16/06/2026
# # न्यास गतिविधि # #
दिनांक 16-जून-2026 को सप्तम बड़ा मंगल के उपलक्ष्य में, N.J.J.K.J.S.N की शाहजहांपुर टीम ने हनुमत धाम क्षेत्र में श्रीमती मिथिलेश रस्तोगी जी (पूर्व बाल सहायिका, निजी विद्यालय) को एक (1) माह के राशन के सहयोग द्वारा ज्येष्ठ अधिक मास में समाज-सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वृद्धजन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमती मिथिलेश रस्तोगी जी ने अब तक अपने जीवन में सभी संघर्षों का दृढ़ता से सामना किया परंतु वर्तमान परिस्थितियों में वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और एकाकी जीवन व्यतीत कर रही हैं। इस कठिन समय में भी, हमें सहयोग स्वीकार करने के लिए उनको बहुत मनाना पड़ा। N.J.J.K.J.S.N आत्मनिर्भरता और आत्म-सम्मान की ऐसी भावना की अत्यंत सराहना करता है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं।
इस कार्य में शाहजहांपुर टीम के सदस्यों श्री राजेश जौहरी जी, श्रीमती गौरी जौहरी जी एवं नैऋत्या जौहरी ने भाग लिया।