23/08/2026
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी को शत्-शत् नमन
🇮🇳23अगस्त अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी का बलिदान दिवस 🇮🇳
आज हम उस वीर स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की चिंता किए बिना तिरंगे की आन और देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। वे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध चल रहे झंडा सत्याग्रह में शामिल हुए। सन् 1935, लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में अंग्रेजी शासन ने तिरंगा फहराने पर रोक लगा रखी थी। ऐसे समय में गुलाब सिंह लोधी अंग्रेजी पहरे को चकमा देकर पार्क में पहुंचे और एक पेड़ पर चढ़कर तिरंगा फहरा दिया। अंग्रेजी पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चला दीं और 23 अगस्त 1935 को वे तिरंगा फहराते हुए शहीद हो गए ।
बलिदान दिवस पर वीर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका साहस और उनका बलिदान हमेशा हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
वीर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी अमर रहें!
#वीर_गुलाब_सिंह_लोधी #बलिदान_दिवस #23अगस्त1942 ीद #स्वतंत्रता_सेनानी #देशभक्ति