31/05/2026
आज "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के अंतर्गत जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर के बाहर आमजन एवं कार्यकर्ताओं के बीच शीतल जल, ठंडाई, लस्सी, छाछ एवं हलवा वितरित कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
भीषण गर्मी के इस दौर में सेवा, संवेदना और जनजागरण के माध्यम से जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल के महत्व के प्रति समाज को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेड़म, प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।