Kamal Digital Seva

Kamal Digital Seva "सपनों को हकीकत में बदलने का सफर! ✨ रोज देखिए कुछ नया और प्रेरणादायक। पयागपुर से बहराइच तक की झलकियां। 🏘️ साथ जुड़ने के लिए Follow जरूर करें!"

13/02/2026

04/02/2026
31/01/2026
27/01/2026

💁‍♂️*मंगलवार, 27 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार*

🔶भारत-EU के बीच होने जा रही दुनिया की सबसे बड़ी डील, आज होगा ऐलान

🔶ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किया एयरक्राफ्ट कैरियर, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी

🔶 गणतंत्र दिवस पर भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, ज‍िसे PAK ने क‍िया था मार ग‍िराने का दावा

🔶पंजाब में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार

🔶अमेरिका के बैंगोर एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश: बर्फीले तूफान के बीच टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा, 8 लोग थे सवार

🔶77वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी हुई शामिल

🔶अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी: बर्फबारी से -31 डिग्री हुआ तापमान, ठहरी जिंदगी; उत्तरपूर्व में 25 मौतें

🔶अमेरिका के बिना यूरोप असुरक्षित?: NATO प्रमुख का तंज, बोले- खुद रक्षा कर लेंगे, ऐसा सोचने वालों को शुभकामनाएं

🔶प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है ये महापर्व

🔶गाजा में अंतिम इजरायली बंधक का मिला शव, मानवीय सहायता के लिए खुल सकता है रफाह बॉर्डर

🔶आधार में फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से पहचान की तैयारी: हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन का टारगेट, AI और क्वांटम तकनीक से सुरक्षा बढ़ेगी

🔶सदानंद सरस्वती बोले- अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अब लड़ाई असली-नकली हिंदू में, जब योगी चाहेंगे तभी स्नान होगा

🔶कोलकाता में भीषण अग्निकांड, मोमो फैक्ट्री और डेकोरेटर गोदाम में आग लगने से 8 की मौत, 20 लापता

🔶शेख़ हसीना के दिल्ली से दिए बयान पर बांग्लादेश नाराज़, भारत पर कूटनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया

🔶ट्रंप ने भारत को 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र' बताया, शी जिनपिंग ने कहा-'अच्छा पड़ोसी'

🔶राष्ट्रपति की भी न मानी बात? एट होम कार्यक्रम में राहुल ने नहीं पहना असम का पटका

🔶पहले पूछा धर्म फिर मारा चाकू, अमेरिका में पहलगाम जैसा हमला, अब खुद के दरवाजे तक पहुंची नफरत

🔶र‍िश्ते संभालने में जुटे ट्रंप, ब्राजील के राष्‍ट्रपत‍ि लूला से 50 मिनट की बात

🔶बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन पर गरमाया मुद्दा, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति

🔶सात दिवसीय जयपुर आर्ट वीक का आयोजन : 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, शहर के 11 स्थलों पर आयोजित

🔶मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी

🔶ट्रंप प्रशासन की सख्ती से भारतीय पेशेवरों की बढ़ी मुश्किलें, 2027 तक के लिए इंटरव्यू स्लॉट खत्म

🔶गणतंत्र दिवस पर राहुल-खड़गे तीसरी लाइन में बैठे दिखे: कांग्रेस का मोदी-शाह पर अपमान करने का आरोप; पहली लाइन में बैठे आडवाणी की पुरानी फोटो दिखाई

🔶जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी, कल मुठभेड़ के बाद 2–3 आतंकी फरार हुए

🔶राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान: MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद

🔷Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा

🔷बांग्‍लादेश की जगह शामिल Scotland ने T20 World Cup 2026 के लिए किया टीम का एलान, रिची बेरिंगटन करेंगे कप्‍तानी

🔷वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड रिलीज: क्वेंटिन सैम्प्सन और शमार जोसेफ को पहली बार मौका; विकेटकीपर शाई होप कप्तानी करेंगे

20/01/2026

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* भाजपा अध्यक्ष चुनाव- नितिन नबीन का नामांकन कराने पहुंचे शाह-राजनाथ, निर्विरोध चुना जाना तय; पत्नी दीपमाला बोलीं- पार्टी को हीरे की परख

*2* गडकरी बोले- पुराने लोगों को रिटायर होना चाहिए, नई पीढ़ी को कमान सौंपनी चाहिए; वे जिम्मेदारी संभाल ले तो पुरानी पीढ़ी दूसरा काम करे

*3* किश्तवाड़ एनकाउंटर में घायल एक जवान शहीद, ऑपरेशन त्राशी-1 में 8 जवान घायल हुए थे; जैश के 3 आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी

*4* प.बंगाल में SIR पर 1.25 करोड़ लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी नोटिस जारी, सुप्रीम कोर्ट का EC को निर्देश- गलत नाम और उम्र वाले वोटर्स की जांच निष्पक्षता से करें

*5* कर्नल सोफिया अपमान मामला-सुप्रीम कोर्ट की MP के मंत्री को फटकार, कहा- माफी मांगने में देर हुई, सरकार 2 हफ्ते में बताए केस कब शुरू होगा

*6* ‘हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद न करें’, विदेश मंत्री एस जयशंकर की पौलेंड को दो टूक

*7* केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता नई योजना 'VB-G RAM G' (विकसित भारत-रोजगार आजीविका मिशन) के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। चौहान ने जोर देकर कहा कि नया कानून काम के अधिकार को पहले से ज्यादा मजबूत करेगा।

*8* अंबरनाथ नगर परिषद वाले चुनाव को हाईकोर्ट ने क्यों बताया लोकतंत्र के लिए खतरा?अदालत ने पाला बदलने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कलेक्टर के आदेशों को अस्थायी रूप से रोक दिया। सभी दलों को सुनवाई का निर्देश दिया गया है। नए आदेश तक स्थिति यथावत रहेगी। आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या हैं।

*9* नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रहा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल एसआईआर से जुड़े सुनवाई सत्र में शामिल हुए बोस ने इस प्रक्रिया को सरासर उत्पीड़न करार देते हुए कहा कि इसमें स्पष्टता की कमी है।

*10* कुलदीप सिंह सेंगर को फिर नहीं मिली राहत, उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में सजा बरकरार

*11* कार ने 13 को रौंदा, अब तक 5 की मौत, जबलपुर में गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया; हिरासत में गाड़ी मालिक, ड्राइवर की तलाश

*12* चांदी पहली बार ₹3 लाख के पार, 14 हजार बढ़ी, 1 महीने में ₹2 लाख से ₹3 लाख हुई कीमत; 2026 में ₹4 लाख तक जा सकते हैं दाम

*13* भारत-कोकिंग-कोल के शेयर की 96% प्रीमियम पर लिस्टिंग, ₹23 का शेयर ₹45 पर पहुंचा, निवेशकों को 1 लॉट पर ₹13,200 का मुनाफा; 147 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

*14* सेंसेक्स 324 अंक गिरकर 83,246 पर बंद, निफ्टी भी 108 अंक गिरा, मीडिया और मेटल सेक्टर में बिकवाली

*15* अमेरिकी धमकी के बाद 7 देशों के सैनिक ग्रीनलैंड पहुंचे, फ्रांस ने 15, जर्मनी ने 13 और ब्रिटेन ने 1 भेजा; इटली बोला- यह मजाक

Address

शिवदहा चौराहा पयागपुर
Bahraich
271871

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kamal Digital Seva posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category