Balotra District Collector and District Magistrate

Balotra District Collector and District Magistrate Official Handle of District Collector and District Magistrate, .

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला स्वीप प्रभारी हीराराम कलबी ने मतदान शपथ




#लोकतंत्र_का_पेड़
ेड़_लोकतंत्र_के_नाम

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने लगाया एक पेड़ लोकतंत्र के नाम




#लोकतंत्र_का_पेड़
ेड़_लोकतंत्र_के_नाम

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होडू में पर्यावरण दिवस पर और elc गतिविधियों अंतर्गत एक पेड़ लोकतन्त्र के नाम पर पौधारोपण क...
05/06/2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होडू में पर्यावरण दिवस पर और elc गतिविधियों अंतर्गत एक पेड़ लोकतन्त्र के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम




#लोकतंत्र_का_पेड़
ेड़_लोकतंत्र_के_नाम

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस
एक पेड़ लोकतंत्र के नाम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमरलाई



#लोकतंत्र_का_पेड़
ेड़_लोकतंत्र_के_नाम

05/06/2026

प्रकृति का सम्मान करें
जीवन का कल्याण करें

विश्व पर्यावरण दिवस - 05 जून, 2026

आइए हम सब प्रकृति की रक्षा करें, पेड़ लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। यही हमारे बेहतर भविष्य और सुरक्षित पृथ्वी की नींव है-श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan


#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #विश्व_पर्यावरण_दिवस #हरियालो_राजस्थान

04/06/2026
04/06/2026

सुजस वीडियो बुलेटिन
4 जून, 2026

https://youtu.be/ahyp2QA58B0?si=Fshuqht1NmF5r8VH

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन

- संबल सखी एवं माय भारत वाॅलिंटियर्स संवाद, मुख्यमंत्री ने कहा- डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केन्द्र में युवा, महिला, किसान और गरीब प्रदेश की ताकत

- राजस्थान बिजली के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर, राज्य सरकार के प्रयास लाए रंग, गत वर्ष मई माह में बिजली खरीद 8 प्रतिशत, इस वर्ष घटकर आई 2 प्रतिशत पर

- प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में प्रदेश के 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों का किया जाएगा संचालन, मुख्य सचिव ने समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान करने के दिए निर्देश

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

*जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने विभिन्न विभागीय संस्थानों का किया निरीक्षण**रागेश्वरी गैस टर्मिनल आयुष्मान आरोग्य मंदिर...
04/06/2026

*जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने विभिन्न विभागीय संस्थानों का किया निरीक्षण*

*रागेश्वरी गैस टर्मिनल आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पुलिस थाना एवं नगर पालिका सिणधरी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

बालोतरा, 4 जून। जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को गुडामालानी एवं सिणधरी क्षेत्र के विभिन्न विभागीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने श्री सुशील कुमार यादव सर्वप्रथम गुडामालानी स्थित रागेश्वरी गैस टर्मिनल के समीप आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा केन्द्र पर आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री यादव ने पुलिस थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, परिवादों के निस्तारण तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने, परिवादों का त्वरित निस्तारण करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलक्टर श्री यादव ने नगर पालिका सिणधरी का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, कर संग्रहण, जन शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

04/06/2026

04 जून, 2026
सुजस आवाज़ राजस्थान
ऑडियो बुलेटिन

https://youtu.be/WhWNad6uv3Y

आज खास

- सीमा से शहर तक सख्ती का संदेश: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, नशा तस्करों पर ‘जीरो टॉलरेंस'

- मुख्यमंत्री का ऊर्जा समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश-बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं, नवीकरणीय ऊर्जा और निवेश परियोजनाओं की होगी लगातार मॉनिटरिंग

- ‘सम्बल सखी’ से माय भारत तक: महिला शक्ति और युवा ऊर्जा के संग संवाद, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सशक्तिकरण की प्राथमिकताएं

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

04/06/2026

Address

Khed Road
Balotra
344022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balotra District Collector and District Magistrate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share