Collector Balaghat

Collector Balaghat Official handle of Collector Balaghat, Government of Madhya Pradesh

 #बालाघाटजिले के सभी विद्यालयों में 1 से 30 जून तक मनाया जाएगा "मेगा APAAR दिवस"राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानु...
03/06/2026

#बालाघाट
जिले के सभी विद्यालयों में 1 से 30 जून तक मनाया जाएगा "मेगा APAAR दिवस"
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 1 जून से 30 जून 2026 तक "मेगा APAAR दिवस" का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की APAAR आईडी बनाना और उन्हें डिजिटल शैक्षणिक पहचान से जोड़ना है।

जिला परियोजना समन्‍वयक श्री जीपी बर्मन ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा, जिनकी APAAR आईडी अभी तक नहीं बनी है। अभियान के तहत विशेष रूप से दो श्रेणियों के विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, पहले वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है लेकिन APAAR आईडी नहीं बनी है, तथा दूसरे वे विद्यार्थी जिनके पास आधार कार्ड भी उपलब्ध नहीं है।
"मेगा APAAR दिवस" के सफल संचालन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों, जनशिक्षकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं प्रभारी प्रधान पाठकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिविरों के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों का नामांकन एवं APAAR आईडी निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।

जिला शिक्षा केन्द्र ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए अधिकतम विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाए, ताकि प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक पहचान डिजिटल रूप से सुरक्षित और एकीकृत की जा सके। यह अभियान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा सभी विद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 #बालाघाटमतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयोग ने की समीक्षामतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय ...
03/06/2026

#बालाघाट
मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय सीमा में करने के निर्देश
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के अवर सचिव के निर्देशानुसार नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष-2026 की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.एस. धुर्वे, निर्वाचन प्रभारी सहायक अधीक्षक दीपक चौरागड़े तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर नितेश कुमार गायधनी उपस्थित रहे।

बैठक में ERMS सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाता सूची अद्यतन करने, ऑनलाइन प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण, पंचायतों के विस्थापन संबंधी प्रक्रियाओं तथा नवीन नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान सभी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाता सूची में त्रुटिरहित और अद्यतन प्रविष्टियां दर्ज की जाएं। साथ ही प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार जिले की छह नगरपालिकाओं में कुल 217 मतदान केंद्र हैं तथा दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों के 1103 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। वहीं जिले की 10 जनपद पंचायतों में कुल 2158 मतदान केंद्र हैं और दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों के 12,094 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

 #बालाघाटश्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसरश्रमोदय आदर्श आईटीआई भोपाल में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रक्र...
03/06/2026

#बालाघाट
श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर
श्रमोदय आदर्श आईटीआई भोपाल में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों के लिए श्रमोदय आदर्श आईटीआई, भोपाल में वर्ष 2026 के प्रवेश हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि संस्थान में भारत सरकार से एनसीवीटी मान्यता प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसमें प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई से 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी। 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी संस्थान में संचालित आठ विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कौशल विकास पोर्टल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संस्थान में इलेक्ट्रीशियन (20 सीट), टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स (24 सीट), एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन (24 सीट), सिविल इंजीनियर असिस्टेंट (24 सीट), वेल्डर (20 सीट), आईओटी (स्मार्ट सिटी) (24 सीट), फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (24 सीट) तथा इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन (24 सीट) ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं।

संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि मेरिट के आधार पर उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिल सके। अधिक जानकारी अथवा आवेदन संबंधी किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी 9424454453 एवं 9826947798 पर संपर्क कर सकते हैं।

 #बालाघाटजिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की ली बैठकनिर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें शैक्षणिक एवं प...
03/06/2026

#बालाघाट
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की ली बैठक
निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

लापरवाही पर कार्यवाही की दी गई चेतावनी

बालाघाट जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय ने मंगलवार 3 जून को जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, अन्यथा संबंधित प्राचार्यों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति, अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण, पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं उसकी पोर्टल पर प्रविष्टि, पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति भुगतान, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन, कर्मचारियों की ई-सेवा पुस्तिका के सत्यापन तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही सभी पात्र विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विशेष रूप से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
श्री उपाध्याय ने पाठ्यपुस्तकों के वितरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा वितरण की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर तत्काल दर्ज की जाए। इसी प्रकार अपार आईडी निर्माण एवं छात्रवृत्ति संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा विद्यार्थियों को जल बचाने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसरों में स्वच्छता, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन पर भी बल दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर सभी विद्यालयों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

बैठक में ई-अटेंडेंस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की ई-सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। बैठक के अंत में श्री उपाध्याय ने प्राचार्यों से कहा कि शासन की सभी योजनाओं और निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

 #बालाघाटअब बिजली बिल की चिंता छोड़िए, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से पाएं मुफ्त बिजली का लाभकेंद्र सरकार की महत्वाकांक्...
03/06/2026

#बालाघाट
अब बिजली बिल की चिंता छोड़िए, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से पाएं मुफ्त बिजली का लाभ
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मार्च 2027 से पूर्व सोलर संयंत्र स्थापित कराने पर आकर्षक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। अब तक मध्यप्रदेश में दो लाख से अधिक उपभोक्ता योजना में पंजीयन करा चुके हैं और स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च कम करना तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
योजना संबंधी जानकारी को आमजन तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा व्हाट्सऐप चैटबॉट “सोलर चाचा” की शुरुआत की गई है। इस चैटबॉट के माध्यम से नागरिक योजना की पात्रता, सब्सिडी की राशि, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में प्रमाणित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग ने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। इच्छुक हितग्राही अपने सोलर सफर की शुरुआत करने के लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं अथवा व्हाट्सऐप नंबर 8815107640 पर “Hello” संदेश भेजकर “सोलर चाचा” चैटबॉट सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल को कम करने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नागरिकों से योजना में पंजीयन कर केंद्र सरकार की इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

03/06/2026
 #बालाघाट05 जून से 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए चलेगा विशेष अभियानमुख्‍य सचिव ने व...
03/06/2026

#बालाघाट
05 जून से 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए चलेगा विशेष अभियान
मुख्‍य सचिव ने वीडियों कांफ्रेंस में अभियान की तैयारियों के लिए दिये निर्देश

राज्‍य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि विश्‍व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 से अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 तक सम्‍पूर्ण मध्‍यप्रदेश में केंद्र एवं राज्‍य सरकार की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्‍य में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने 03 जून को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सभी जिलों के कलेक्‍टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्‍य अधिकारियों की बैठक लेकर इस अभियान की तैयारियों के लिए निर्देश दिये। वीडियो कांफ्रेंस में कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्‍टर श्री जीएस धुर्वे एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि विश्‍व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर प्रत्‍येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में एक पेड मॉ के नाम अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों को जोडा जाएगा। एक पेड मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के पौधे लगाये जाएंगे। इस अभियान का क्रियान्‍वयन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, वन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्‍लास्टिक अपशिष्‍ट की सफाई पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। स्‍वच्‍छता का यह अभियान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान शासकीय कार्यालय एवं स्‍कूल भवन, छात्रावास भवन आदि में विशेष स्‍वच्‍छता के कार्य किया जाएगा। इस अभियान के दौरान जल स्‍त्रोतों की सफाई एवं गहरीकरण संबंधी गतिविधियॉं आयोजित की जाएगी। यह सम्‍पूर्ण अभियान 05 जून से प्रारंभ होकर 21 जून तक चलेगा।

बैठक में बताया गया कि 12 से 18 जून की अवधि में जिले के प्रत्‍येक विकासखंड एवं नगरीय निकायों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए शिविर आयोजित किये जाएंगे। शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-रामजी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों की राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत पंजीयन कराया जाएगा। अभियान के दौरान सी.एम. हेल्प लाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं के आवेदनों का समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण कराया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 19 एवं 20 जून 2026 को प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर कृषि विशेषज्ञों/वैज्ञानिकों एवं अन्य अनुभवी व्‍यक्तियों द्वारा प्रदर्शन एवं व्याख्यान सहित प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास नोडल विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सहयोगी विभाग होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसका नोडल विभाग आयुष विभाग होगा तथा खेल एवं युवक कल्याण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग इसके सहयोगी विभाग होंगे।

#विश्‍व_पर्यावरण_दिवस #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस

03/06/2026

#बालाघाट
हौसलों की उड़ान: एक पैर से दिव्यांग कार्तिक ने पाई नौकरी, अब कमा रहे 40 हजार रुपये प्रतिमाह
दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी बाधा सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। इसका प्रेरणादायक उदाहरण बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड के ग्राम भीमोड़ी निवासी 22 वर्षीय युवा कार्तिक दिलीप बंबूरे हैं, जिन्होंने शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।


02/06/2026

कौशल विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क के 3 प्रशिक्षणार्थियों को हंगरी में रोजगार मिला है।

यह प्रदेश के युवाओं के सामर्थ्य, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और वैश्विक अवसरों से जुड़ाव का प्रमाण है।

02/06/2026

Address

श्री मृणाल मीना नवीन कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइंस
Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Balaghat:

Share