Late Dilip Bhatere Govt College Kirnapur

Late Dilip Bhatere Govt College Kirnapur Graduation College For B.A. B.Sc. BIO/MATHEMATICS

25/01/2023

किरनापुर विकासखंड में आयोजित आनंद महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में विजय भी प्राप्त किया । कार्यक्रम में महा. के प्राचार्य डॉ सुनीता जैन एवं SDM, CMO, CEO किरनापुर उपस्थिति रहे।

स्वर्गीय दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय किरनापुर में आज दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आज समापन समारोह का कार्यक्रम ...
13/01/2023

स्वर्गीय दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय किरनापुर में आज दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आज समापन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लांजी- किरनापुर क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं बालाघाट जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि श्री राम कुमार राणा, अध्यक्ष जनपद पंचायत किरनापुर श्री राणा कल्याण सिंह, जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात एवं उदघाटन आदरणीय श्री रमेश भटेरे जी ने दीप प्रज्वलित कर की स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनिता जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की वार्षिक उपलब्धियों एवं महाविद्यालय में संचालित समस्त प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यक्रमों का वार्षिक विवरण रखा इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री रमेश भटेरे जी ने अपने उद्बोधन के दौरान बच्चो को स्नेह सम्मेलन की शुभकामनाएं प्रेषित किए। स्नेह सम्मेलन में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन एवं समूह गायन सहित विविध वेशभूषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री योगेश ब्रम्हे, श्री खुमेश अजित एवं सुश्री नलिनी शुक्ला उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन कु. सुरभी रावते, कुमकुम भौतेकर ने किया कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री शरद खत्री जी ने आभार प्रदर्शन किया । जिसमे उन्होंने पधारे हुए सभी सम्मानीय अतिथियों महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं मीडिया के साथियों सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।

28/12/2022

महाविद्यालय में आज गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह जी और फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित #वीरबालदिवस मनाया गया। जिसमे ग्राम किरनापुर के समाजसेवी श्री तरणजीत सिंह ग्रोवर द्वारा ओजपूर्ण विचार प्रस्तुत किया गया ।

श्रीनिवास रामानुजन जी के जन्म जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में MPCOST के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस का आय...
22/12/2022

श्रीनिवास रामानुजन जी के जन्म जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में MPCOST के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर, निबंध Quiz एवं हैंड्स ऑन कार्फ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सत्र 2022- 23 में महाविद्यालय में सफलता की नई गाथा गढ़ी जा रही है विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों के द्वारा लगातार ...
13/12/2022

सत्र 2022- 23 में महाविद्यालय में सफलता की नई गाथा गढ़ी जा रही है विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों के द्वारा लगातार जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है । इसी ओर बढ़ते कदम में आज B.A. प्रथम वर्ष की प्रिया पांचे ने 10000 मीटर की दौड़ में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, सिवनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शासकीय महाविद्यालय किरणापुर में संविधान दिवस के अवसर पर एन एस एस प्रभारी डॉ अंजुम आरा खान के निर्देशन में स्वयं सेवकों न...
26/11/2022

शासकीय महाविद्यालय किरणापुर में संविधान दिवस के अवसर पर एन एस एस प्रभारी डॉ अंजुम आरा खान के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की हस्तलिखित प्रतियां गोद ग्राम पाला के नागरिकों को प्रदान करते हुए संविधान दिवस के औचित्य पर चर्चा की एवं कर्तव्य और प्रमुख अधिकारों से अवगत कराया।

दिनाँक 24/11/2022 को महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के मनोनीत अध्यक्ष श्री रामकुमार राणा जी का शपथ ग्रहण समारोह का आयो...
25/11/2022

दिनाँक 24/11/2022 को महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के मनोनीत अध्यक्ष श्री रामकुमार राणा जी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे श्री गौरीशंकर बिसेन जी के मुख्य आतिथ्य में शपथ दिलाया गया। Gaurishankar Bisen

21/11/2022

रानी लक्ष्मी बाई जयंती के अवसर पर बालाघाट जिला मुख्यालय में आयोजित मैराथान में स्व. दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय की छात्रा प्रिया पांचे एवं आरती नागेश्वर को क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनिता जैन ने दोनो छात्राओं को बधाई दी।

शासकीय महाविद्यालय किरणापुर की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरणापु...
17/11/2022

शासकीय महाविद्यालय किरणापुर की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरणापुर के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता जैन एवं एनएसएस प्रभारी डॉ अंजुम आरा खान एवं रेड रिबन प्रभारी स्वाति पशीने के निर्देशन में गोद ग्राम पाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मुकेश मेश्राम ने बालिकाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा की एवं ग्राम पाला के ग्रामीण रोगियों की जांच के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहयोग से किया गया। जिसमें लगभग 125 बालिकाओं की हिमोग्लोबिन की जांच की गई एवं ब्लड प्रेशर शुगर टेस्ट किया गया। कार्यक्रम का आरंभ एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी श्री रणजीत सिंह चौहान ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए सरपंच उमराव चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपनी सेवाएं दी डॉ मुकेश मेश्राम श्री एमआर घोरमारे एवं कविता वैद्य ने महाविद्यालयीन स्टाफ से उपस्थित हुए श्री लीलाधर चचाने। कार्यक्रम का संचालन किया स्वयंसेवक संजय कावरे ने। कार्यक्रम में शोभेलाल सैयाम निखिल बोपचे वैष्णवी बोपचे शुभांगी बर्वे कंचन बर्वे आकाश मेश्राम रोशनी न्याय कर आदि स्वयं सेवकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

05/11/2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिस...
01/11/2022

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश गान एवं महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनिता जैन के द्वारा की गई आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र सानिया कुरैशी, आकाश मेश्राम के द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर अपने विचार व्यक्त किये तथा वर्षा,कंचन, शुभांगी व कामिनी ने मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किये जिसमे समस्त छात्र - छात्राओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की भागीदारी रही एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री तीरथ सिन्हा के द्वारा किया गया तथा श्री शरद खत्री के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

31/10/2022

NSS एवं अन्य विद्यार्थियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता पर्व के असवर पर महाविद्यालय में प्राचार्य के मार्गदर्शन में एकता दौड़ का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गुजरी चौक तक दौड़ में भाग लिया ।

Address

KIRNAPUR
Balaghat
481115

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Late Dilip Bhatere Govt College Kirnapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share