Vipin Kumar

Vipin Kumar social work

 #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ के  #गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वर्तमान में  #विश्व_हिंदू_परिषद  इंद्रप्रस्थ क्...
05/11/2025

#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ के #गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वर्तमान में #विश्व_हिंदू_परिषद इंद्रप्रस्थ क्षेत्र( दिल्ली , पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश जम्मू कश्मीर ) के क्षेत्र संगठन मंत्री बेहद सरल स्वभाव मृदुभाषी हम सबके अभिभावक श्रीमान Mukesh Vinayak Indraprastha जी भाईं साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए ।
बाबा श्री सिद्धनाथ का आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार हम सब पर बना रहे इसी मंगल कामना के साथ भाई साहब को बहुत-बहुत बधाई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क...
01/10/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा. सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने संघ पर डाक टिकिट व सिक्का जारी किया ।

संघ शताब्दी - राष्ट्र साधना के 100 वर्ष


#मीडिया_संवादbahraich

बहराइच में हिंदू हितो के लिए सदेव मुखर रहने वाले,राष्ट्रवादी विचारक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में बढ़-चढ़कर सक्रियता र...
20/05/2025

बहराइच में हिंदू हितो के लिए सदेव मुखर रहने वाले,राष्ट्रवादी विचारक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में बढ़-चढ़कर सक्रियता रखने वाले स्वर्गीय बाबू श्री संतराम सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र श्री अमर सिंह जी सह जिला संपर्क प्रमुख आरएसएस के द्वारा बहराइच नगर स्थित पार्थ सुपरमार्केट में सुन्दर कांड का पाठ एवम्ं प्रसाद आयोजन किया जिसमें पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर बहराइच में हिंदू हितो के लिए सदेव मुखर रहने वाले,राष्ट्रवादी विचारक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में बढ़-चढ़कर सक्रियता रखने वाले स्वर्गीय बाबू श्री संतराम सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्र श्री अमर सिंह जी सह जिला संपर्क प्रमुख आरएसएस के द्वारा बहराइच नगर स्थित पार्थ सुपरमार्केट में सुन्दर कांड का पाठ एवम्ं प्रसाद आयोजन किया जिसमें पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर श्री रामचंद्र सिंह चाचा जी, श्री महेंद्र सिंह जी सरकारी अधिवक्ता ,श्री शिवम जी जिला शारीरिक प्रमुख आरएसएस, श्री इंद्र बहादुर सिंह जी चाचा एवं वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय राज किशोर जी भाई साहब , रमेश पाठक जी जिला सेवा प्रमुख, दौलत जी नगर प्रचारक समेत कई ज्येष्ठ, श्रेष्ठ बंधु भी उपस्थित रहे।🙏💐🕉️💫

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जारी किया वक्तव्य!
09/05/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जारी किया वक्तव्य!

07/05/2025
बावन मंदिर अयोध्या के पूज्य महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंग...
06/05/2025

बावन मंदिर अयोध्या के पूज्य महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंगा सिंह जी भाई साहब वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान महिरज ध्वज (मुरारी दास)जी व विभाग कार्यवाह अंबिका जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

राष्ट्र तभी सशक्त होगा  जब राष्ट्र निर्माण का कार्य सतत चलता रहेगा: स्वान्त रंजनलोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौ...
06/05/2025

राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब राष्ट्र निर्माण का कार्य सतत चलता रहेगा: स्वान्त रंजन

लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य सेवा शासन की प्रवीणता तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के स्मरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन

बहराइच,05 मई । सामाजिक समरसता गतिविधि एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी में
पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के शौर्य, सेवा, शासन की प्रवीणता तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के स्मरण हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्रीमान स्वान्त रंजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए स्वान्त रंजन ने कहा कि राष्ट्र तभी सशक्त होता है जब राष्ट्र निर्माण का कार्य सतत चलता रहता है। राष्ट्र निर्माण में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। लोकमाता के कार्यों से संपूर्ण भारत को जोड़ने का एकात्मता का भाव प्रदर्शित होता था। उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक देशों की आक्रमणों से संस्कृति समाप्त हो गई किंतु भारत में संत महापुरुषों के त्याग के कारण संस्कृति अक्षुण्ण बनी रही। लोकमाता एक महान शासक के साथ-साथ समाज को साथ लेकर चलने वाली महिला थी उनके जीवन में सामाजिक समरसता स्पष्ट रूप से दिखती थी। उन्होंने मुगलों के आक्रमण के बाद भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण करा कर सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गंगा की निर्मलता व पवित्रता अविरल प्रवाह के कारण है उसी प्रकार पुरानी पीढ़ी के ज्ञान एवं अनुभव का अविरल प्रवाह नई पीढ़ी को संस्कारित करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी भावना के साथ राष्ट्रीय एवं समाज के कार्य को निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कुटुंब व्यवस्था सर्वोत्तम है यहां व्यक्ति स्वयं के परिवार के अलावा अपने आस पड़ोस रहने वाले लोगों के भी चिंता करता है। हमें पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमें पानी को बचाना चाहिए और पर्यावरण को सुधारने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक संख्या में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समस्या नहीं समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में पर्यावरण संरक्षण हेतु 14 लाख कपड़े का झोले व स्टील की थाली एवं गिलास का प्रबंध समाज द्वारा किया गया। जिससे कुंभ मेले में प्लास्टिक जनित कचरे में भारी कमी आई। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव का स्मरण करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने संपूर्ण हिंदू समाज की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रान्त प्रमुख राज किशोर ने पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बावन मंदिर अयोध्या के महंत एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रि-शताब्दी समारोह समिति अवध प्रांत के संरक्षक पूज्य महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने की एवम सभा को संबोधित करते हुए कहाकि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजरानी के साथ-साथ राज योगिनी भी थी। उन्होंने समाज के गरीबों की मदद की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों का जीणोद्धार करा कर उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा की।

विपिन
जिला प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
बहराइच ,अवध

       #मीडिया_संवादbahraich
18/02/2024

#मीडिया_संवादbahraich

Address

Bahraich

Telephone

+919044453816

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipin Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vipin Kumar:

Share