PDA Vice

PDA Vice PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के विचारों का डिजिटल संगम।📍
हक की लड़ाई, अब हर मोबाइल तक।
"सबकी भागीदारी, सबका सम्मान।"🤞

17/04/2026

जिस प्रदेश में 12 करोड़ महिलाएं रहती हों, वहां भाजपा के विरोध प्रदर्शन में 12 महिलाएं भी नहीं जुट पाईं? यह साफ दिखाता है कि जनता अब इनके झूठे नारों को समझ चुकी है।
​एक तरफ हमारे नेता, जननायक अखिलेश यादव जी हैं, जिनका राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहा है। और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो सिर्फ राजनीति के लिए विरोध करते हैं। 12 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में '12 महिलाएं' भी साथ नहीं खड़ी हुईं—यही भाजपा की विफलता का असली पैमाना है।

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो"का नारा देने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने जिस समतामूलक समाज का सपना द...
17/04/2026

"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो"
का नारा देने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे आज जमीनी हकीकत में बदलने का संकल्प माननीय अखिलेश यादव जी ने लिया है।

​आज जब देश में संविधान और आरक्षण पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, तब अखिलेश यादव जी 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता के माध्यम से बाबा साहब के 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।
Samajwadi Party

माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का सब...
16/04/2026

माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है।
​✅ जातीय जनगणना की मांग ताकि हर वर्ग को उसकी आबादी के अनुसार अधिकार मिले।
✅ पिछड़ों और दलितों के संवैधानिक हक (आरक्षण) की सुरक्षा।
✅ युवाओं को रोजगार और किसानों को फसल का सही दाम दिलाने का संकल्प।
​जब तक हर शोषित और वंचित को समाज की मुख्यधारा में सम्मान नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा।

16/04/2026

महिला आरक्षण बिल भाजपा और उनके संगी-साथियों के नये धोखे का एक ऐसा ‘काला दस्तावेज़’ है, जो दरअसल ‘ख़ुफ़िया लोगों की गुप्त योजना’ है। जिसमें पिछड़े-दलित समाज की महिलाओं को हमेशा के लिए कमज़ोर करने की साज़िश है। उन्हें सच्चे जन प्रतिनिधित्व से वंचित रखने का चक्रव्यूह रचा जा रहा है। ये बिल वर्चस्ववादियों की हार की हताशा और उनकी नारी के प्रति शोषणकारी-दमनकारी सांमती सोच से जन्मा है। महिला आरक्षण बिल एक ‘जनविरोधी जुमले’ से अधिक कुछ और नहीं है।

जागरूक महिलाएँ इस बार इनके बहकावे-छलावे में नहीं आएंगी। ये बिल भाजपा की ‘कुटिल राजनीति’ का मुखौटा खींच लेगा।

भाजपा का विरोध जितना बढ़ता जाएगा, ऐसे और भी अनेक बिल आएंगे, जिनकी मूल मंशा ‘पीडीए’ की लगातार बढ़ती एकजुटता-एकता को कमज़ोर करने की है और किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने की है।

भाजपा अपनी एक्सपायरी डेट के अंतिम महीनों में चल रही है।

Address

Lucknow
Barabanki

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PDA Vice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share