सुमित राजवंश RJD

सुमित राजवंश RJD श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ,,बेगूसराय,,

11/10/2025

मोकामा के मैदान में फिर सुलगेगी पुरानी दुश्मनी

मोकामा की सियासत एक बार फिर बाहुबल और रणनीति के संगम पर खड़ी है। यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि दो दिग्गज बाहुबलियों की सियासी अग्नि परीक्षा है। एक ओर हैं मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह, तो दूसरी तरफ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं लोजपा के पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह।
साल 2000 की यादें फिर ताजा हो गई हैं, जब सूरजभान सिंह ने मोकामा के मैदान में अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को मात दी थी। अब वही सूरजभान सिंह आरजेडी में शामिल होकर उसी पार्टी के बैनर तले अनंत सिंह से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। यह सियासी समीकरण जितना चौंकाने वाला है, उतना ही दिलचस्प भी। शनिवार को सूरजभान सिंह अपनी पत्नी वीणा देवी और भाई चंदन सिंह के साथ तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूरजभान परिवार का कोई एक सदस्य मोकामा से चुनावी अखाड़े में उतरेगा। इससे अनंत सिंह के लिए चुनौती कई गुना बढ़ गई है।
सूरजभान सिंह भूमिहार और MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण का नया संगम लेकर उतरने की तैयारी में हैं। राजनीतिक अनुभव, रसूख और जातीय पकड़, इन तीनों का लाभ उन्हें मिल सकता है। दूसरी ओर, अनंत सिंह की पकड़ भी मोकामा में कमजोर नहीं है। उन्होंने अपने प्रभाव और जनाधार से बार-बार यह साबित किया है कि वे स्थानीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं।
अब मोकामा की लड़ाई बाहुबल, वफादारी और वोट समीकरण के बीच फंसी एक सियासी जंग बन चुकी है। एक तरफ पुराना अनुभव और जातीय रणनीति, तो दूसरी तरफ स्थानीय जनाधार और डर-मोहब्बत की राजनीति। मुकाबला दिलचस्प, तीखा और ऐतिहासिक होने वाला है। चुनावी रुझान चाहे जो हों, इतना तय है कि मोकामा की धरती पर इस बार फिर सियासी महाभारत छिड़ चुकी है। जहां अर्जुन और कर्ण दोनों अपने-अपने ब्रह्मास्त्र लेकर तैयार हैं।

साल 2000 था। तब अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को इसी सूरजभान सिंह ने मोकामा के मैदान में मात दी थी। आरजेडी सरकार में मंत्री दिलीप सिंह को सूरजभान ने मोकामा से निर्दलीय हराया था। अब एक बार फिर वही सियासी गणित सामने है। सूरजभान सिंह 2004 में बेगूसराय की बलिया सीट से सांसद बने। सजायाफ्ता होने के बाद 2014 में पत्नी वीणा देवी को लोजपा के टिकट पर मुंगेर का मैदान जितवाया। फिर 2019 में सूरजभान के भाई चंदन सिंह लोजपा के ही टिकट पर नवादा से सांसद बने। लंबा राजनीतिक अनुभव और रसूख रखने वाले सूरजभान से भिड़ना अनंत सिंह के लिए सियासी चट्टान से टकराने के बराबर होगा। मोकामा की लड़ाई अब दिलचस्प मोड़ पर आ गई है।
(जीवन ज्योति)
Jiwan Jyoti जैनेन्द्र ज्योति Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Nitish Kumar Chirag Paswan Lok Janshakti Party

छोटी से ज़िन्दगी है घमंड नहीं शौक़ रखता हूँ.!!
22/08/2025

छोटी से ज़िन्दगी है घमंड नहीं शौक़ रखता हूँ.!!

22/08/2025
25/01/2025
24/01/2025

Addmission Free 📝🙏

08/01/2025

Address

Bakhri

Telephone

+919102230580

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सुमित राजवंश RJD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share