27/05/2026
ईद-उल-अज़हा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का प्रतीक पर्व है। यह हमें सिखाता है कि हम अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करें।
इस मुबारक मौके पर आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जो न्याय, समानता और शांति पर आधारित हो। जरूरतमंदों की मदद करें और खुशियों को आपस में बांटें।
आप सभी को और आपके परिवार को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। अल्लाह तआला हमारी कुर्बानियों को कबूल फरमाए और हम सब पर अपनी रहमतें नाज़िल करे।
– उमर फारूक
प्रदेश कार्य समिति सदस्य
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, झारखंड