सूचना विभाग बागपत

सूचना विभाग बागपत जिला सूचना अधिकारी- राहुल सिंह भाटी

जनपद बागपत में विभिन्न प्रशासनिक अपडेट के लिए इस पेज को फॉलो करे।

- राहुल भाटी, जिला सूचना अधिकारी, बागपत

कार्यालय: कक्ष संख्या 34, कलेक्ट्रेट, बागपत
ई-मेल: [email protected]

सूचना सेतु ऐप का उपयोग करे: https://linktr.ee/soochnasetu

*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक नितिन राणा के आश्रित परिवार को ₹05 लाख की आर्थिक सहायता**माननीय सांसद व प्रशासनिक अधि...
31/05/2026

*मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक नितिन राणा के आश्रित परिवार को ₹05 लाख की आर्थिक सहायता*

*माननीय सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वर्गीय नितिन राणा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।*

बागपत, 31 मई 2026---
जनपद बागपत के ग्राम डौला निवासी स्वर्गीय नितिन राणा की दिनांक 27 मई 2026 को गाजियाबाद में हुई दुःखद हत्या की घटना के उपरांत आज ग्राम डौला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय एवं उपजिलाधिकारी बागपत ज्योति शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दुःखद घटना के बाद मृतक के आश्रित परिवार की गंभीर आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹05 लाख (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय नितिन राणा के निधन के पश्चात परिवार के समक्ष आर्थिक एवं सामाजिक संकट उत्पन्न हो गया था। मृतक के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है तथा परिवार में उनकी माता श्रीमती ऊषा देवी, अविवाहित बहन एवं भाई आश्रित हैं। परिवार की विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु प्रकरण शासन को प्रेषित किया गया था।
शासन स्तर पर प्रकरण के परीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹05 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त होगा एवं दैनिक जीवन-यापन में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित, जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा आवश्यकता के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहायता राशि परिवार को कठिन परिस्थितियों से उबरने में सहायक सिद्ध होगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी दुःखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों से भी लाभान्वित कराया जाए।
पीड़ित परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश शासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहायता एवं संवेदनात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। माननीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वर्गीय नितिन राणा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

*सूचना विभाग बागपत*

*हिलबाड़ी मृतक चंद्रपाल हत्या पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता, शासन-प्रशासन ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा** माननीय ज...
31/05/2026

*हिलबाड़ी मृतक चंद्रपाल हत्या पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता, शासन-प्रशासन ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा*

* माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें न्याय एवं प्रशासनिक सहयोग का भरोसा*

बागपत, 31 मई 2026----
जनपद बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम हिलबाड़ी में दिनांक 25 मई 2026 को मृतक चन्द्रापाल पुत्र श्री ओमी सिंह कश्यप की हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना बड़ौत में हत्या का मुकदमा पंजीकृत है। मृतक अपने पीछे पत्नी काजल एवं छह माह की पुत्री दिव्या को छोड़ गए हैं।
इसी क्रम में आज ग्राम हिलबाड़ी पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री केपी मलिक जी, बागपत के माननीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय एवं एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा मृतक के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में शासन एवं प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मृतक परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई,जिसमें एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु संस्तुति की गई,पारिवारिक सहायता लाभ हेतु आवेदन की कार्यवाही कराई गई ,अन्त्योदय राशन कार्ड बनाए जाने हेतु ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया,विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें न्याय एवं प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

*सूचना विभाग, बागपत*

💼🇮🇳 जनपद बागपत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर!जिला प्रशासन बागपत द्वारा आयोजित🚀 वृहद रोजगार मेला 2026📅 11 जून 2026...
31/05/2026

💼🇮🇳 जनपद बागपत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर!

जिला प्रशासन बागपत द्वारा आयोजित
🚀 वृहद रोजगार मेला 2026

📅 11 जून 2026
⏰ प्रातः 10:00 बजे से
📍 स्यादवाद इंस्टिट्यूट, बागपत

🏢 100+ प्रतिष्ठित कंपनियाँ
💼 5000+ रोजगार / वैकेंसी अवसर
🤝 ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू
📄 ऑफर लेटर वितरण
🆓 निःशुल्क पंजीकरण एवं करियर मार्गदर्शन

✨ प्रमुख क्षेत्र:
IT • Technology • Automobile • Banking & Finance • Healthcare • Hospitality • Manufacturing • Service Sector

🎓 पात्रता:
10वीं | 12वीं | ITI | Diploma | स्नातक | तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी

📄 आवश्यक दस्तावेज:
Resume / Bio-data, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट फोटो

📲 पंजीकरण करें:
rojgaarsangam.up.gov.in
☎️ टोल फ्री: 155330

🌟 मिशन रोजगार — हर हाथ को काम, कौशल और सम्मान।

आप सभी प्रिय साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। #हिंदी_पत्रकारिता_दिवस    ी_आवाज़  #पत्रका...
30/05/2026

आप सभी प्रिय साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस ी_आवाज़ #पत्रकारिता

29/05/2026

*🟠 सचेत एप पर ऑरेंज अलर्ट जारी ⚠️* 🌩️

प्रिय नागरिकों,
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक खराब हो सकता है। कई क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश और 70–90 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

📍 प्रभावित जनपद:
अलीगढ़, अमरोहा, बदायूँ, *बागपत* , बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, कासगंज, मेरठ एवं संभल।

🛑 *आप क्या करें?*
✔️ तेज मौसम के दौरान घर या सुरक्षित स्थान पर रहें
✔️ पेड़ों, खंभों, टिन शेड और खुले मैदानों से दूर रहें
✔️ बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
✔️ वाहन सावधानी से चलाएं, अनावश्यक यात्रा टालें
✔️ मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी नंबर अपने पास रखें
✔️ किसान भाई फसल, पशु और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखें

*📢 अफवाहों पर ध्यान न दें।* केवल प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

🙏 जागरूकता, तैयारी और सतर्कता ही सुरक्षा है।

29/05/2026

📻✨ आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित “जिले की हलचल” कार्यक्रम में प्रस्तुत जनपद बागपत के महत्वपूर्ण अपडेट्स सुने...

विशेष शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसरजिला प्रशासन बागपत के मार्गदर्शन में दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले बच्चों की समावेशी श...
28/05/2026

विशेष शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर
जिला प्रशासन बागपत के मार्गदर्शन में दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विशेष शिक्षकों को दृष्टिबाधित बच्चों की आवश्यकताओं, शिक्षण तकनीकों, सहायक उपकरणों एवं आधुनिक डिजिटल टूल्स की जानकारी देकर उन्हें और अधिक सक्षम बनाना है।

*हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला**योग्यता दो — रोजगार पाओ ,बागपत का ...
26/05/2026

*हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला*

*योग्यता दो — रोजगार पाओ ,बागपत का युवा बनेगा आत्मनिर्भर और सशक्त*

*रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश*

*80 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, युवाओं को योग्यता के अनुसार मिलेंगे रोजगार के अवसर*

*पंजीकरण हेतु लगाए जाएंगे विशेष स्टॉल, मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा रोजगार*

बागपत, 26 मई 2026--बागपत में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। यदि आपके पास योग्यता, कौशल और आगे बढ़ने का जज़्बा है, तो सफलता आपके कदम चूम सकती है। रोजगार मेलों, निजी कंपनियों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अब समय है अपने हुनर को पहचानने का, अपनी योग्यता को साबित करने का और रोजगार के नए अवसरों को अपनाने का इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में 11 जून 2026 को स्यादवाद इंस्टीट्यूट, बागपत में आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा व्यवस्थित रूप से स्टॉल लगाए जाएंगे तथा अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में कोई भी पात्र युवा प्रतिभाग करने से वंचित न रहे। मेले में युवाओं की सुविधा हेतु पंजीकरण स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
*आवेदन प्रक्रिया*
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। सभी रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर “विभिन्न नौकरियाँ” विकल्प में उपलब्ध रहेगी।
अधिक जानकारी हेतु विभाग के टोल फ्री नंबर 155330 तथा जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार (मो. 6386856985) पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रोजगार मेले की सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि मेले में श्रम विभाग के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकुशल श्रमिकों को ₹11,021 तथा कुशल श्रमिकों को ₹13,580 से कम मानदेय किसी भी कंपनी द्वारा नहीं दिया जाएगा।
रोजगार मेले में वेवटैक्स, कृष्णा मारुति, पेटीएम, थ्री आई इन्फोटेक, होटल सेंट्रम, अंब्रोसिया, सिद्धि इन्फोटेक, गोयल इंक सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसके अतिरिक्त जनपद की स्थानीय कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बागपत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल, इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में जनपद के युवा प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग कर अपने कौशल एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकें।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं हाउसकीपिंग से संबंधित अवसर उपलब्ध कराने तथा लीड बैंक मैनेजर को बैंकिंग क्षेत्र में मल्टी टास्किंग जैसे पदों पर भर्ती सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उपायुक्त उद्योग, सहायक खाद्य आयुक्त, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं मेले में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथ लाल, जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,सहायक खाद्य आयुक्त देवेंद्र पाल सिंह, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*सूचना विभाग, बागपत*

20/05/2026
20/05/2026

खेलेंगे कई देश
खिलेगा उत्तर प्रदेश…

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को खेल अवसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेल प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध कराना भी है। इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में 46 एकड़ भूमि पर ₹393 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। यह आधुनिक स्टेडियम लगभग 30,000 दर्शकों की क्षमता से युक्त होगा तथा इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हाई-मास्ट स्पोर्ट्स लाइटिंग, अत्याधुनिक पिच, कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खेल परिसर विकसित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश खेल शक्ति के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

📌 कार्यक्रम विवरण

🗓️ दिनांक: 16 मई, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
📍 स्थान: ताल नदौर, गोरखपुर

Address

Baghpat
250609

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सूचना विभाग बागपत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सूचना विभाग बागपत:

Share