16/02/2026
मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी, बालूमाथ की ओर से मोहम्मद सरफ़राज़ उर्फ पिंकू को उनकी शानदार उपलब्धि पर दिल से बधाई और मुबारकबाद। ग़ालिब कॉलोनी, बालूमाथ के इस होनहार युवा ने JSSC सहायक आचार्य (कक्षा 6–8) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 में सामाजिक विज्ञान विषय से चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बालूमाथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
यह सफलता मेहनत, लगन और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। सरफ़राज़ की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।
मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी परिवार को गर्व है कि हमारे क्षेत्र का एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि सरफ़राज़ आने वाली पीढ़ियों को भी ज्ञान और मार्गदर्शन से लाभान्वित करेंगे।
सरफ़राज़ को एक बार फिर दिल से मुबारकबाद!
आपकी यह सफलता बालूमाथ के लिए नई उम्मीद और नई ऊर्जा का प्रतीक है।