Nasha Mukti Abhiyan Sangthan

Nasha Mukti Abhiyan Sangthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nasha Mukti Abhiyan Sangthan, Social service, Bhatera Choki ward no. 1 balaghat, Balaghat.

15/08/2025
आज 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ज़िला नशा मुक्ति केंद्र  नरसिंहपुर में ध्वजारोहण किया गया ।आप सभी को स्वतंत्रता ...
15/08/2025

आज 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ज़िला नशा मुक्ति केंद्र नरसिंहपुर में ध्वजारोहण किया गया ।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।🙏

दुबई में रेगिस्तान सफ़ारी एक शानदार परिदृश्य और जीवंत संस्कृतियों से भरी यात्रा के साथ आज 25/02/2025 को हमारा परिवार की ...
25/02/2025

दुबई में रेगिस्तान सफ़ारी एक शानदार परिदृश्य और जीवंत संस्कृतियों से भरी यात्रा के साथ आज 25/02/2025 को हमारा परिवार की वैश्विक यात्रा में पाँच प्रांतों के 40 प्रतिनिधियों के साथ दुबई के रेगिस्तान में रेत के टीलों पर घूम कर रोमांचक सफ़ारी का आनंद लिया। लगभग 4 घंटे तक चले इस सफर में शाम की सफ़ारी में सूर्यास्त के नज़ारे, BBQ डिनर और लाइव शो देखने को मिला।

हमारा परिवार की वैश्विक यात्रा अंतर्गत आज 23/02/2025 को नई दिल्ली के अंतराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से दुबई -आबू ध...
23/02/2025

हमारा परिवार की वैश्विक यात्रा अंतर्गत आज 23/02/2025 को नई दिल्ली के अंतराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से दुबई -आबू धाबी वैश्विक यात्रा 23-27 फ़रवरी (चार रात/पाँच दिन)के भारत के पाँच प्रांतों के 40 प्रतिनिधियों के साथ दुबई -आबू धाबी के लिए प्रस्थान किया।
🌹🌹सभी वैश्विक यात्रा के प्रतिनिधियों शुभकामनाएँ 🌹🌹

सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान NISD के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय समन्व...
15/02/2025

सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान NISD के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी SLCA M.P. द्वारा 10 से 14 फरवरी 2025 तक विभिन्न विषयगत मुद्दों (परामर्श, पुनरावृत्ति की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुरुपयोग की मूल बातें और साइकोएक्टिव पदार्थों का अवलोकन, आदि) (आवासीय) पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन SLCA के डायरेक्टर धनेंद्र हनवत की प्रमुख उपस्थिति में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो से आए प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर किया गया ।
इस अवसर पर SLCA के डायरेक्टर धनेंद्र हनवत कहा कि हर एक सामाजिक कार्यकर्ता , युवा , समाज के हर वर्ग व परिवार के हर एक सदस्य की नशा मुक्त समाज की स्थापना में बड़ी भूमिका हो सक्ती हैं । समाज का हर व्यक्ति समाज के लोगों को नशीले पदार्थों के घातक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे कर नशीले पदार्थों के घातक दुष्परिणामों से बचाया जा सकता है।
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश राज्य में IRCA ,DDAC के साथ काम करने वाले परामर्शदाताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।
उपर्युक्त कार्यक्रम राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी SLCA M.P. जिला नशामुक्ति अभियान संगठन, द्वारा आयोजित किया जाएगा।
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of IndiaNational Institute of Social Defence - NISDNarendra Modi@highlightAshok VarshneyNasha Mukti Abhiyan Sangthanआरोग्य भारती दिल्लीArogya BharatiNasha Mukt Bharat AbhiyaanDrRakesh PanditPrahlad Singh PatelBalaghat JansamparkAmit ShahDhanendra HanwatDr Mohan YadavRss BalaghatPushplata PatelCollector Balaghatआरोग्य भारती

आज 14 फ़रवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भोपाल  में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माननीय वी डी शर...
14/02/2025

आज 14 फ़रवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माननीय वी डी शर्मा जीभाईसाहब से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (NISD) नई दिल्ली के दिशानिर्देशन में भारत सरकार के राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी मध्यप्रदेश किए जा रहे कर्यो की जानकारी दी।Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of IndiaShivprakashJalam Singh PatelBjp BalaghatZila Panchayat Balaghat-mpAmit ShahCollector BalaghatVD SharmaDr Mohan YadavJ.P.NaddaPrahlad Singh PatelArogya BharatiPMO Indiaहितानन्द शर्माNational Institute of Social Defence - NISDNasha Mukti Abhiyan SangthanDhanendra Hanwat@

युवाओं के लिए फैशन बन रहे नशीले पदार्थदेश का एक बड़ा युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता ही चला  जा रहा है। इसका एक सबस...
14/02/2025

युवाओं के लिए फैशन बन रहे नशीले पदार्थ
देश का एक बड़ा युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता ही चला जा रहा है। इसका एक सबसे बड़ा कारण है युवाओं के लिए फैशन बन रहा नशा ।
13/02/2025 को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (NISD) नई दिल्ली के दिशानिर्देशन में भारत सरकार के राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी मध्यप्रदेश जिला नशा मुक्ति अभियान संगठन द्वारा भोपाल के नर्मदापरम मार्ग स्थित बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में अध्यनरत छात्रों को नशीली वस्तुओं के घातक दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराकर नशीले पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्ति एवं पुनर्वास सलाहकार व SLCA के director धनेंद्र हनवत ने कहा कि आजकल नशा फैशन बनता चला जा रहा है।युवा गलत संगत में पड़कर नशे को फैशन मान लेना युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी है।
दूसरों की देखा-देखी कर लोग नशा करने लग जाते हैं। अपने आपको आधुनिक बनाने के लिए नशे का सहारा लेने लगते हैं, जो लोग अवैध रूप से नशीले पदार्थों का व्यापार करते है वे लोग भी नशा करने वाले युवा वर्ग की कमजोर सोच का फायदा उठाते हुए युवाओं को नशे के व्यापार में लगा देते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा अपने आपको मजबूत बनाएं और गलत संगति से बचें। कोई भी परेशानी अपने माता-पिता के साथ में शेयर जरूर करें।
वर्तमान समय में बहुत बड़े युवा वर्ग का नशे में चूर रहना एक फैशन सा बनते जा रहा हैं। न केवल युवक, अपितु की लड़कियां भी इसकी आदी हो रही हैं। नशे की लत का शिकार युवा न केवल अपने परिवार के लिये अभिशाप बन जाता है, अपितु समाज व राष्ट्र के लिए भी कलंक साबित होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में युवा पीढ़ी के भविष्य को नशे के गर्त में डूबने से युवाओं बचाना हम सबका दायित्व है।
दूसरा बड़ा कारण हैं सहनशक्ति की कमी। युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला खो देते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते हैं और फिर वे नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में माता-पिता व मित्रों को चाहिए कि वे अपने बच्चों व मित्रों को इन हालात से लडऩा सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं।
युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति वास्तव में चिंताजनक है। युवा उचित मार्गदर्शन के अभाव में भी नशा करते हैं। किशोरावस्था के बालकों पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए । हर समय उनकी संगत पर निगाह रखी जाए। संगत ठीक होगी तो बच्चों के नशे के जाल से फसने से बचाया जा सकता हैं।
नशीले पदार्थों तक युवाओं की पहुंच का आसान होना भी युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति का एक बड़ा कारण हैं।
नशे की उपलब्धता एवं पहुंच आसान होने से भी बच्चों में नशा की प्रवृत्ति बढ़ी है। संयुक्त परिवार का विघटन होने से भी युवाओं को अधिक स्वतंत्रता मिली है। मीडिया ने भी नशे के कारोबार को प्रचारित किया है। वर्तमान में बढ़ती बेरोजगारी में मानसिक अवसाद दूर करने के लिए भी युवा नशे का सहारा लेते हैं। अत: इन सब पर ध्यान देकर हमें समस्या का निराकरण करना होगा।
इस दौरान बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में अध्यनरत छात्रों ने उपस्थित रह कर अपने जीवन व समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of IndiaNational Institute of Social Defence - NISD@highlightArogya BharatiNarendra Modiआरोग्य भारती दिल्लीNasha Mukt Bharat AbhiyaanNasha Mukti Abhiyan SangthanDhanendra HanwatPrahlad Singh PatelDrRakesh Panditआरोग्य भारतीBalaghat JansamparkAshok VarshneyDr Mohan YadavAshok Varshney

12 /02/2025 को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्री...
12/02/2025

12 /02/2025 को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (NISD) नई दिल्ली के दिशानिर्देशन में भारत सरकार के राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी मध्यप्रदेश जिला नशा मुक्ति अभियान संगठन द्वारा भोपाल के नर्मदापरम मार्ग स्थित बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में अध्यनरत छात्रों को नशीली वस्तुओं के घातक दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराकर नशीले पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्ति एवं पुनर्वास सलाहकार व SLCA के director धनेंद्र हनवत ने कहा कि नशे की लत से लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ होती हैं। नशे से लीवर खराब होने, हृदय संबंधी रोग, सांस संबंधी समस्याएँ और शरीर में तंत्रिका तंत्र को हानि जैसे कई रोग हो सकते हैं। मादक द्रव्यों के सेवन को अक्सर अवसाद, चिंता और मनोविकृति जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों से जोड़ा जाता है। यह पहले से मौजूद मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों को भी बढ़ा सकता है। नशे से लोगों व्यवहार में बदलाव हो सकते हैं, जिससे निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर हो सकती है और विकट परिस्थितियों में दुर्घटनाओं और चोटों की संभावना बढ़ सकती है। नशा मुक्ति इस समस्या से छुटकारा पाने का उपाय है जिस पर ध्यान देना आवश्यक है।
आज हमारा भारत नशे की गिरफ्त में आ चुका नशा चाहे तंबाकू उत्पादों, शराब या अन्य मादक पदार्थो का हो । नशा शरीर व पैसा और भविष्य को खराब कर देता है देश को समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सरकार के साथ साथ सभी समाज को आगे आ कर नशा मुक्ति हेतु प्रयास करना चाहिए । अपने से छोटो व बड़ों को समझाना चाहिए नशा छुड़ाने के पूरा प्रयास होना चाहिए। बच्चों को भी अपने माता-पिता को नशे करने से रोकना चाहिए।
उक्त बातें
इस दौरान बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी में अध्यनरत छात्रों ने उपस्थित रह कर अपने जीवन व समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of IndiaNational Institute of Social Defence - NISD@highlightArogya BharatiNarendra Modiआरोग्य भारती दिल्लीNasha Mukt Bharat AbhiyaanNasha Mukti Abhiyan SangthanDhanendra HanwatPrahlad Singh PatelDrRakesh Panditआरोग्य भारतीBalaghat JansamparkAshok VarshneyDr Mohan YadavAshok Varshney

Address

Bhatera Choki Ward No. 1 Balaghat
Balaghat

Telephone

+919407307126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nasha Mukti Abhiyan Sangthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nasha Mukti Abhiyan Sangthan:

Share

Category