अपना बांदीकुई

अपना बांदीकुई अपना बांदीकुई पेज बनाने का केवल मात्र उद्देश्य, बांदीकुई की आवाज़ को बुलंद करना,

30/05/2026

दौसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।पंडितपुरा (बसवा) में वाहन चोरी के शक में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर मारपीट करने से हुई मौ...
30/05/2026

दौसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
पंडितपुरा (बसवा) में वाहन चोरी के शक में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर मारपीट करने से हुई मौत के मामले में बसवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला दिनांक 28 मई 2026 का है, जिसमें दिनेश मीना की मृत्यु के संबंध में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 🚔⚖️
Dausa Police Bhagchand Saini

28/05/2026

बांदीकुई में चोरी के शक की वजह से गई जान 😢 अब प्रशासन को ये देखना चाहिए
जो जो व्यक्ति वीडियो में दिख रहे हैं सबको अरेस्ट करो और इनको जेल में डालो

बांदीकुई नगर पालिका और आसपास के गांवों में चुनावी मौसम आने की आहट सुनाई देने लगी है… 🌪️अतः सभी संभावित प्रत्याशियों से व...
23/05/2026

बांदीकुई नगर पालिका और आसपास के गांवों में चुनावी मौसम आने की आहट सुनाई देने लगी है… 🌪️
अतः सभी संभावित प्रत्याशियों से विनम्र निवेदन है कि आज से ही “व्यवहार बढ़ाओ अभियान” शुरू कर दें। 🤝😄
क्योंकि जनता भी अब समझदार हो गई है…
🚫 विकास के नाम पर वोट मांगने आए तो पहले जनता गूगल मैप खोलकर सड़क ढूंढेगी…
🚫 परिवहन की बात करोगे तो लोग बस का टाइम पूछ लेंगे…
🚫 और वादों की बात करोगे तो पिछला चुनाव याद दिला देंगे…
इसलिए बेहतर रहेगा कि—
✅ शादी में जल्दी पहुंचो
✅ दुःख-सुख में दिखाई दो
✅ चाय की थड़ी पर बैठो
✅ फोन उठाना शुरू करो
✅ और चुनाव से पहले “भाई साहब पहचानो मुझे” वाला कोर्स कर लो 😄
क्योंकि इस बार लगता है जनता कहने वाली है—
“विकास तो बाद में देख लेंगे नेताजी, पहले ये बताओ पिछले 5 साल में आप थे कहाँ?” 😂
बांदीकुई क्षेत्र की जनता अब सिर्फ पोस्टर नहीं, उपस्थिति भी गिनेगी…! 😄

#बांदीकुई_चुनाव_2026
#व्यवहार_बढ़ाओ_अभियान
#वोट_से_पहले_मुलाकात
#बांदीकुई_की_जनता_जाग_गई
#चुनावी_मौसम

🚂✨ **भुज-दिल्ली एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी!** ✨🚂नमस्कार दोस्तों! आज हम आपके लिए एक बेहद खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर आप भुज औ...
19/05/2026

🚂✨ **भुज-दिल्ली एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी!** ✨🚂

नमस्कार दोस्तों! आज हम आपके लिए एक बेहद खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर आप भुज और दिल्ली के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपके लिए सफर और भी आसान हो गया है! जी हां, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी, जिससे दिल्ली और कच्छ के यात्रियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा!

🚉 **ट्रेन का विवरण:**
- **19403 भुज → दिल्ली एक्सप्रेस**
- **भुज:** 11:15 AM
- **भिलड़ी:** 5:10 PM / 5:15 PM
- **जालोर:** 7:37 PM / 7:40 PM
- **लूणी:** 9:30 PM / 9:55 PM
- **पाली मारवाड़:** 10:48 PM / 10:53 PM
- **जयपुर:** 6:10 AM / 6:20 AM
- **रेवाड़ी:** 9:53 AM / 9:55 AM
- **दिल्ली:** 11:45 AM

- **19404 दिल्ली → भुज एक्सप्रेस**
- **दिल्ली:** 4:40 PM
- **जयपुर:** 11:15 PM / 11:25 PM
- **पाली मारवाड़:** 5:45 AM / 5:50 AM
- **लूणी:** 6:35 AM / 7:00 AM
- **जालोर:** 8:50 AM / 8:53 AM
- **भिलड़ी:** 1:00 PM / 1:05 PM

🛑 **प्रमुख कमर्शियल स्टॉपेज:**
अंजार | गांधीधाम | भचाऊ | धानेरा | रानीवाड़ा | मारवाड़ भीनमाल | मोदरान | मोकलसर | समदड़ी | ब्यावर | अजमेर | किशनगढ़ | गांधी नगर | जयपुर | बांदीकुई | अलवर।

इस नई ट्रेन सेवा के साथ, अब आप आसानी से अपने कामकाज, परिवार या दोस्तों से मिलने के लिए यात्रा कर सकते हैं। चाहे आप व्यापार के लिए जा रहे हों या छुट्टियों पर, यह ट्रेन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

तो दोस्तों, अपनी यात्रा की योजना बनाएं और इस शानदार सेवा का लाभ उठाएं! 🚆💨

#भुजदिल्लीएक्सप्रेस

आभानेरी प्रीमियर लीग (APL) 2026मैदान सज चुका है, अब बारी आपकी है!क्या आप तैयार हैं आभानेरी की धरती पर क्रिकेट के सबसे बड...
10/05/2026

आभानेरी प्रीमियर लीग (APL) 2026

मैदान सज चुका है, अब बारी आपकी है!

क्या आप तैयार हैं आभानेरी की धरती पर क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए? आ गया है APL 2026, जहाँ होगा दूधिया रोशनी में चौकों-छक्कों का धमाका !
स्थानः खेड़ा की ढाणी, आभानेरी

शुरुआतः 13 मई 2026 से

APL 2026

C प्रारूप: डे-नाइट टूर्नामेंट (8-8 ओवर)

64 टीमें (पहले आओ, पहले पाओ)

9785395926 (Dipu)

9929196031 (Navnit Mishra)

9587476452 (Hemu Saini)

6376364080 (Surendra)

26/04/2026

बांदीकुई जंक्शन का नया कायाकल्प 🚊🚉🛤️
#रेलवे ゚

बदल रहा है हमारा बांदीकुई जंक्शन! 🚉अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बांदीकुई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प जारी है।✅ नया 12 मीटर...
24/04/2026

बदल रहा है हमारा बांदीकुई जंक्शन! 🚉
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बांदीकुई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प जारी है।
✅ नया 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (FOB)
✅ हेरिटेज लुक वाली नई बिल्डिंग
✅लिफ्ट की सुविधा
✅ आधुनिक वेटिंग हॉल और डिजिटल डिस्प्ले
हमारी 'रेल नगरी' अब दिखेगी और भी भव्य!

Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw

सूचना- बांदीकुई (दौसा)बांदीकुई में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 104 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के लिए भूम...
23/04/2026

सूचना- बांदीकुई (दौसा)
बांदीकुई में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 104 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वे सभी नागरिक,
जिनके आवासीय या व्यावसायिक निर्माण (मकान/दुकान आदि) इस प्रोजेक्ट क्षेत्र में आते हैं, वे अपने वैध दस्तावेज (पट्टा, रजिस्ट्री, नक्शा आदि) की प्रति निर्धारित समय में जमा कराएं।
अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026, शाम 6:00 बजे तक
दस्तावेज जमा स्थानः
नगर पालिका, बांदीकुई
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय, बांदीकुई
▲ महत्वपूर्णः निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दस्तावेजों पर कोई
विचार नहीं किया जाएगा।
इसलिए सभी प्रभावित नागरिक समय रहते अपने दस्तावेज जमा कराकर आगे की प्रक्रिया (सत्यापन/मुआवजा) सुनिश्चित करें। #जनहित_में_सूचना
#बांदीकुई_न्यूज

Address

Bandikui, Baswa
Bandikui
303313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपना बांदीकुई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category