प्रयास किरण फाउंडेशन - Prayas Kiran foundation

  • Home
  • India
  • Ballia
  • प्रयास किरण फाउंडेशन - Prayas Kiran foundation

प्रयास किरण फाउंडेशन - Prayas Kiran foundation संस्थापक - Ashwani Kumar Verma
संपर्क सूत्र - 8808907289
जनपद बलिया में 21000 वृक्षारोपण का कार्य जारी | 🙏🌴❣️

धन्यवाद Amar Ujala कल सम्राट अशोक महान जी की जयंती की ख़बर अमर उजाला के बलिया संस्करण में प्रकाशित| 🙏     #नगरा  #बलिया ...
27/03/2026

धन्यवाद Amar Ujala
कल सम्राट अशोक महान जी की जयंती की ख़बर अमर उजाला के बलिया संस्करण में प्रकाशित| 🙏

#नगरा #बलिया

सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर प्रयास किरण फाउण्डेशन द्वारा  कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इ...
26/03/2026

सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर प्रयास किरण फाउण्डेशन द्वारा कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा, शांति और मानवता का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व को एक नई दिशा दी।
वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा दिए गए धम्म के सिद्धांत—समानता, करुणा और न्याय—हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रयास किरण फाउण्डेशन के संस्थापक अश्वनी कुमार वर्मा जी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपने महान इतिहास से सीखने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन डिहवा क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता एवं एकता का संदेश देने में सफल रहा।

प्रयास किरण फाउंडेशन - Prayas Kiran foundation
प्रयास किरण फाउण्डेशन , बलिया उत्तर प्रदेश

#बलिया

कल प्रयास किरण फाउण्डेशन द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल व्यक्ति मिंटू राजभर की मदद की गई, जिन्हें अज्ञात वाहन ...
11/03/2026

कल प्रयास किरण फाउण्डेशन द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल व्यक्ति मिंटू राजभर की मदद की गई, जिन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलते ही संस्था के कर्मठ सहयोगी श्रीमान महेश वर्मा जी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की और आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराई।
इस सराहनीय कार्य को आज दैनिक जागरण के बलिया संस्करण में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है, जो संस्था के मानवीय प्रयासों का प्रमाण है।
मानव सेवा के इस कार्य में लगे सभी साथियों को हार्दिक बधाई और धन्यवाद। ऐसे ही प्रयास समाज में उम्मीद और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। 🙏

Dainik Jagran प्रयास किरण फाउण्डेशन प्रयास किरण फाउंडेशन - Ashwani Kumar Verma #एक्सीडेंट #नगरा #मदद #बलिया

सूचनार्थ ! 🙏नगर पंचायत नगरा, बेल्थरा मार्ग में परसिया के समीप अंधा मोड पर इन अज्ञात व्यक्ति का एक्सिडेंट हुआ है!  प्रयास...
10/03/2026

सूचनार्थ ! 🙏

नगर पंचायत नगरा, बेल्थरा मार्ग में परसिया के समीप अंधा मोड पर इन अज्ञात व्यक्ति का एक्सिडेंट हुआ है!
प्रयास किरण फाउंडेशन -के कर्मठ सहयोगी श्रीमान महेश वर्मा जी ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - नगरा भर्ती कराया है ।

दुर्घटना के बाद ये बोलने में समर्थ नहीं हैं, अगर आपके जानकारी / पहचान के हो तो तो फौरन इनके परिजनों को सूचित करें|

#नगरा #एक्सीडेंट #मदद #बलिया
प्रयास किरण फाउण्डेशन Ashwani Kumar Verma

गुमशुदगी / पहचान संबंधी सूचनाकेयह सूचित किया जाता है कि श्री राम प्रकाश यादव, पिता श्री दिनेश यादव, निवासी ग्राम गौरा मद...
05/03/2026

गुमशुदगी / पहचान संबंधी सूचनाके

यह सूचित किया जाता है कि श्री राम प्रकाश यादव, पिता श्री दिनेश यादव, निवासी ग्राम गौरा मदनपुरा, एकईल, जनपद Ballia दिनांक 04 मार्च 2026 (बुधवार) को लगभग दोपहर 2:30 बजे अपने घर से निकले थे। उसके पश्चात उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

व्यक्तिगत विवरण:
आयु: लगभग 28 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 7 इंच
रंग: गोरा
चेहरा: क्लीन शेव
मूंछ: बड़ी एवं मोड़कर रखी हुई
पहनावा: डार्क ब्लू रंग की हाफ टी-शर्ट
वाहन विवरण:
वाहन प्रकार: Splendor मोटरसाइकिल
रंग: काला
वाहन संख्या: UP60 BF 4656

यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त विवरण के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करने का कष्ट करें:
📞 +91 8178770573

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।आपका बलिदान सदैव अमर रहेगा।भारत माता की जय 🇮🇳...
14/02/2026

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका बलिदान सदैव अमर रहेगा।भारत माता की जय 🇮🇳🙏

#पुलवामा_शहीद_दिवस

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर उन्होंने ...
30/01/2026

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश दिया।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि बदलाव बल से नहीं, विचार और करुणा से आता है।
बापू को नमन—उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लें।

#महात्मा_गांधी

आज  #गणतंत्रत_दिवस के शुभ अवसर पर ! 🙏❤️
26/01/2026

आज #गणतंत्रत_दिवस के शुभ अवसर पर ! 🙏❤️

26 जनवरी सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं,बल्कि उस संकल्प की याद है जहाँ अधिकार कर्तव्यों से जुड़े और आज़ादी ज़िम्मेदारी बनी।गणतंत्...
26/01/2026

26 जनवरी सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं,बल्कि उस संकल्प की याद है जहाँ अधिकार कर्तव्यों से जुड़े और आज़ादी ज़िम्मेदारी बनी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳

राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸बेटियाँ बोझ नहीं, समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।आइए, इस राष्ट्रीय बालिका दिवस...
24/01/2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

बेटियाँ बोझ नहीं, समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
आइए, इस राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संकल्प लें —
हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
सशक्त बेटी = सशक्त समाज = सशक्त राष्ट्र 🇮🇳
प्रयास किरण फाउण्डेशन
#राष्ट्रीय_बालिका_दिवस


#सशक्त_बेटी_सशक्त_भारत

18/01/2026

मकर संक्रांति के मौके पर..!

टीम प्रयास किरण फाउण्डेशन 🙏❤️

#नगरा #बलिया

🏆 प्रयास किरण फाउंडेशन द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजनप्रयास किरण फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. ए.पी.जे. अब्द...
13/01/2026

🏆 प्रयास किरण फाउंडेशन द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
प्रयास किरण फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2026
का पुरस्कार वितरण समारोह आज नगरा, बलिया के पाण्डेय मैरेज हाल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि – श्री रवि कुमार जी, उप-जिलाधिकारी (SDM), रासड़ा बलिया के साथ विशिष्ट अतिथि श्री अमलेश चौहान जी व नगरा थाने के थानाध्यक्ष श्रीमान संजय मिश्रा जी की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
🥇 प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम स्थान (First Rank):
🏅 अंशिका तिवारी
द्वितीय स्थान (Second Rank):
🏅 अमरेंद्र कन्नौजिया
तृतीय स्थान (Third Rank):
🏅 शकीना परवीन
🏅 आराध्या यादव
🎓 शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक
प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह (प्रोफेसर कृषि विभाग टी. डी. कालेज बलिया)
डॉ. विद्यासागर उपाध्याय जी (विशेषज्ञ भारतीय दर्शन)
अनिल वर्मा जी (शिक्षक)
सुजाता यादव जी (प्रधानाचार्या यशोदानंदन महिला महाविद्यालय)
श्री अर्पित उपाध्याय (विशेषज्ञ अर्थशास्त्र)
श्री परवेज आलम (विशेषज्ञ - जीव विज्ञान)

ज्योतिबा फुले अवार्ड

🏅 आरती मौर्या
कार्यक्रम के दौरान
कुल 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया,
समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को
विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों की
उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
यह आयोजन ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा।
प्रयास किरण फाउंडेशन सभी अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का
हृदय से आभार व्यक्त करता है।
📍 स्थान: नगरा, बलिया (उत्तर प्रदेश)

Ashwani Kumar Verma

#नगरा

Address

बलिया
Ballia

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when प्रयास किरण फाउंडेशन - Prayas Kiran foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category