PSR Govt.Degree College Baijnath HP

PSR Govt.Degree College Baijnath HP Education Institute.

प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने संभाला पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में प्राचार्य का पदभार । प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने...
04/04/2026

प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने संभाला पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में प्राचार्य का पदभार ।
प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने आज 4 अप्रैल, 2026 को पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया।
महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। प्रो. उपेन्द्र शर्मा, इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र तथा पूर्व में एसोसिएट प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
पदभार संभालते हुए उन्होंने उच्च शैक्षणिक मानक, अनुशासन और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
महाविद्यालय परिवार ,नए प्राचार्य के नेतृत्व में सर्वांगीण बिकास व उज्ज्वल भविष्य की आशा कर रहा है।

पालमपुर क्लस्टर के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में बड़े उत्...
21/03/2026

पालमपुर क्लस्टर के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय थुरल, राजकीय महाविद्यालय पालमपुर तथा राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान टेबल टेनिस,शतरंज, भाषण (डिक्लेमेशन) एकल संगीत तथा एकल गायन - प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल भावना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय देते हुए उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। भाषण प्रतियोगिता में भारती, राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ प्रथम, उदय राजकीय महाविद्यालय थुरल द्वितीय रहे।

एकल गायन में
सुजल राजकीय महाविद्यालय थुरल प्रथम, काजल राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ द्वितीय जबकि कोमल राजकीय महाविद्यालय पालमपुर तृतीय स्थान पर रही । एकल नृत्य में दुर्गेश राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ प्रथम जबकि शिवानी राजकीय महाविद्यालय पालमपुर द्वितीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में शिवम राणा राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ प्रथम रहे तथा विकास राजकीय महाविद्यालय थुरल द्वितीय स्थान पर रहे । इसके अलावा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रकर्ष राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ प्रथम रहे जबकि देवांश राजकीय महाविद्यालय थुरल द्वितीय रहे।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के अलावा प्रो. रवि पालसरा राजकीय महाविद्यालय थुरल, प्रो नरेश कुमार राजकीय महाविद्यालय पालमपुर, श्री नरेंद्र सिंह प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संगीत जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में विद्यार्थियों के भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने हेतु 19 मार्च, 2026, को मा...
19/03/2026

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में विद्यार्थियों के भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने हेतु 19 मार्च, 2026, को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल के मार्गदर्शन में तथा डॉ. राजेश चौधरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुश्री लीना मेहता, काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक एवं आशा भूपेंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रहीं। उनके सारगर्भित व्याख्यान से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया।
उन्होंने भावनात्मक जागरूकता, आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता तथा मानसिक स्वस्थ के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को समस्याओं पर नहीं, बल्कि समाधान-केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्क्रीन टाइम कम करने, संतुलित आहार लेने, योग एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई।
मनोवैज्ञानिक स्तर पर लेखन, विचार साझा करने तथा सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. वीरेंद्र सिंह थे, जबकि सदस्यों के रूप में डॉ. अंजलि भारद्वाज एवं डॉ. सुलक्षणा शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली सिद्ध हुआ।

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतिय...
14/03/2026

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए 14 फरवरी 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी एवं संयोजक डॉ. अर्चना ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

अपने संक्षिप्त किंतु प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विद्यार्थियों में सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य डॉ. अंजलि तथा प्रो. शबनम भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त डॉ. विशाल और डॉ. कौरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, निबंध लेखन तथा पोस्टर मेकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कृष (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) और भारती (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विभांशु (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सौरभ (बी.एससी. प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रियाल सूद (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अंकिता (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कृष (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, तुषार (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा इशिता (बी.एससी. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इशिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आकांक्षा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अमृता (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के 50 छात्र सदस्यों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में रोड सेफ्टी क्लब के निरंतर प्रयासों की सराहना के साथ हुआ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में कार्यक्रम आयोजितअंतरराष्ट्रीय म...
07/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर विमेंस डेवलपमेंट कमेटी की संयोजक डॉ. चेतना शर्मा ने प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, आत्मसम्मान तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने भी छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान, कृतिका ने द्वितीय स्थान तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलक्ष्य पर केक काटकर कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया गया। इस अवसर पर डॉ. स्वाति महाजन, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. तृप्ता शर्मा, प्रोफेसर रेनू भाटिया, डॉ. सुलक्षणा शर्मा, प्रोफेसर सुनीता, डॉ. अंजली भारद्वाज तथा शबनम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अंत में विजेता छात्राओं को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

Glimpses of the Fourteenth Annual Prize Distribution FunctionPandit Sant Ram Government College, Baijnath24th February 2...
28/02/2026

Glimpses of the Fourteenth Annual Prize Distribution Function
Pandit Sant Ram Government College, Baijnath
24th February 2026
The Fourteenth Annual Prize Distribution Function of Pandit Sant Ram Government College, Baijnath was celebrated with great enthusiasm and dignity on 24th February 2026 in the college campus.

The occasion was graced by Sh. Kishori Lal, Hon’ble MLA, Baijnath Constituency, as the Chief Guest. The Special Guest on the occasion was Ravinder Bittu, Former State SC Morcha Vice President.

The programme commenced with the ceremonial welcome, badge pinning, and lighting of the lamp, followed by Saraswati Vandana and Vande Mataram. The Principal presented the Annual Report highlighting the academic excellence and achievements of the institution for the session 2025–26.

Meritorious students were honoured for their outstanding performance in undergraduate and postgraduate courses, as well as for achievements in sports, NCC, NSS, Rovers & Rangers, cultural activities, and competitions organized on Constitution Day and Hindi Diwas.

In his address, the Chief Guest lauded the efforts of the college and motivated students to pursue excellence with dedication and discipline. The vibrant cultural performances added charm to the occasion.

The programme concluded with a formal vote of thanks and the National Anthem, marking the successful culmination of the function.

Career Guidance Seminar on Emerging Technologies Organized at PSR Govt. Degree College, BaijnathBaijnath, February 27, 2...
27/02/2026

Career Guidance Seminar on Emerging Technologies Organized at PSR Govt. Degree College, Baijnath

Baijnath, February 27, 2026: PSR Government Degree College, Baijnath organized a one-hour career guidance seminar today for students on emerging technologies.

The session was conducted by Mr. Animesh Sharma, Managing Director of NexRise Skills, who highlighted career opportunities in Artificial Intelligence, Data Science, Cyber Security, Python Programming, and other emerging technological fields. Students were guided about current industry trends, required skills, internship opportunities, and various career pathways in the technology sector.

On this occasion, Principal Dr. Pardeep Kumar Kaundal addressed the students and emphasized the importance of skill development and staying updated with rapidly evolving technologies. BCA Coordinator Prof. Reenu Bhatia, along with other BCA staff members, was also present during the session.

Approximately 100 students from the BCA Department actively participated in the seminar. The session proved to be highly interactive and beneficial, significantly enhancing students’ awareness about career prospects in the technology sector.

दिनांक: 27 फरवरी 2026पंडित संत राम के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में “सड़क सुरक्षा...
27/02/2026

दिनांक: 27 फरवरी 2026
पंडित संत राम के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में “सड़क सुरक्षा” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कृष (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं भारती (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विभांशु (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल के विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अर्चना ठाकुर, प्रो. विरेंद्र सिंह, प्रो. संजीव, डॉ. अंजलि भारद्वाज एवं प्रो. पवितर नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित कौरा एवं डॉ. सुलक्षणा शर्मा भी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा विषय पर Documentary का प्रदर्शनबैजनाथ, 26 फरवरी 2026:युवाओं में जिम्मेदार वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के...
26/02/2026

सड़क सुरक्षा विषय पर Documentary का प्रदर्शन

बैजनाथ, 26 फरवरी 2026:
युवाओं में जिम्मेदार वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में “सड़क सुरक्षा” विषय पर एक Documentary का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Documentary में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रमुख कारणों जैसे अधिक गति से वाहन चलाना, नशे की अवस्था में वाहन चलाना, लापरवाही से ओवरटेक करना, यातायात नियमों की अवहेलना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का असुरक्षित उपयोग आदि पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों का पालन, निर्धारित गति सीमा का अनुसरण तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रभावशाली दृश्यों एवं सांख्यिकीय तथ्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की गंभीरता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य डॉ. अर्चना ठाकुर एवं प्रोफेसर पवितर नेगी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर रेनू भाटिया तथा डॉ. अमित कौर भी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों को एक सजग, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश प्रदान किया गया, जिससे वे सुरक्षित एवं अनुशासित समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Address

Near BDO Office
Baijnath
176125

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+911894263037

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PSR Govt.Degree College Baijnath HP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PSR Govt.Degree College Baijnath HP:

Share