SDPI - Bahraich U.P

SDPI - Bahraich U.P 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐨𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐅𝐚𝐜𝐞𝐛𝐨𝐨𝐤 𝐩𝐚𝐠𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐒𝐨𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐃𝐞𝐦𝐨𝐜𝐫𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐏𝐚𝐫𝐭𝐲 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 (𝐒𝐃𝐏𝐈) 𝐁𝐚𝐡𝐫𝐚𝐢𝐜𝐡 𝐝𝐢𝐬𝐭𝐫𝐢𝐜𝐭 𝐔.𝐏, 𝐓𝐡𝐞 𝐒𝐃𝐏𝐈 𝐰𝐚𝐬 𝐟𝐨𝐮𝐧𝐝𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐍𝐞𝐰 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢.

The Social Democratic Party Of India is an Indian political party, founded on July 29, 2009. Social Democratic Party of India has put forth the slogan of "Freedom from Hunger, Freedom from Fear" in its manifesto which was released in first National Delegates Meet on October 18, 2009. The manifesto calls for the empowerment of all marginalized sections of the society by mobilizing themselves into a

political force, instead of remaining as mere vote banks of different political parties in elections. It has demanded balanced representation of all social groups in legislatures and all administrative bodies nominated by government, in proportion to their population. The Social Democratic Party of India is the culmination of the efforts of the erstwhile Popular Front of India's National Political Conference on February 2009 held in Calicut. In the National Political conference there are 11 sessions made which are mainly focused on Political Empowerment of downtrodden and marginalized people from India. Delegates from different states of India has participated in these sessions and Public Meeting. SDPI has representations in 16 states of India including Kerala, Tamilnadu, Karnataka, Andrapradesh, Goa, Maharashtra, Pondicherry, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Jharkhand, West Bengal, Bihar, Delhi, Rajasthan, Hariyana and Manipur. It has made state level and district level local committees in most of the states. SDPI has shown its presence in recent elections 68 SDPI Candidate Won in Gram Panchayath, &one seat in BBMP election held in Karnataka, Kerala, Rajasthan. The party won 14 seats in three municipalities in the 2010 local body election Kerala. Also it had won 62 seats in the Local body election-2011 in Tamil Nadu. http://sdpi.in/portal/page/constitution

06/05/2026
06/05/2026
आज विधानसभा मटेरा के ग्राम पंचायत गोदनी बासाही गाँव में एसडीपीआई जिला अध्यक्ष बहराइच मुहम्मद शोएब के नेतृत्व में डॉ. भीम...
14/04/2026

आज विधानसभा मटेरा के ग्राम पंचायत गोदनी बासाही गाँव में एसडीपीआई जिला अध्यक्ष बहराइच मुहम्मद शोएब के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधानसभा मटेरा क्षेत्र का दौरा किया और जन जन के साथ बाबा साहब के महान विचारों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।








आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) बहराइच के पदाधिकारी विधानसभा कैसरगंज अंतर्गत नगर पंचायत जरवल में डॉ. भीमराव ...
14/04/2026

आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) बहराइच के पदाधिकारी विधानसभा कैसरगंज अंतर्गत नगर पंचायत जरवल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और बाबा साहब के महान विचारों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।






13/04/2026






 #प्रेस_विज्ञप्ति || बहराइच में एसडीपीआई की बड़ी रणनीतिक बैठक, चार विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसलादि...
12/04/2026

#प्रेस_विज्ञप्ति || बहराइच में एसडीपीआई की बड़ी रणनीतिक बैठक, चार विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसला

दिनांक — 12/04/2026
जिला कार्यालय, बहराइच

बहराइच:- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) जिला बहराइच की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब की अध्यक्षता में बहराइच शहर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 तथा पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति और संयुक्त तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव नदीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी को अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसडीपीआई जनता के बुनियादी मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी—को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा बहराइच सदर, मटेरा, कैसरगंज और नानपारा सीटों पर संगठन को सक्रिय करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी पार्टी ने जिले भर में लगभग 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करें और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरें तो आने वाले विधानसभा और पंचायत चुनावों में एसडीपीआई मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को तेज करने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिबे आलम, जिला महासचिव शहाबुद्दीन हाशमी, जिला सचिव अब्दुल मन्नान, अब्दुल वहीद, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रिजवान, लियाकत अली सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
जिला मीडिया प्रकोष्ठ
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)
जिला बहराइच उ. प्र


आज विधानसभा मटेरा के ग्राम मदनजोत, गंभीरवा चौराहा पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जिला अध्यक्ष मुहम्मद शो...
08/04/2026

आज विधानसभा मटेरा के ग्राम मदनजोत, गंभीरवा चौराहा पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जिला अध्यक्ष मुहम्मद शोएब व जिला कार्यकारिणी सदस्य लियाकत हुसैन ने पार्टी के तमाम कैडरों व सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर आगामी चुनावों में मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब साहब ने विधानसभा मटेरा के ग्राम शेखपुरवा निवासी...
04/04/2026

आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब साहब ने विधानसभा मटेरा के ग्राम शेखपुरवा निवासी पार्टी सदस्य तजम्मुल हुसैन से शहर बहराइच स्थित न्यू भारत हॉस्पिटल में मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। तजम्मुल हुसैन का पैर फैक्चर होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने परिवार के लोगों को भी धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।


  || ईद के मुबारक मौके पर आज एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने समद फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद समद से मुलाकात की...
25/03/2026

|| ईद के मुबारक मौके पर आज एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने समद फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद समद से मुलाकात की और ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान समाज सेवा, क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों और आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में भाईचारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद के लिए मिलकर काम करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

ईद जैसे पवित्र अवसर पर हुई यह मुलाकात आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सकारात्मक संदेश देती है।

विश्व कविता दिवस साहित्य और संवेदनाओं का उत्सव है। कविता इंसान के जज़्बात, समाज की सच्चाई और उम्मीद की आवाज़ बनकर दिलों ...
21/03/2026

विश्व कविता दिवस साहित्य और संवेदनाओं का उत्सव है। कविता इंसान के जज़्बात, समाज की सच्चाई और उम्मीद की आवाज़ बनकर दिलों को जोड़ने का काम करती है। आइए हम शब्दों की ताक़त को पहचानें और समाज में मोहब्बत, इंसानियत और जागरूकता का संदेश फैलाएँ।


विश्व वन दिवस हमें यह संदेश देता है कि पेड़ और वन हमारे जीवन तथा पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वनों की सुरक्षा और अ...
21/03/2026

विश्व वन दिवस हमें यह संदेश देता है कि पेड़ और वन हमारे जीवन तथा पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वनों की सुरक्षा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।

एसडीपीआई बहराइच सभी नागरिकों से अपील करती है कि पेड़ लगाएँ, वनों की रक्षा करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

🌳🌿


आज दिनांक 19 मार्च 2026 को फखरपुर, विधानसभा कैसरगंज, जिला बहराइच के निवासी डॉ. मोइन ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया...
19/03/2026

आज दिनांक 19 मार्च 2026 को फखरपुर, विधानसभा कैसरगंज, जिला बहराइच के निवासी डॉ. मोइन ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जनहितकारी विचारधारा से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।

Address

मोहल्ला सलारगंज, निकट पानीटंकी गुल्लावीर रोड़ बहराइच, जिला बहराइच
Bahraich
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPI - Bahraich U.P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDPI - Bahraich U.P:

Share