06/08/2026
प्रतापगढ़ के चिलबिला में भीषण बारिश के कारण जर्जर मकान ढह जाने से श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी एवं उनके परिवार के 6 सदस्यों के असमय कालकवलित होने का समाचार अत्यंत दुखद व व्यथित करने वाला है।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि वे सभी दिवंगतात्माओं को अपने श्रीचरणों में परमधाम प्रदान करें।
हादसे में गंभीर रूप से घायल श्री अमन श्रीवास्तव जी के शीघ्र व पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। 🙏