Bhimpatti, Ballia

Bhimpatti, Ballia Bhimpatti is very beautiful village in Ballia District. It is a village of Brahmins. It is a village of Brahmins and it's very close to Ganga River.

भीमपट्टी एक बहुत सुंदर गांव है । यह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में है।

Bhimpatti is a very beautiful village in Ballia District. Bhojpuri, a dialect of Hindi, is the primary local language. About Ballia - Ballia is a city with a municipal board in the Indian state of Uttar Pradesh bordering Bihar. The eastern boundary of the city lies at the junction of two major rivers, the Ganges and the Ghaghara. Ballia is also known as Bagi Ballia ("Rebel Ballia").

जब पृथ्वी डूब गई… और ब्रह्मांड ने वराह को देखावह कोई साधारण समय नहीं था।चारों दिशाओं में भय था, आकाश मौन था और ब्रह्मांड...
04/01/2026

जब पृथ्वी डूब गई… और ब्रह्मांड ने वराह को देखा
वह कोई साधारण समय नहीं था।

चारों दिशाओं में भय था, आकाश मौन था और ब्रह्मांड की श्वास जैसे थम सी गई थी।
पाताल लोक में छिपा हुआ महादैत्य हिरण्याक्ष पृथ्वी को उठाकर अथाह समुद्र में डुबो चुका था।
धरती—जिस पर जीवन पलता है, सभ्यता सांस लेती है—अंधकार में कराह रही थी।

देवता स्तब्ध थे।
ऋषि मौन थे।
और सृष्टि अपने रचयिता से सहायता की याचना कर रही थी।
तभी—
भगवान विष्णु के नेत्र खुले।
क्षण भर में त्रैलोक्य काँप उठा।

वराह का प्राकट्य
भगवान विष्णु ने एक ऐसा रूप धारण किया जिसे आज भी शब्दों में बाँधना कठिन है।
एक दिव्य गर्जना के साथ
वराह अवतार प्रकट हुआ।

उनकी ऊँचाई लगभग 75,000 किलोमीटर—
इतनी विशाल कि सूर्य उनके कंधों के पास प्रतीत हो।
उनकी चौड़ाई लगभग 40,000 किलोमीटर—
जैसे पूरा आकाश उनके वक्ष में समा गया हो।

उनका शरीर पर्वतों से कठोर,
नेत्रों में करुणा और क्रोध का अद्भुत संगम,
और दाँत—नहीं…
वज्र समान दिव्य ढाढ़, जिनमें ब्रह्मांड का भार उठाने की क्षमता थी।

जब वराह ने एक कदम बढ़ाया,
तो लोक-लोकांतर थर्रा उठे।
पाताल में युद्ध
वराह अवतार सीधे पाताल में उतरे।
जहाँ अंधकार का साम्राज्य था और हिरण्याक्ष का अहंकार गूँज रहा था।

हिरण्याक्ष हँसा—
“आज स्वयं मृत्यु मेरे सामने आई है!”
लेकिन उसे क्या पता था
कि वह साक्षात धर्म से युद्ध करने जा रहा है।
युद्ध हज़ार वर्षों तक चला।

पाताल में लहरें उठतीं, पर्वत टूटते,
और हर प्रहार के साथ अधर्म की नींव हिलती जाती।

अंततः—
भगवान वराह ने एक ही प्रचंड प्रहार में
हिरण्याक्ष का अंत कर दिया।
अहंकार चूर हो गया।
अधर्म ढह गया।
धरती का उद्धार
अब सबसे कठिन कार्य शेष था।

अंधकारमय सागर में
डूबी हुई पृथ्वी—
डरी हुई, काँपती हुई,
अपने रक्षक की प्रतीक्षा कर रही थी।

भगवान वराह ने
अपने दिव्य ढाढ़ पर
धरती को सावधानी से उठाया।
यह कोई क्षणिक कार्य नहीं था।
एक हज़ार वर्षों तक
भगवान वराह
पृथ्वी को अपने ढाढ़ पर उठाए रहे।

न थके।
न रुके।
न डगमगाए।
उनके रोम-रोम से
त्याग, तप और कर्तव्य टपक रहा था।

और धरती—
पहली बार सुरक्षित महसूस कर रही थी।
सृष्टि का पुनर्स्थापन
धीरे-धीरे
भगवान वराह ने पृथ्वी को
उसके सही स्थान पर स्थापित किया।

नदियाँ फिर बहने लगीं।
वन फिर हरे हो गए।
जीवन ने फिर सांस ली।
देवताओं ने पुष्पवर्षा की।
ऋषियों ने वेदघोष किया।

और ब्रह्मांड ने जाना—
जब-जब सृष्टि डूबेगी,
तब-तब विष्णु अवतार लेंगे।
आज के लिए संदेश
वराह अवतार केवल एक कथा नहीं है।

यह स्मरण है—
जब अधर्म सीमा लांघता है
जब सत्य दबाया जाता है
जब पृथ्वी कराहती है
तब ईश्वर मौन नहीं रहते।

वे अवतार लेते हैं।
वे भार उठाते हैं।
और वे रक्षा करते हैं।

🙏 यदि यह कथा आपके हृदय को छू गई हो—
तो “जय श्री विष्णु” लिखकर कमेंट करें।
इस कथा को आगे बढ़ाइए,
ताकि अगली पीढ़ी भी जान सके
कि धर्म कभी अकेला नहीं होता।
जय वराह भगवान 🐗✨

डिस्क्लेमर:
यह कथा पौराणिक ग्रंथों, लोकमान्य मान्यताओं और लेखक की भावनात्मक-साहित्यिक कल्पना पर आधारित है। इसमें वर्णित घटनाएँ, आकार-वर्णन और काल-अवधि प्रतीकात्मक एवं श्रद्धात्मक प्रस्तुति हैं, न कि वैज्ञानिक या ऐतिहासिक तथ्य का दावा। पाठक इसे आस्था, संस्कृति और धर्म के संदर्भ में ग्रहण करें।

दुनिया कहती है जिसका 'उदय' होता है उसका 'अस्त' होना तय है लेकिन "छठ पर्व" सिखाता है जो 'अस्त' होता है उसका 'उदय' तय है.....
27/10/2025

दुनिया कहती है जिसका 'उदय' होता है
उसका 'अस्त' होना तय है लेकिन "छठ पर्व" सिखाता है
जो 'अस्त' होता है उसका 'उदय' तय है..

सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान सूर्य की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।

05/09/2025

*गुरु , माता पिता* के *समान* होते है , जो आप से *निस्वार्थ भाव* से *प्यार* करते है , जैसे *सूर्य अपने प्रकाश बांटने* में *भेद भाव* नहीं करते है , *गुरु* भी इनके समान *अपने ज्ञान* को सभी मे *एक समान बांटते* है , और उनके *मन* में एक ही *स्वार्थ* होता है कि मेरा *विद्यार्थी* सबसे *आगे चले* जाए , *दुनिया को खुशी* मिलती है , एक कहावत है , *गुरु गुड़* ही रह गए और *चेला शक्कर* बन गए ....

*Happy Teacher's Day 🖊️💐🙏*

19/08/2025

'बलिया बलिदान दिवस' पर माँ भारती के अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि!

वर्ष 1942 में आज ही के दिन महान क्रांतिकारी चित्तू पांडेय जी के नेतृत्व में बलिया ने अंग्रेजी शासन को ललकारते हुए स्वराज के स्वप्न को साकार किया था।

यह दिवस स्वाभिमान, स्वाधीनता और सतत संघर्ष की ज्वलंत प्रेरणा है।

भारत माता की जय!

“आयुर्वेद सदियों से काम कर रहा है, फिर सबूत क्यों?”🔍 कमी सबूत की नहीं, समझ की है।आप थके, परेशान, बेचैन हैं — पर रिपोर्ट ...
12/08/2025

“आयुर्वेद सदियों से काम कर रहा है, फिर सबूत क्यों?”
🔍 कमी सबूत की नहीं, समझ की है।

आप थके, परेशान, बेचैन हैं — पर रिपोर्ट कहती है “नॉर्मल”।
आयुर्वेद वहीं से शुरू होता है, जहाँ आंकड़े रुक जाते हैं।

यह शरीर को पाँचों इंद्रियों से समझता है — आवाज़, नाड़ी, त्वचा, साँस, पाचन।
हज़ारों सालों के अनुभव, अवलोकन और परिणाम पर आधारित।

🌿 सवाल “सबूत कहाँ है?” से ज़्यादा अहम है — “हम क्या नहीं समझ पा रहे?”
आयुर्वेद को मंज़ूरी नहीं, बस सही नज़रिया चाहिए।🙏🙏

15 अगस्त 1997 का अखबार, और 1947 में और 1997 में वस्तुओं की कीमत...और आज वस्तुओं की कीमत आप जानते ही होंगे...😁
12/08/2025

15 अगस्त 1997 का अखबार, और 1947 में और 1997 में वस्तुओं की कीमत...

और आज वस्तुओं की कीमत आप जानते ही होंगे...😁

11/08/2025
06/08/2025

बाढ़ का निरीक्षण करते हुए😀

05/08/2025

31/07/2025
घुघुआ मानाउपजे धानापुरानी भीति गिरलीनई भीति उठलीओनिए से आवेलेबबुनी के मामानाक कान छेदावेलेबाली पहिनावेलेसम्हरिए बुढ़िया ...
12/07/2025

घुघुआ माना
उपजे धाना
पुरानी भीति गिरली
नई भीति उठली
ओनिए से आवेले
बबुनी के मामा
नाक कान छेदावेले
बाली पहिनावेले
सम्हरिए बुढ़िया माई
कपार फूट जाई।

भोजपुरी बेल्ट में ऐसा बचपन एंजॉय करने वाली हमारी पीढ़ी शायद आखिरी थी। अब के बच्चों का जीवन बस यूट्यूब देखना। ऑनलाइन गेम खेलना तक ही सीमित रहेगा। इन्हें तो कोरा धरने तक को कोई नहीं है।😇

चित्र साभार -पारुल तोमर

10/07/2025

जनपद बलिया, रसड़ा में एकमात्र उद्योग के नाम पर एक चीनी मिल थी जिसका संचालन पिछले दिनों पूर्व की सपा सरकार में बंद करा दिया गया था, जिससे रसड़ा के साथ -साथ जनपद बलिया एवं जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद एवं बाराचवर के किसान भाइयों को 70-80 किलोमीटर दूर आज़मगढ़ के सठियांव एवं जनपद मऊ के घोसी गन्ना ले जाने की समस्या से निदान के क्रम में पुनः चीनी मिल रसड़ा का जीर्णोद्धार कराकर संचालित कराने के लिये मैं परम आदरणीय मा० मुख्यमंत्री जी से मिलकर आग्रह किया और चीनी मिल को शीघ्र चालू करने हेतु आग्रह पत्र भी परम आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी को दिया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित को निर्देशित भी किया गया एवं शीघ्र कार्यवाही करने हेतु पत्र भी परम आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्बंधित अधिकारी को लिखा गया इसके लिए मैं स्वयं एवं समस्त बलिया जनपद वासी मा० मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि रसड़ा चीनी मिल जल्दी ही चालू हो जाएगी।

निश्चित रूप से चीनी मिल के संचालन से किसान भाइयों को इतनी दूर न भटककर पास में गन्ना विक्रय करने में बड़ी राहत मिलेगी और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Address

Bhimpatti
Ballia
277401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhimpatti, Ballia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share