31/05/2026
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत,आज दिनांक 30/05/26 को कलेक्टर सभा गृह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी द्वारा अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई ,जिसमें सभी विभागों के अधिकारी , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी ,NRLM ,महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायत विभाग, जिला शिक्षाअधिकारी,प्राचार्य डाइट , बीईओ,एपीसी,बीआरसीसी, विकास खंड अकादमिक,जनशिक्षक, संकुल सह समन्वयक,स्वयं सेवी संस्थाएं, आनंदम ,एजुकेट गर्ल्स, जन अभियान परिषद,पहल जनसहयोग सामाजिक संस्था एवं ऑनलाइन हाई स्कूल /हायर सेकेंडरी प्राचार्य ,जनपद सीईओ,जुड़े ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी काजल जावला, सहायक कलेक्टर एवं साक्षरता नोडल अधिकारी श्री माधव अग्रवाल , संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री रवि वर्मा सर द्वारा, उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं जिला का लक्ष्य प्राप्ति हेतु, सभी विभागों से , सर्वे चिन्हांकन, छात्र छात्राओं,स्वयं सेवकों को अक्षर साथियों का पंजीयन कराने,सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन के लिए ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाकर , सहयोग करने,नियमित मॉनिटरिंग करने एवं सितंबर माह की मूल्यांकन परीक्षा में जिले के लक्ष्य के अनुसार नव साक्षरों को शामिल कराने के लिए निर्देशित किया गया ।
केशवलाल कुशवाह
जिला सह समन्वयक
जिला शिक्षा केंद्र बड़वानी