेट के दम पर टेंडर हासिल किया। उनका मानना है कि बिलो रेट टेंडर रहेगा तो सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी। ऐसे में सातों सड़कें के टेंडर निरस्त कर फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सड़क जनता के लिए बनती है, सड़क की गुणवत्ता खराब मिली तो ठेकेदार और अधिकारी दोनो को जेल भेजा जाएगा। हर्रैया क्षेत्र की बदहाल सड़कों से जुड़े सवाल पर कहा कि पिछले जनप्रतिनिधि ने सड़क पर गड्ढ़ा किया जिसे अब उनके विधायक गड्ढामुक्त कराएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान हर्रैया के विधायक अजय ¨सह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय ¨सह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन भी मौजूद रहे।

Basti is first to resolve Public complaint early
06/04/2017

Basti is first to resolve Public complaint early

मशहूर शायर राहत इंदौरी अपने शहर बस्ती में आ रहे है
02/03/2017

मशहूर शायर राहत इंदौरी अपने शहर बस्ती में आ रहे है

मिसेज यूपी बनी बस्ती की बहू
02/03/2017

मिसेज यूपी बनी बस्ती की बहू

बस्ती जिले के बाल वैज्ञानिक का जलवा
01/03/2017

बस्ती जिले के बाल वैज्ञानिक का जलवा

पीएम माननीय नरेंद्र मोदी जी बस्ती की धरती पे 23 फरवरी को पधार रहे है। कारण चाहे चुनाव हो तो क्या हुआ । उनका सम्मान यादगा...
16/02/2017

पीएम माननीय नरेंद्र मोदी जी बस्ती की धरती पे 23 फरवरी को पधार रहे है। कारण चाहे चुनाव हो तो क्या हुआ । उनका सम्मान यादगार तरीके से होना चाहिए। इसी उम्मीद में

वन्यजीवों के प्रति बस्ती जिले के लोगो के मानवता की एक झलक
13/02/2017

वन्यजीवों के प्रति बस्ती जिले के लोगो के मानवता की एक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाटिया बस्ती को बढ़िया प्रदर्शित किया गया और इस केंद्र ने जिले का नाम रोसन किया
12/02/2017

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाटिया बस्ती को बढ़िया प्रदर्शित किया गया और इस केंद्र ने जिले का नाम रोसन किया

Address

MadwaNagar , Gandhi Nagar
Basti
272001

Telephone

9266224112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Developing Basti U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share