07/10/2025
भाकपा (माले)द्वारा बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में आज एक ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गाँवों और पंचायतों का दौरा किया तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसंपर्क के दौरान लोगों से संवाद करते हुए पार्टी ने मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और वादा किया कि भाकपा (माले) आम लोगों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाने का काम करेगी।
इस अभियान में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष Dhananjay प्रखंड सचिव मोहनपुर सह बाराचट्टी Gyani Kumar भाकपा माले नेता आमिर तुफैल, रामादीप पासवान आदि नेता मौजूद रहे |
जनता ने भी अपनी प्रमुख समस्याएं जैसे – बिजली की किल्लत, खराब सड़कों, किसानों को मुआवज़ा न मिलने, और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को खुलकर सामने रखा।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी ने संकल्प लिया कि क्षेत्र में न्याय, रोज़गार और विकास के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा |
CPIML Liberation, Bihar