CDO Sambhal

CDO Sambhal मुख्य विकास अधिकारी, संभल

आज जनपद सम्भल में आयोजित "ग्राम ततारपुर रोड विकासखंड संभल के बिजली घर सब स्टेशन के उद्धघाटन के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण...
02/06/2026

आज जनपद सम्भल में आयोजित "ग्राम ततारपुर रोड विकासखंड संभल के बिजली घर सब स्टेशन के उद्धघाटन के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विद्युत सखी प्रोत्साहन कार्यक्रम में उक्त विद्युत सखी को मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जनपद संभल में प्रत्येक गांव में गरीब परिवारों को समूहों से जोड़कर आजीविका से समृद्धि तथा अंत्योदय लक्ष्य की ओर सभी महिलाओं को आजीविका हेतु सूक्ष्म उद्यम के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैl "विद्युत सखी" कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं की सुदृढ़ता हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में विद्युत सखियों द्वारा विद्युत बिल संग्रहण, उपभोक्ता जागरूकता, विद्युत योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उ.प्र. शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्युत सखी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विद्युत सखी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं न केवल अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं, बल्कि विद्युत विभाग एवं उपभोक्ताओं के मध्य एक प्रभावी सेतु के रूप में भी कार्य कर रही हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन एवं ग्रामीण विकास के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जनपद सम्भल में उक्त विद्युत सखी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा इस प्रकार की पहलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके।
*समूह से समृद्धि*
सामाजिक वित्तीय समावेशन समूह से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानी आज ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बन रही है। विद्युत सखी के रूप में कार्यरत गरीब महिलाएं प्रतिवर्ष एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। मा. मंत्री जी ने उनकी प्रशंसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गांव वासियों को प्रेरित किया कि घर बैठे विद्युत का बिल जमा करें इससे आने-जाने का मोटरसाइकिल का तेल बचेगा और आराम से आपका बिल जमा हो सकेगा।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विद्युत सखी माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश तथा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के निर्देशन में जनपद संभल में आजीविका से समृद्धि की ओर गरीब महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। महिलाएं सूक्ष्म लघु उद्यम स्थापित कर आगे बढ़ रही हैं।

आज उ.प्र. शासन के मा. उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत...
25/05/2026

आज उ.प्र. शासन के मा. उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री बृजेश पाठक जी का जनपद संभल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवालय असमोली में मा. उप मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर ग्राम पंचायत सचिवालय, असमोली तथा सचिवालय परिसर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिवालय में उपलब्ध फर्नीचर, कर्मचारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मा. उप मुख्यमंत्री जी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया तथा पुस्तकालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय असमोली में आयोजित विभिन्न विभागों की शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र असमोली-2 का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बच्चों से वार्ता की तथा फल वितरित किए। साथ ही आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया।
मा. उप मुख्यमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसान श्री कमलवीर को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई तथा संभल सिरसी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मक्का सुखाने वाली मशीन हेतु 12 लाख रुपये का चेक लाभार्थी को वितरित किया गया।
इसके अतिरिक्त मा. उप मुख्यमंत्री जी द्वारा आर. एफ के अन्तर्गत 300 एस एच जी को 90 लाख की धनराशि तथा सीसीएल के अन्तर्गत 502 समूहों को 7.53 करोड़ रुपये की धनराशि तथा सीआईएफ के अन्तर्गत 851 समूहों को 12 करोड़ 77 लाख का धनराशि का चेक वितरित किया तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभार्थियों को चाबी वितरित की।
मा. उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में संभल जनपद विशेष स्थान रखता है तथा जनपद के विकास एवं अन्य क्षेत्रों में प्रगति को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
उन्होंने लू एवं गर्म हवाओं को देखते हुए आमजन से अपील की कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मा. उप मुख्यमंत्री जी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय संभल का विस्तृत निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से वार्ता की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी तिथि की जांच की तथा दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दवा वितरण हेतु एक से अधिक काउंटर संचालित किए जाएं, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नेत्र चिकित्सक से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन 68 तीर्थों में से एक यमघण्ट तीर्थ में वंदन योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जलकुंड एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा यमघण्ट तीर्थ के सौंदर्यीकरण से पूर्व एवं वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 68 तीर्थों एवं 19 कूपों से संबंधित मानचित्र माननीय उप मुख्यमंत्री जी को भेंट किया गया।
इसके उपरांत संभल नगर स्थित “सिंदूर वाटिका” का निरीक्षण किया, जो वर्ष 2025 के ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को समर्पित है। वाटिका में स्थापित राइफल, विमान सहित सैन्य मॉडलों का अवलोकन किया तथा परिसर में सिंदूर का पौधा रोपित किया।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर “रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल” सिद्धांत पर आधारित विभिन्न “वेस्ट टू वंडर” स्कल्पचर्स का लोकार्पण भी माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गयाl

23/05/2026
आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संभावित...
22/05/2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संभावित बाढ़ एवं लू से बचाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में गंगा नदी के बाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा हेतु नगला अजमेरी तटबंध, ईशमपुर तटबंध एवं हरिबाबा तटबंध निर्मित हैं। जनपद की गुन्नौर तहसील क्षेत्र मुख्य रूप से गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होता है।
बैठक में बाढ़ से निपटने हेतु संस्थागत व्यवस्थाओं, बाढ़ शरणालयों एवं प्रबंधन दलों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों, नावों की उपलब्धता, गोताखोरों की तैनाती तथा महत्वपूर्ण फोन नंबरों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
बैठक में वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए लू एवं गर्म हवाओं से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को जनजागरूकता बढ़ाने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में पंचायती राज विभाग की लेखा परीक्षा/ऑडिट संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2...
22/05/2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में पंचायती राज विभाग की लेखा परीक्षा/ऑडिट संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2011-12 से 2023-24 तक जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायतें सम्भल द्वारा जारी आक्षेप/आपत्ति प्रतिवेदनों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
ग्राम पंचायतों के अभिलेख एवं रिकॉर्ड पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रस्तरों के त्वरित निस्तारण हेतु एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन सुनिश्चित करने हेतु समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया।

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में आयोजित बैंकर्स समीक्षा बैठक में जनपद के स्वरोजगार आधारित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की ...
22/05/2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में आयोजित बैंकर्स समीक्षा बैठक में जनपद के स्वरोजगार आधारित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वार्षिक क्रेडिट प्लान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि एमएसएमई, कृषि आधारित उद्योग, फूलों की खेती एवं स्वरोजगार योजनाओं में बैंक सक्रिय भूमिका निभाएं।
गंगा एक्सप्रेसवे से जनपद में बढ़ने वाली औद्योगिक एवं व्यापारिक संभावनाओं का लाभ युवाओं एवं उद्यमियों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही एजुकेशन लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि, खादी ग्रामोद्योग एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड पंवासा की ग्राम पंचायत नगला खोखर में संचालित पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गय...
20/05/2026

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड पंवासा की ग्राम पंचायत नगला खोखर में संचालित पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंप हाउस, ओएचटी (ओवरहेड टैंक), चहारदीवारी, क्लोरीन रूम तथा जल निगम द्वारा निर्मित संपर्क सड़क का गहन अवलोकन किया गयाl परियोजना के अंतर्गत संचालित नियमित जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति से संबंधित फीडबैक भी लियाl
अधिशासी अभियंता जल निगम एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि इसी प्रकार गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण कर प्रत्येक गांव में नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

Address

District Sambhal
Bahjoi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CDO Sambhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share