PRO Jansampark Balaghat

PRO Jansampark Balaghat PRO Jansampark Balaghat , Government of Madhya Pradesh

 #बालाघाट नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी        कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं जिला ...
11/04/2026

#बालाघाट
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी

कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती दीपमाला मंगोदिया के निर्देशन में जिले में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिला नेतृत्व को सम्मान देना है।

इसी क्रम में शनिवार को वन स्टॉप सेंटर बालाघाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से माननीय न्यायाधीश श्री सतीश शर्मा एवं विधिक सेवा अधिकारी श्री जितेन्द्र मोहन धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिलाओं को प्राप्त अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित संस्थाओं से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।



 #बालाघाट बालाघाट जिले के स्कूलों में मनाया जा रहा डॉ. आंबेडकर एवं संत रविदास जयंती उत्सव     जनजातीय कार्य विभाग के अंत...
11/04/2026

#बालाघाट
बालाघाट जिले के स्कूलों में मनाया जा रहा डॉ. आंबेडकर एवं संत रविदास जयंती उत्सव

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों में 8 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संत रविदास जयंती उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस संबंध में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता, समानता एवं प्रेरणा के भाव विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उत्सव के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं विचारों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बैहर के विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को दर्शाती आकर्षक पेंटिंग्स तैयार कीं, जिससे छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा भी सामने आई।

वहीं संत रविदास जयंती के अवसर पर माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, परसवाड़ा में चित्रकला, नृत्य एवं नाटिका का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं ने संत रविदास के जीवन, उनके संदेश एवं समाज में समरसता की भावना को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर एवं संत रविदास के आदर्शों—समानता, शिक्षा, भाईचारा एवं सामाजिक न्याय—के महत्व से अवगत कराया गया।

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।




11/04/2026

मध्यप्रदेश की मेरी बहनों की मुस्कान और स्वाभिमान की प्रतीक 'लाड़ली बहना योजना' है, जिसने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया है।

कल, 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र से हर पात्र बहन के खाते में 1500-1500 रुपए की राशि अंतरित करूंगा।

 #बालाघाट जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बुदबुदा में जल चौपाल आयोजित जल संरक्षण हेतु श्रमदान कर ग्रामीणों को किया ग...
11/04/2026

#बालाघाट
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बुदबुदा में जल चौपाल आयोजित

जल संरक्षण हेतु श्रमदान कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जल संकट की चुनौती से निपटने एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला बालाघाट द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बुदबुदा में प्रभावी जल चौपाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में आयोजित हुआ।

ग्राम बुदबुदा के बाजार परिसर स्थित तालाब के पास आयोजित जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे ग्राम स्तर पर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हुई।

जल संरक्षण पर जोर

चौपाल के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन चुका है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है।

जनआंदोलन बनाने की अपील

विकासखंड समन्वयक श्री सुरेंद्र भगत ने अपने संबोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देना है। उन्होंने ग्रामीणों से जल स्रोतों की सुरक्षा, जल का विवेकपूर्ण उपयोग एवं वर्षाजल संचयन अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने तालाब को गांव का “अमृत कुंड” बताते हुए इसके संरक्षण हेतु सामूहिक श्रमदान का आह्वान किया।

व्यवहारिक उपायों की जानकारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वारासिवनी श्रीमती गायत्री सारथी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और छोटे-छोटे प्रयासों से जल संरक्षण संभव है। चौपाल में ग्रामीणों को कुओं एवं हैंडपंपों की नियमित सफाई, वर्षाजल संचयन, सोखते गड्ढों का निर्माण तथा जल के अपव्यय को रोकने जैसे व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

सामुदायिक सहभागिता पर बल

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री विनोद वट्टी ने कहा कि “गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में” रोकने के लिए सभी को वर्षभर प्रयास करने होंगे। सहायक यंत्री सुश्री सरोज सवैया ने भी ग्रामीणों से जल संरक्षण हेतु सामूहिक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

श्रमदान और शपथ

कार्यक्रम के दौरान तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सरपंच श्री हंसराज कावरे, पूर्व सरपंच श्री नरेंद्र सिंह बिसेन, विकासखंड समन्वयक श्री सुरेंद्र भगत, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री विनोद वट्टी, सहायक यंत्री सुश्री सरोज सरैया, उपयंत्री श्री तरुण चौकसे, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


ंगा_संवर्धन_अभियान_MP

 #बालाघाट उमंग RKSK कार्यक्रम से वर्षभर में 7000 से अधिक किशोर लाभान्वित” “स्वास्थ्य, मानसिक परामर्श एवं जागरूकता गतिविध...
11/04/2026

#बालाघाट
उमंग RKSK कार्यक्रम से वर्षभर में 7000 से अधिक किशोर लाभान्वित”

“स्वास्थ्य, मानसिक परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों से किशोरों में सकारात्मक बदलाव”

बालाघाट जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वर्ष 2025-26 में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श गतिविधियां संचालित की गईं, जिससे हजारों किशोर-किशोरियों को लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्षभर में कुल 32 हजार 510 आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से 7133 किशोर-किशोरियों तक पहुंच बनाई गई। इस दौरान 1003 व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किए गए, जबकि 86 काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही 76 स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विशेष अभियानों के अंतर्गत एचपीवी, माहवारी स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम के तहत स्कूलों, कॉलेजों एवं सामुदायिक स्तर पर विभिन्न आउटरीच गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, माहवारी स्वच्छता, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया उपयोग, करियर काउंसलिंग, शैक्षणिक मार्गदर्शन, एमटीपी संबंधी परामर्श एवं हिंसा/जोखिम से जुड़े मुद्दों पर सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों से किशोरों में जागरूकता और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी, जो मानसिक तनाव से जूझ रही थी, को नियमित काउंसलिंग के माध्यम से राहत मिली। परिणामस्वरूप वह पुनः अपनी पढ़ाई में सक्रिय हो सकी, जो कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दर्शाता है। साथ ही, जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से वीडियोग्राफी कराकर अधिक से अधिक किशोर-किशोरियों तक संदेश पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि यह कार्यक्रम किशोरों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

डा परेश उपलप ने बताया कि आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम का विस्तार और अधिक स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा किशोर-किशोरियों को इसका लाभ मिल सके।



 #बालाघाट विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग ने लगाए स्वास्थ्य शिविर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित           हैनिमेन जयंती ...
11/04/2026

#बालाघाट
विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग ने लगाए स्वास्थ्य शिविर

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हैनिमेन जयंती एवं विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयुष विभाग, बालाघाट द्वारा जिले में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न चिकित्सा शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श, औषधि वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता अनुसार रक्त जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने इस अवसर पर होम्योपैथी के मूल सिद्धांत “समरूपता का सिद्धांत (Like cures like)” की जानकारी देते हुए इसे सुरक्षित, सरल और प्रभावी उपचार पद्धति बताया।

जिला चिकित्सालय परिसर स्थित शासकीय होम्योपैथी औषधालय (आयुष विंग) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पार्षद श्री समीर जायसवाल, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मिलिंद चौधरी, प्राचार्य वासंती मंडलेकर, समाजसेवी श्री ज्ञानचंद चोपड़ा सहित डॉ. दीपाली चौके, डॉ. खुशबू मेश्राम, डॉ. सिंधु ठावरे, डॉ. हर्षा अजीत एवं आयुष विंग के पैरामेडिकल स्टाफ, महिला एवं बाल विकास विभाग की नेहा ठाकुर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिले के अन्य होम्योपैथिक औषधालयों—लांजी, कुम्हारी, परसवाड़ा, बैहर एवं महेंदीवाड़ा—में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जहां आमजन को निःशुल्क परामर्श, औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर होम्योपैथी के प्रति जागरूक किया गया।




11/04/2026
11/04/2026

Address

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कक्ष क्रमांक-209, 210, नवीन कलेक्ट्रेट भवन
Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Balaghat:

Share