Sanjay Yadav Ex. MLA

Sanjay Yadav Ex. MLA Former MLA, Bargi Constituency Jabalpur M.P. I am social worker, and work for "Narmada Bachao Abhiyan"

अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज मेरे निज निवास पर *माननीय अजय सिंह 'राहुल भैया' जी विधायक(पूर्व नेता प्रतिपक्ष)* का शुभागमन...
07/05/2026

अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज मेरे निज निवास पर *माननीय अजय सिंह 'राहुल भैया' जी विधायक(पूर्व नेता प्रतिपक्ष)* का शुभागमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आदरणीय भैया का सानिध्य और मार्गदर्शन पाकर मन अत्यंत प्रफुल्लित है। आप सभी के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थिति हेतु सभी वरिष्ठजनों का सहृदय आभार।"

📢 राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाजिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री संजय यादव जी ऐवम् शहर कांग...
04/05/2026

📢 राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री संजय यादव जी ऐवम् शहर कांग्रेस कमेटी जे अध्यक्ष सौरभ शर्मा जी के नेतृत्व में आज जबलपुर जिला कलेक्टर को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन दिनांक 30-04-2026 को बरगी क्षेत्र में हुई दुखद एवं हृदयविदारक घटना के संबंध में दिया गया, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए।

ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—

🔴 घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
🔴 मृतकों के परिजनों एवं घायलों को उचित एवं पूर्ण मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए।
🔴 घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए।
🔴 संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
🔴 भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) ऐव शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने हेतु निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

— संजय यादव
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
जबलपुर (ग्रामीण)

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की भयावह घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध और आहत है। आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी ने घट...
01/05/2026

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की भयावह घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध और आहत है।

आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी ने घटना स्थल पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया। खराब मौसम के बावजूद क्रूज को अनुमति देना सीधे-सीधे सिस्टम की घोर लापरवाही को दर्शाता है। प्रबंधन स्वयं स्वीकार कर रहा है कि न आंधी-तूफान मापने का कोई यंत्र था और न ही पर्याप्त लाइफ जैकेट, यह नियमों का खुला उल्लंघन है।

सिस्टम की इस लापरवाही ने हँसते-खेलते परिवारों को एक पल में मातम में बदल दिया।

संजय यादव (पूर्व विधायक)
अध्यक्ष - जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर, ग्रामीण

म प्र नेता प्रतिपक्ष मा उमंग सिंघार जी आज दोपहर 2.00 बजे क्रूज हादसे के घटना स्थल पर पहुंचेंगे..!!Umang Singhar
01/05/2026

म प्र नेता प्रतिपक्ष मा उमंग सिंघार जी आज दोपहर 2.00 बजे क्रूज हादसे के घटना स्थल पर पहुंचेंगे..!!
Umang Singhar

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 27-04-2026 को संपन्न हुई।बैठक में संगठन को मजबूत करने ...
27/04/2026

जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 27-04-2026 को संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ब्लॉक, मंडल एवं पंचायत स्तर पर समितियों के गठन को शीघ्र पूर्ण करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नियमित बैठकों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही पदाधिकारियों के कार्यों का स्पष्ट विभाजन, विभिन्न विभागों के गठन में सहयोग तथा प्रत्येक स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तय की गई। यह भी सुनिश्चित किया गया कि हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाए।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में सिहोरा विधानसभा के प्रभारी महेंद्र जैन पनगर विधानसभा के प्रभारी विवेक पांडेय समस्त ब्लॉक अध्यक्ष ,जिला पदाधिकारीगण एवम अन्य प्रकोष्ठ एवम अन्य विभाग के समस्त जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए ।।

संजय यादव
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर (ग्रामीण)

1. गहराता जल संकट: पीने के पानी और सिंचाई का अभावजबलपुर के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल प्रबंधन की भारी विफलता...
27/04/2026

1. गहराता जल संकट: पीने के पानी और सिंचाई का अभाव
जबलपुर के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल प्रबंधन की भारी विफलता दिखाई दे रही है:
पहाड़ी खेड़ा में हाहाकार: ग्राम पंचायत पहाड़ी खेड़ा की 3,500 की आबादी को 5 दिन में केवल एक बार पानी मिल पा रहा है। करोड़ों की 'नल-जल योजना' और 'जल जीवन मिशन' की टंकियां सिर्फ शोपीस बनी हुई हैं, क्योंकि विभाग ने बोर में मशीन तक नहीं डाली है।
सिंचाई ठप, किसान परेशान: बरगी बांध की दायीं तट नहर तीन महीने से टूटी पड़ी है, जिससे 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रभावित हो रही है। मरम्मत में देरी के कारण किसान खरीफ सीजन की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
पेयजल आपूर्ति में गिरावट: सिहोरा क्षेत्र में जलापूर्ति 18 क्यूमेक से घटकर मात्र 7-8 क्यूमेक रह गई है, जो सामान्य से आधे से भी कम है।
2. मदन महल स्टेशन: यात्रियों की बदहाली
एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन होने के बावजूद, यहाँ बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है:
भीषण गर्मी में पंखे गायब: प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पंखे नहीं होने से रोजाना आवागमन करने वाले 8 से 10 हजार यात्री उमस और गर्मी में बेहाल हैं।
असुरक्षित बुनियादी ढांचा: फुटओवर ब्रिज (FOB) की टाइल्स टूटी हुई हैं, जिससे महिला यात्रियों के गिरने का खतरा बना रहता है। नलों से गर्म पानी आ रहा है और दिव्यांगों के लिए बना सुविधा घर बंद पड़ा है।
पार्किंग में अवैध वसूली: पार्किंग ठेके के नाम पर यात्रियों से ओवरचार्जिंग की शिकायतें आम हैं।
3. चरम पर अपराध: असुरक्षित नागरिक
शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, जहाँ चोरों के हौसले बुलंद हैं:
लाखों की चोरी: पाटन क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में एक सूने घर से चोरों ने 12.5 लाख के जेवर और 1.80 लाख रुपये नकद पार कर दिए।
लगातार वारदातें: पनागर के पोनिया गांव में भी दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली गई। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि नागरिक अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
जनता के लिए मुख्य प्रश्न:
क्या करोड़ों की योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही रहेंगी? जब किसान की फसल और आम आदमी की प्यास खतरे में हो, और रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं तक न हों, तो क्या प्रशासन को अपनी जवाबदेही तय नहीं करनी चाहिए?
ये आंकड़े और वास्तविक स्थितियां इस बात का प्रमाण हैं कि धरातल पर सुधार की सख्त जरूरत है। आप इन तथ्यों का उपयोग करके एक सशक्त अभियान तैयार कर सकते हैं।
———————————
संजय यादव - पूर्व विधायक
अध्यक्ष - जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर, ग्रामीण

जबलपुर में लगातार बढ़ते अपराध अब चिंता नहीं, खतरे का संकेत हैं।संस्कारधानी की पहचान खत्म होती जा रही है—  शराब माफिया बे...
23/04/2026

जबलपुर में लगातार बढ़ते अपराध अब चिंता नहीं, खतरे का संकेत हैं।

संस्कारधानी की पहचान खत्म होती जा रही है—
शराब माफिया बेलगाम, गांव-गांव शराब बिक्री,
जमीनों पर कब्जा, जुआ-सट्टा खुलेआम,
लूट, डकैती और हत्याएं आम होती जा रही हैं।

क्या ये सब बिना राजनीतिक संरक्षण के है?

मां नर्मदा के किनारे भी अवैध गतिविधियां जारी हैं,
लेकिन जिम्मेदार लोग मौन हैं।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री आखिर जवाब कब देंगे?
या कानून व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?

पनागर विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक बैलखाडू के ग्राम कालाडूमर में बाबा साहेब अंबेडकर जी के जयंती के उपलक्ष्य में पंचायत कमेटी ए...
14/04/2026

पनागर विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक बैलखाडू के ग्राम कालाडूमर में बाबा साहेब अंबेडकर जी के जयंती के उपलक्ष्य में पंचायत कमेटी एवं BLA 2 के संवाद का कार्यक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजीत परिहार द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मे उपस्थित हुआ, जिसमें सभी मंडलम अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि महीने में हर हफ्ते पंचायतों में चौपालों का आयोजन करेंगे,

जिसमें पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपेंद्र पटेल जी, जिला उपाध्यक्ष विनीता यादव, जिला महासचिव प्रवीण चौबे, जिला महासचिव रिंकू तिवारी, जिला महासचिव विजय यादव सहित समस्त मंडलम अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।।

बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर पनागर विधानसभा के महाराजपुर ब्लॉक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर र...
14/04/2026

बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर पनागर विधानसभा के महाराजपुर ब्लॉक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली निकाली जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल, महासचिव प्रवीण चौबे, महासचिव श्रीमती संगीता सिंह, महासचिव विजय यादव, महासचिव मनोज गोटिया, पार्षद मथुरा चौधरी, पूर्व सरपंच कमलेश सिंह, एड शंकर सिंह, श्रीमती अमोदा यादव, राजेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मंडलम अध्यक्ष बाबी सहित समस्त क्षेत्रीय कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन।बाबा साहेब का आदर...
14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन।

बाबा साहेब का आदर्श जीवन और देश के प्रति समर्पण भाव राष्ट्रीय चेतना के स्तंभ हैं जो युगों-युगों तक भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

09/01/2026

मनरेगा बचाओ संग्राम की चार मांगे ⬇️

● काम की गारंटी, मज़दूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी
● मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी
● काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली
● न्यनूतम वेतन 400 रुपए

मनरेगा को बचाने के लिए +91-9873010606 पर मिस्ड कॉल दें और QR स्कैन करें 👇

Address

Chargawan Road , Seoni Tola
Bargi
483225

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Yadav Ex. MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sanjay Yadav Ex. MLA:

Share