19/05/2024
*विरेन्द्र धाम छात्रावास बाड़मेर में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई को*
शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विरेन्द्र धाम आवासीय छात्रावास में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा दिनांक 21 मई 2024 को परीक्षा केन्द्र विरेन्द्र धाम छात्रावास परिसर में प्रातः 10.00 बजें से 11.30 तक आयोजित होगी। निर्धारित प्रवेश पत्र को वेबसाईट www.virendradham.in से डाउनलोड कर आवश्यक निम्नांकित जानकारी भरकर पात्र छात्र परीक्षा दिवस को दो नवीनतम फोटो सहित कक्षा 10वीं, स्नातक उत्तीर्ण एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ में लेकर आवे। छात्र ओएमआर को भरने के लिये स्वयं का तख्ता एवं बाल पोइंट पेन साथ लेकर आवे। छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 9ः00 बजे से (परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व) प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश समिति सचिव चैनाराम ने बताया कि छात्रावास में 200 सीटो हेतु स्नातक उत्तीर्ण सर्वसमाज के होनहार, प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है को 01 जून से विरेन्द्र धाम आवासीय छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत दिनांक 01 मई से 15 मई तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए जिसमें कुल 801 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 757 आवेदन प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य पाये गए। जिसकी अद्यतन सूची व जानकारी छात्रावास की वेबसाईटwww.virendradham.in पर देखी जा सकती है
प्रवेश परीक्षा की विषय वस्तु निम्न है- सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति, राजस्थान कला-संस्कृति, समसामयिकी, राजव्यवस्था, राजस्थान इतिहास, भूगोल एवं सामान्य विज्ञान। प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे एवं पूर्णांक 100 अंक का होगा एवं प्रति गलत उत्तर अंकन करने पर 0.25 अंको की कटौती की जायेगी
Virendra dham is an initiative under the aegis of Dr. Virendra Choudhary Memorial trust, Barmer(Rajasthan). It is a residential facility newly created for college students and candidates preparing for the competitive examinations. Dr. Virendra Choudhary Memorial trust, Barmer (Rajasthan) has been ma...