23/01/2024
आज दि0-23-01-2024 को वि0ख0-गरुड़ में ग्रामीण उद्यम वेग वृध्दि परियोजना (रीप) ,के द्वारा जय माँ काली आ0स्वा0सहकारिता (देवनाई ) , के अन्तर्गत गांवों के चयनित कृषकों हेतु जलवायु आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन टीट बाजार -गरुड़ में शगुन बैंक्विट हाल में किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जय माँ काली आ0स्वा0सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती चम्पा दोषाद जी ने किया, प्रशिक्षण कार्यशाला में कृषकों को जलवायु परिवर्तन में की जाने वाली खेती के गुर सिखाये गये, कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यम वेग वृध्दि परियोजना (रीप) ,वि0ख0-गरुड़ के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण वित्त सहायक श्री तारा प्रसाद, कृषि एवं पशु प्रसार सहायक श्री सतीश चन्द्र जोशी, आजीविका समन्वयक श्री महेन्द्र सिंह नेगी एवं सहकारिता स्टाफ से सुनीता शाह ,कमला भण्डारी आदि उपस्थित रहे,