पंवार क्षत्रिय संगठन

पंवार क्षत्रिय संगठन यह पंवार समाज बालाघाट का पंजीकृत संगठन है,इसका पंजीयन दिनांक 24/10/1996 है,पंजीयन क्र. जे.बी.3013 है।

15/08/2026

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंवार क्षत्रीय संगठन पंवार समाज पदाधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय बालाघाट में मोती तालाब परिसर स्थित चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज जी प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी.आर.भैरम जी एवं अध्यक्षता श्री एफ.एल.बिसेन जी द्वारा की गई।आयोजन में संगठन के प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण एवं समाज जन उपस्थित रहे।

 #स्वतंत्रता_दिवस_पर_सम्मान श्रीमती डॉ प्रतिभा मितेश बिसेन जी (कृषि वैज्ञानिक - राजा भोज कृषि महाविद्यालय) जिला उपाध्यक्...
15/08/2026

#स्वतंत्रता_दिवस_पर_सम्मान
श्रीमती डॉ प्रतिभा मितेश बिसेन जी (कृषि वैज्ञानिक - राजा भोज कृषि महाविद्यालय) जिला उपाध्यक्ष जिला पंवार क्षत्रीय संगठन,पंवार समाज जिला बालाघाट को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान उनके द्वारा वर्ष २०२६-२७ में उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों में प्रशंसनीय कार्य हेतु प्रदान किया गया है।
यह संपूर्ण पंवार समाज के लिए गौरव का विषय है, समाज आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। #जयराजाभोज

13/08/2026
बालाघाट के समस्त मीडिया समूह का आभार। #जयराजाभोज  #जयमांगढ़कालिका
27/07/2026

बालाघाट के समस्त मीडिया समूह का आभार।
#जयराजाभोज #जयमांगढ़कालिका

26/07/2026

आज बालाघाट मुख्यालय में आयोजित पंवार समाज राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष विशाल बिसेन के वक्तव्य।

25/07/2026

#सादर आमंत्रण। #
आगामी 26 जुलाई दिन रविवार को बालाघाट मुख्यालय में राष्ट्रीय महासभा कार्यसमिति बैठक आयोजित होने वाली है। बैठक से पूर्व प्रातः ठीक 9:30 बजे जिला संगठन के तत्वाधान में राजा भोज प्रतिमा स्थल मोती तालाब परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा श्री नंदलाल चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य में प्रतिमा का पूजन अर्चन,माल्यार्पण एवं परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।
उपस्थित समाज जनों के स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है।
उक्त आयोजन हेतु प्रभारी एवं विशेष सहयोगी नियुक्त किए गए है।
प्रेषक, आपका।
विशाल बिसेन,
जिला अध्यक्ष,
जिला पंवार क्षत्रीय संगठन, पंवार समाज जिला बालाघाट।

Address

बालाघाट
Balaghat
481001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पंवार क्षत्रिय संगठन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category