Bibhishan kumar shahni

Bibhishan kumar shahni vip पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जिला बाँका बिहार

07/05/2026

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कटनी-कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, तुरंत आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नवजात को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना हर किसी को झकझोर कर रख देती है—आखिर कौन है वो, जिसने इस मासूम को इस हालत में छोड़ दिया? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है। समाज के लिए यह एक बड़ा सवाल है—क्या हम इंसानियत खोते जा रहे हैं? 📢 हैशटैग: #इंसानियतशर्मसार CrimeNews ViralNews SocialAwareness JusticeForChild IndiaNews

मिलिए बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी से। निशांत कुमार जी ने वर्षों तक “मुख्यमंत्री पुत्र” होने का असहनीय क...
07/05/2026

मिलिए बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी से। निशांत कुमार जी ने वर्षों तक “मुख्यमंत्री पुत्र” होने का असहनीय कष्ट झेला।
बचपन से ही सत्ता की चमक-दमक का बोझ उठाना कोई आसान काम नहीं होता।
जहां आम लोग बसों और ट्रेनों में धक्के खाते रहे, वहां इन्होंने VIP गाड़ियों की मुलायम सीटों पर बैठकर संघर्ष का कठिन अध्याय लिखा।

सरकारी बंगलों की ऊंची दीवारों के भीतर रहकर इन्होंने त्याग और तपस्या की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे इतिहास शायद स्वर्ण अक्षरों में लिखेगा।
एसी कमरों में बैठकर जनता की तकलीफों पर चिंतन करना, बड़े-बड़े अधिकारियों को आदेश देते देखना, सत्ता के गलियारों की चमकती फर्श पर चलना… ये सब कोई मामूली संघर्ष नहीं होता।

जब दूसरे नेता वर्षों तक गांव-गांव घूमकर पोस्टर लगाते रहे, लाठी खाते रहे, जेल जाते रहे, चुनाव लड़ते रहे, तब इन्होंने सीधे सत्ता के वातावरण में रहकर राजनीति की “कठोर ट्रेनिंग” ली।
जनता के बीच जाकर वोट मांगने जैसी छोटी-मोटी औपचारिकताओं में समय बर्बाद नहीं किया, क्योंकि संघर्ष का स्तर बहुत ऊंचा था।

कहते हैं कई बार उन्हें मंत्री आवास से सचिवालय तक जाने में ट्रैफिक भी झेलना पड़ा।
कई महत्वपूर्ण बैठकों में सिर्फ “मुख्यमंत्री पुत्र” के रूप में पहचान मिली, जबकि अंदर ही अंदर एक स्वास्थ्य मंत्री जन्म लेने के लिए तड़प रहा था।

आज जब स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, तो यह सिर्फ पद नहीं बल्कि वर्षों की वही कठिन साधना, विरासत की तपस्या और सत्ता के संरक्षण में किया गया मौन संघर्ष है।

अब जो लोग परिवारवाद की बात करते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि इतनी बड़ी कुर्सी यूं ही नहीं मिलती…
इसके लिए सही परिवार में जन्म लेने का कठिन संघर्ष करना पड़ता है।

07/05/2026

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में तेज रफ्तार बस रेलिंग तोड़कर रामगंगा नहर में गिर गई, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस जांच में जुटी है।

सभी बच्चों के गार्जियन सावधान हो जाइए, सरकारी स्कूल सिर्फ एक नाम है आपका बच्चा सुरक्षित बिल्कुल नहीं है बच्चों को अपना घ...
07/05/2026

सभी बच्चों के गार्जियन सावधान हो जाइए, सरकारी स्कूल सिर्फ एक नाम है आपका बच्चा सुरक्षित बिल्कुल नहीं है बच्चों को अपना घर का खाना खिलाकर भेजिए और साथ में भजन दीजिए

07/05/2026

#सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत होने पर महिषी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

07/05/2026
07/05/2026

सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट और खुलेआम फायरिंग की घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। बिहार में सरकार के राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बाजार और दुकानें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

आखिर कब तक अपराधी बेखौफ होकर गोलियां चलाते रहेंगे और आम जनता डर के साये में जीने को मजबूर रहेगी? कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब अब सरकार को देना होगा।

07/05/2026

जब लड़कों ने मुर्ग़ी फ़ॉर्म में घुसकर चूजों को भी नहीं बख़्शा 📍 भदोही, यूपी 📍 खुला दरवाज़ा पाकर कुछ शैतान लड़के इटहारा गांव में स्थित नीरज मुर्ग़ी फ़ॉर्म में घुसे, उसके बाद जो किया आप देख सकते हैं।

06/05/2026

गोबर खाने के बाद ही मिलेगी मंदिर में एंट्री ?

Address

Banka

Telephone

+918586868438

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bibhishan kumar shahni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bibhishan kumar shahni:

Share