27/01/2025
रेमो डिसूजा, गुरु रंधावा, सुरेश रैना, ममता कुलकर्णी सहित तमाम ऐसे लोग जिनका वास्ता धर्म कर्म से सार्वजनिक रूप से इतना नजर न आता हो वो भी इस पवित्र पर्व और महाकुम्भ से जुड़ते चले जा रहे हैं
सुरेश रैना ने संगम पर स्नान किया, उसके बाद लेटे हनुमान जी और संतो का आशीर्वाद लिया
ऐसे ही रेमो डिसूजा छिपते छिपाते संगम आये और स्नान व संतो का आशीर्वाद लिया
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी पवित्र जल में स्नान किया और एक नई शुरुवात की बात की
कुछ दिन पहले मशहूर नास्तिक सिंगर यो यो हनी सिंह भी भयंकर नास्तिक से आस्तिक होते दिखे, उनका बाबा भोलेनाथ पर विश्वास जगा और उन्होंने अपनी सारी गलतियां मानी बिना लाग लपेट
ध्यान देने वाली बात ये है कि इन चारो ने बिना किसी दबाव में ये काम किया, वजह कुछ भी रही हो
यह एक सुखद पहलू है
लेकिन बेहद दुःख की बात है कि तमाम लोग कटु भाषा का प्रयोग करके लिख रहे है कि घर वापसी कब कर रहे हो, ये सब ढोंग है वगैहरा वगैहरा
मेरा बस इतना कहना है कि यदि कोई सनातन में आना चाहता है तब आप लोग अगर उसका समर्थन नही कर सकते तो कम से कम विरोध भी मत कीजिये
यदि सनातन ने उसका मन छुआ है और वो अपने आप दहलीज पर आ गया है तो उसे स्वयम उस महानता को खोजने दीजिए, आप मदद कर सकते उसकी, जिस तरह दहलीज पर आ गया है खोजते खोजते एक दिन अंदर भी आ ही जायेगा
पर वो आएगा तभी जब उसे ये लगेगा कि सनातन बाकियों की तरह बंधन में बांधता नही बल्कि शाश्वत सत्य है
यहां बोलने की आजादी है, उस परमपिता को साकार और निराकार हर तरह से मानने की आजादी है, सवाल करने की आजादी है, शिकायत करने की आजादी है और असहमत होने की भी
कुल मिलाकर यहां संवाद और सतत बेहतर की ओर जाने की आजादी है बिना किसी भय के
जब तक कोई अनुचित कार्य न हो इनसे तब तक बेवजह की छोटी छोटी बातों पर मीन मेख न निकाले
जो नही मानता वो अगर दहलीज पर आ गया है तो प्रेम पूर्वक उसका स्वागत करें
उसके तरीके पर नही, उसकी आस्था और नियत का प्रोत्साहन होना चाहिए
बाकी करोड़ो के देश मे भगवान हर दो कोस पर अलग नाम से हैं पर उनके प्रति सम्मान और आदर भाव एक जैसा ही
कोशिश करें कि हमारे कार्य किसी को सनातन की दहलीज से दूर धकेलने वाले न हो
प्रेम पूर्वक सबका स्वागत करें
जय जय श्री राम
#एकता_का_महाकुम्भ