Balaghat Election

Balaghat Election About Election Information

05/03/2024
मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजनबालाघाट 5 मार्च 24/ शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ...
05/03/2024

मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

बालाघाट 5 मार्च 24/ शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर के मार्गदर्शन तथा ईएलसी क्लब प्रभारी डॉ. श्वेता मोर के संयोजन में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस आयोजन में छात्राओं एवं अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिये चुनाव का पर्व देश का गर्व टैगलाईन का प्रचार-प्रसार किया गया। दृश्य, श्रृव्य सामग्री विद्यार्थियों को अत्यधिक प्रभावित करती है। वहीं ईएलसी क्लब सदस्य डॉ. राहुल सूर्यवंशी एवं श्रीमती मनिका चौबे द्वारा यूट्यूब के माध्यम से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित मतदाता जागरूकता गान एवं शार्ट फिल्म दिखाकर छात्राओं को आगामी चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही मतदान की अनिवार्यता कितना आवश्यक विषय पर ड्राईंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सां लिया। अंत में छात्राओं को मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही समस्त ईएलसी क्लब का विशेष योगदान रहा।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालाघाट (म.प्र.)समाचारलोकसभा निर्वाचन प्रबंधन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली पहली बैठक25 हजा...
23/02/2024

जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालाघाट (म.प्र.)
समाचार

लोकसभा निर्वाचन प्रबंधन के लिए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली पहली बैठक
25 हजार से अधिक शासकीय मिलकर करेंगे लोकतंत्र
महापर्व की तैयारियां

बालाघाट 23 फरवरी 24/लोकतंत्र के महापर्व आम लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों का दौर शुक्रवार से प्रत्यक्ष रूप से प्रारम्भ हो गया है। इस बड़े प्रबंधकीय कार्य को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने प्रारम्भिक बैठक कर नोडल अधिकारियों द्वारा अब तक किये गए कार्य के आधार पर आगे कौन-कौन से कार्य किस तरह किये जाने है। इन सब मामलों के सम्बंध में निर्देश दिए गए। बड़े आयोजन की तैयारियों के लिए मानव संसाधन का कार्य देख रहे जनजाति कार्य विभाग द्वारा डेटा मांगा गया। जिनके अनुसार जिले में 25052 जिला व पुलिस प्रशासन के शासकीय सेवक है। डीईओ ड़ॉ. मिश्रा ने ईवीएम नोडल अधिकारी से अब तक हुई एफएलसी, खराब मशीनों और प्रशिक्षणों में उपयोग में आने वाली मशीनों की जानकारी राजनीतिक दलों को देने के निर्देश दिए है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को मशीनों के परिवहन की जानकारी से भी लगातार अवगत कराया जाएगा। इटीपीबीएस, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले मतदाताओं की जानकारी समय और उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक अधिकारी व शासकीय सेवक के मोबाइल नम्बरों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग प्रमुख से प्रमाण पत्र लिया जाएगा।
एफएसटी व एसएसटी दलों द्वारा सीमाओं और अंदर निगरानी की जाती है। एसएसटी के 19 दल व एफएसटी की टीमें दलों को सभाओं व कार्यक्रमों की परमिशन मिलते ही सम्बन्धित स्थलों पर पहुँचेगी और नियमानुसार कार्यवाही करेगी। मतदाता जागरूकता के लिए कैलेंडर तैयार कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी। साथ ही विधानसभा निर्बाचन में जिन गाँवो में कम मतदान हुआ है ऐसे 20-20 गाँवो को चिन्हित कर अलग से कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा कम्युनिकेशन प्लान के लिए शेडो एरिया के लिए मोबाइल का नेटवर्क पुनः जांचा जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री डीएस रणदा, एएसपी श्री विजय डावर, संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री केसी ठाकुर, एसडीएम श्री राहुल नायक, सीएसपी श्री अंजुल अयंक मिश्रा सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

23/02/2024

क्यूआर कोड स्कैन करें और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6
Election Commission of India



23/02/2024

मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए की आरक्षित सीटें हैं-04
Election Commission of India




23/02/2024

मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए लोकसभा की आरक्षित सीटें हैं-𝟎𝟔
Election Commission of India


23/02/2024

what is the full form of MCC?

Election Commission of India



07/02/2024

आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
नाम जोड़ना, हटाना और संसोधन के चार अवसर,पहली अवधि
का कार्य हुआ पूर्ण

बालाघाट 7 फरवरी 24/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाली अवधि का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब गुरुवार 8 फरवरी को फ़ोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों के साथ सुबह 10:30 बजे बैठक में इस प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। द्वितीय पुनरीक्षण कार्य के लिए विशेष शिविरों का आयोजन मतदान केंद्रों पर किया गया था। आयोग के निर्देशानुसार अब एक वर्ष में 4 तारीखों को मतदान करने की निर्धारित आयु पूर्ण करने पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संसोधन का कार्य किया जाता है। 1 जनवरी 24 की स्थिति वाला अवसर पूर्ण हो चुका है। अब आगे 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए प्रक्रिया पृथक से प्रारम्भ होगी।

02/02/2024

8 फरवरी को होगा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन
आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक श्री जॉन किंग्सली ने राजनीतिक दलों के साथ कि बैठक

बालाघाट 2 फरवरी 24/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बालाघाट जिले के लिए रोल प्रेक्षक श्री जॉन किंग्सली को नियुक्त किया गया है। रोल प्रेक्षक द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर सभागृह में राजनीतिक दलों व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ द्वितीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक किये गए कार्यो की जानकारी लेते हुए राजनीतिक दलों से भी जानकारी प्राप्त की। रोल प्रेक्षक श्री किंग्सली ने नाम काटने व जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण करने और प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि वे सभी अपनी-अपनी लॉगिन आईडी चैक कर दावे आपत्तियां पूर्ण करें। ज्ञात हो कि 20 दिसम्बर से नामावली में विसंगतियों को दूर करने के लिए कार्य प्रारम्भ हुआ था। 6 जनवरी को मतदाता सूची के एकीकृत प्रारूप का प्रकाशन किया गया था। 22 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अब 8 फरवरी को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में आरओ वारासिवनी सुश्री कामिनी ठाकुर, परसवाड़ा आरओ श्री सुधाकर सिंह बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडेय, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्री श्याम पंजवानी, आप के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद चौधरी, भाजपा के संजय खंडेलवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Balaghat
481001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balaghat Election posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balaghat Election:

Share