Sakhi One Stop Centre Balodabazar

Sakhi One Stop Centre Balodabazar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sakhi One Stop Centre Balodabazar, Government Organization, Baloda Bazar.

Sakhi Balodabazar
10/04/2023

Sakhi Balodabazar

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदा बाजार में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ...
16/08/2020

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदा बाजार में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला बाल संरक्षण अधिकारी,संरक्षण अधिकारी नवा बिहान , महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी,सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सुश्री तूलिका परगनिहा एवं सखी वन स्टाप सेंटर के स्टाफ की उपस्थिति में द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया |

04/04/2020
call 181 women helpline for help   program  empowerment  balodabazar
03/05/2018

call 181 women helpline for help

program
empowerment
balodabazar

कलेक्टर श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का सञ्चालन जिला में किया ...
27/01/2018

कलेक्टर श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का सञ्चालन जिला में किया जा रहा है | जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन द्वारा सखी केंद्र के प्रचार-प्रसार के निर्देश के अनुपालन में मिनीमाता महाविद्यालय द्वारा ग्राम भरसेला में लगाये गए राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में सखी कि टीम द्वारा "महिलाओ के अधिकार एवं उनका सही उपयोग" विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया और सखी एवं 181 महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी गई | वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में महिलाओ कि स्थिति के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए महिलाओ के अधिकारों से जुड़े क़ानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कि गई | घरेलु हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005 , बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न 2013 में विहिन प्रावधानों के बारे में छात्रों को अवगत कराते हुए केंद्र प्रशासक कु तुलिका परगनिहा द्वारा बालिकाओ से आह्वान किया गया कि" हमे आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्वयं तथा अपने आस-पास होने वाले किसी भी अन्याय का प्रतिकार करना चाहिए"| अगर हमने आज हमारे साथ होने वाली छेड़छाड़ / छिटाकंशी की घटना को नज़र अंदाज़ किया तो हम सामने वाले के होसले को बड़ी घटना के लिए बढ़ावा दे रहे है |

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सखी वन स्टॉप सेंटर बलोदाबाज़ार में ध्वजारोहण किया गया | "इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,रोशनी हो...
27/01/2018

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सखी वन स्टॉप सेंटर बलोदाबाज़ार में ध्वजारोहण किया गया |

"इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागो को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफ़ाज़त हमने,
ऐसे तिरंगे को सदा अपने दिल मे बसाए रखना…!!"

जय हिन्द जय भारत

भारत में माहिलाओ के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने \उनको हिंसा से संरक्षण प्रदान करने के लिए अनेक वैधानिक प्रावधान उपलब्ध ...
11/01/2018

भारत में माहिलाओ के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने \उनको हिंसा से संरक्षण प्रदान करने के लिए अनेक वैधानिक प्रावधान उपलब्ध है | इसके बाद भी घरेलु हिंसा, लैंगिक हिंसा, बलात्कार , दहेज़ उत्पीड़न, एसिड अटैक , टोनही प्रताड़ना , कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अवैध मानव तस्करी, बाल विवाह, लिंग चयन या भ्रूण हत्या इत्यादि रूपों में हिंसा समाज में विद्यमान है | उपरोक्त स्थिति को देखते हुए महिलाओ को एकीकृत रूप से सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत शासन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार कि सहायता से छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर के सञ्चालन कि स्वीकृति दी गई है |१० मार्च 2017 को प्रदेश के प्रत्येक जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया गया |जिसमे सभी वर्ग कि महिलाओ को(18 वर्ष से कम उम्र कि बालिकाए भी सम्मिलित है ) को सलाह, सहायता, मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्रदान किया जा रहा है |

Address

Baloda Bazar
493332

Telephone

+917089383268

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sakhi One Stop Centre Balodabazar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sakhi One Stop Centre Balodabazar:

Share