Balotra Police

Balotra Police The official handle of Balotra Police, Rajasthan, India.

~ One more step to serve you better.
(2)

The official FB Page of , Rajasthan, India
~ One more step to serve you better.
सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve)

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में बालोतरा पुलिस का एक और कदम।दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 06:0...
06/06/2026

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में बालोतरा पुलिस का एक और कदम।

दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 06:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालोतरा में योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नया बस स्टैंड तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।

सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकगण अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

आइए, नियमित व्यायाम और साइक्लिंग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

Rajasthan Police

#बालोतरा #जसोल #पचपदरा #कल्याणपुर #मण्डली #गिड़ा #सिवाना #समदड़ी #सिणधरी #गुड़ामालानी #रावलीनाडी #धोरीमन्ना #बालोतरा_पुलिस #साइकिल_रैली #योग #फिट_भारत #स्वस्थ_जीवन #फिटनेस #पर्यावरण_संरक्षण

 : जिला बालोतरा में निम्न अधिकारियों की  #रात्रिकालीन_गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी।रात्रि में किसी प्रकार की  #सहा...
05/06/2026

: जिला बालोतरा में निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी।

रात्रि में किसी प्रकार की #सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से #संपर्क कर सकते हैं।

आपकी #सुरक्षा हमारी #प्राथमिकता है।



#बालोतरा_पुलिस #बालोतरा #जसोल #पचपदरा #कल्याणपुर #मण्डली #गिड़ा #सिवाना #समदड़ी #सिणधरी #गुड़ामालानी #रावलीनाडी #धोरीमन्ना

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज! आइए, सुस्ती छोड़ें और एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं! इस रविवार, 7 जून 2026 को रा...
05/06/2026

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज!

आइए, सुस्ती छोड़ें और एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं! इस रविवार, 7 जून 2026 को राजस्थान पुलिस के साथ जुड़ें अभियान से।

इस अभियान से आपको क्या मिलेगा?

बेहतर स्वास्थ्य: नियमित साइकिल चलाने से हृदय दुरुस्त रहता है और शरीर ऊर्जावान बनता है।

मजबूत इम्युनिटी: मात्र आधा घंटा रोज पैडल मारकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।

खुशहाल मन: मानसिक तनाव और चिंताओं से मुक्ति पाने का सबसे सरल और प्राकृतिक जरिया।

सशक्त समाज: फिटनेस केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि एक 'हेल्दी राजस्थान' के निर्माण की नींव है।

आप नीचे दिए गए सरल स्टेप्स से अपना क्लब रजिस्टर कर सकते हैं:

सबसे पहले fitindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर REGISTER बटन पर क्लिक करें।

Register As ➡️ Club विकल्प को चुनें और "NAMO FIT INDIA CLUB FOR CYCLE" का चयन करें।

अपने क्लब की डिटेल्स और संपर्क जानकारी (Email/Mobile) भरें।

Mobile Verify करने के लिए ओटीपी (OTP) दर्ज करें।

दिया गया Captcha कोड भरें और REGISTER HERE पर क्लिक करें।

बस! रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपका क्लब हो जाएगा इस संडे राइड का हिस्सा!
आइए, इस रविवार अपनी साइकिल बाहर निकालें, खुद को फिट बनाएं और 'हेल्दी राजस्थान' के संकल्प को पूरा करें।

#बालोतरा #जसोल #पचपदरा #कल्याणपुर #मण्डली #बायतु #गिड़ा #सिवाना #समदड़ी #सिणधरी #धोरीमन्ना #गुड़ामालानी #रावलीनाडी

 : थाना समदड़ी द्वारा अवैध बजरी खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त वाहन डम्पर जब्त।प्रकरण दर्ज, ...
05/06/2026

: थाना समदड़ी द्वारा अवैध बजरी खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।

अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त वाहन डम्पर जब्त।

प्रकरण दर्ज, मुलजिम गोविन्द गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री देरावरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरविजन में श्री नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा समदड़ी बाईपास, कल्याणपुर रोड़ के पास दौराने नाकाबंदी अवैध बजरी से भरा वाहन डम्पर जब्त कर वाहन चालक आरोपी गोविन्द को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही पुलिसः- ज्ञात रहे कि दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर श्री दुर्गाराम उनि. मय पुलिस जाब्ता को सूचना प्राप्त हुई कि एक अवैध बजरी से भरा हुआ डम्पर समदड़ी बाईपास से होकर कल्याणपुर की ओर जा रहा है। जिस पर श्री दुर्गाराम उनि. मय पुलिस टीम समदड़ी बाईपास पहुंचे तथा नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुलजिम गोविन्द पुत्र पप्पाराम, जाति भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवलीयारी, थाना समदड़ी के कब्जे से हाईवा (डम्पर) रजि. नम्बर आरजे 19 जीके 0893 को जब्त किया गया। मुलजिम गोविन्द को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना समदड़ी में एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन में संलिप्त अन्य बजरी माफियाओं की दस्तयाबी के प्रयास तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः-
01. गोविन्द पुत्र पप्पाराम, जाति भील, उम्र 19 साल, निवासी देवलीयारी, पुलिस थाना समदड़ी, जिला बालोतरा।

पुलिस टीमः-
01. श्री दुर्गाराम उनि. थाना समदड़ी,
02. श्री धर्मेन्द्रसिंह कानि. 400 थाना समदड़ी,
03. श्री रोहिताश कानि. 366 थाना समदड़ी,
04. श्री महेन्द्रसिंह चा.कानि. 393 थाना समदड़ी।

Rajasthan Police

#भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा #समदड़ी #बजरी #खनन #देवलीयारी

हर कदम प्रकृति की ओर, हर सांस जीवन के लिए!प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा का आधार: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। ...
05/06/2026

हर कदम प्रकृति की ओर, हर सांस जीवन के लिए!

प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा का आधार: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। राजस्थान पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश के प्राकृतिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी समर्पित है।

एक बेहतर कल के लिये हमें अपने दैनिक जीवन में तीन मुख्य बातों को अपनाना होगा:

पेड़ लगाएं: अधिक से अधिक पौधे रोपें और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।

पर्यावरण बचाएं: संसाधनों का सीमित उपयोग करें और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों पर रोक लगाएं।

धरती को स्वस्थ बनाएं: कचरा हमेशा नियत स्थान पर डालें और एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) को पूरी तरह कहें 'ना'।

कानूनी सजगता भी है जरूरी: वनों को काटना, वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना और सार्वजनिक स्थानों पर प्रदूषण फैलाना कानूनी रूप से दंडनीय है। प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें।

राजस्थान पुलिस सदैव सामाजिक सरोकारों और जन-कल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर प्रदेश को हरा-भरा और खुशहाल बनाने का संकल्प लें।

#बालोतरा_पुलिस #बालोतरा #जसोल #पचपदरा #कल्याणपुर #मण्डली #गिड़ा #सिवाना #समदड़ी #सिणधरी #गुड़ामालानी #रावलीनाडी #धोरीमन्ना #सुरक्षित_भविष्य #विश्व_पर्यावरण_दिवस #आपणो_अग्रणी_राजस्थान

 : बालोतरा को नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।बालोतरा पुलिस को सूचना दें; गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।Rajasthan P...
04/06/2026

: बालोतरा को नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

बालोतरा पुलिस को सूचना दें; गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Rajasthan Police

#भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा

 : सुर्खियों में बालोतरा पुलिस।Rajasthan Police                                 #भारतीय_न्याय_संहिता  #नवीन_आपराधिक_कानू...
04/06/2026

: सुर्खियों में बालोतरा पुलिस।

Rajasthan Police

#भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा #रातानाडा #खेड #पचपदरा #कोरी #धवेसा #बागोडा #जालोर #साकंरणा #जसोल #बजरी #खनन

डर नहीं, विश्वास दें। चुप्पी नहीं, सहारा दें।संवेदनशीलता ही हमारी शक्ति: राजस्थान पुलिस हर उस बच्चे के साथ खड़ी है जो कि...
04/06/2026

डर नहीं, विश्वास दें। चुप्पी नहीं, सहारा दें।

संवेदनशीलता ही हमारी शक्ति: राजस्थान पुलिस हर उस बच्चे के साथ खड़ी है जो किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना का शिकार है। पुलिस का उद्देश्य डराना नहीं, बल्कि सुरक्षा का विश्वास जगाना है।

बचपन की रक्षा, सामूहिक ज़िम्मेदारी: बच्चों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना केवल पुलिस का नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

हिंसा के खिलाफ उठाएं आवाज़: यदि आपके आस-पास किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार या हिंसा हो रही है, तो चुप न रहें। आपकी एक छोटी सी पहल किसी मासूम का भविष्य बचा सकती है।

पहचान रखी जाएगी गुप्त: पुलिस को सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इसलिए बिना किसी डर के आगे आएं।

चौबीसों घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति या बाल अपराध की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर: 112 या
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 नंबर पर दें।

#सुरक्षित_बचपन #बालोतरा #बालोतरा_पुलिस #हेल्पलाइन

Address

Office Of The Superintendent Of Police, District Balotra, Pachpadra Road Balotra
Balotra
344022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balotra Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balotra Police:

Share