Nagar Panchayat Badrinath

Nagar Panchayat Badrinath नगर पंचायत बदरीनाथ l

आप सभी को नगर पंचायत बदरीनाथ धाम से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आज श्री बदरीनाथ धाम में भव्य ति...
15/08/2026

आप सभी को नगर पंचायत बदरीनाथ धाम से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज श्री बदरीनाथ धाम में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमे सभी विभागों, स्थानीय लोगों व यात्रा पर आए श्रद्धालुओं द्वारा बढ़ चढ़ भाग लिया।।

जय हिंद, जय भारत!

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन क...
21/06/2026

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इसके उपरांत श्री बद्रीनाथ क्षेत्रांतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
Swachh Bharat Mission, India
Urban Development Directorate
Nagar Palika Parishad Jyotirmath

"स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार"नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचायत की टीम दिन-रात निर...
12/06/2026

"स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार"
नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचायत की टीम दिन-रात निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही एकत्रित कूड़े को कूड़ा वाहन के माध्यम से एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाता है, जहां जैविक और अजैविक कूड़े को वैज्ञानिक एवं उचित निस्तारण किया जा रहा है।

सभी यात्रियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छ बदरीनाथ सुंदर बदरीनाथ के निर्माण में अपना सहयोग दें।♻️🙏

🚮 कृपया कूड़ा-करकट निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
🚯 प्लास्टिक, बोतलें, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट खुले में अथवा नदी-नालों में न फेंकें।
🌱 श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपका छोटा सा सहयोग धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
“स्वच्छ धाम — पवित्र धाम”
नगर पंचायत बदरीनाथ धाम

🚑 जीवन रक्षा से लेकर मानवीय संवेदनाओं तक — नगर पंचायत बद्रीनाथ की एम्बुलेंस सेवा हर समय आपके साथ 🚑पवित्र धाम बद्रीनाथ मे...
11/06/2026

🚑 जीवन रक्षा से लेकर मानवीय संवेदनाओं तक — नगर पंचायत बद्रीनाथ की एम्बुलेंस सेवा हर समय आपके साथ 🚑

पवित्र धाम बद्रीनाथ में नगर पंचायत द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा न केवल स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालु यात्रियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि क्षेत्र में तैनात सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है।

विशेष रूप से एम्बुलेंस में स्थापित मॉर्चरी कम्पार्टमेंट की सुविधा के माध्यम से आकस्मिक एवं दुःखद परिस्थितियों में पार्थिव शरीर को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से गंतव्य तक पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है। दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में यह व्यवस्था मानवता और संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा इन सेवाओं की सतत निगरानी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता की हर घड़ी में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।
✨ सेवा ही हमारा संकल्प, संवेदनशीलता ही हमारी पहचान।
✨ नगर पंचायत बद्रीनाथ — जनहित एवं मानवता के लिए सदैव समर्पित। :::

♻️ स्वच्छ बदरीनाथ की ओर एक और सशक्त कदम ♻️नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में प्रतिदिन एक...
06/06/2026

♻️ स्वच्छ बदरीनाथ की ओर एक और सशक्त कदम ♻️
नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कूड़े का वैज्ञानिक, व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से पृथक्करण एवं निस्तारण किया जा रहा है। केंद्र में प्राप्त अपशिष्ट को श्रेणीवार अलग कर पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को पुनः उपयोग हेतु भेजा जाता है तथा अन्य अपशिष्ट का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।
नगर पंचायत की स्वच्छता टीम द्वारा निरंतर कार्य संपादित किया जा रहा है, वहीं अधिशासी अधिकारी द्वारा भी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
बदरीनाथ धाम की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के सहयोग से नगर पंचायत एक स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बदरीनाथ के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
🌿 स्वच्छ धाम, स्वस्थ धाम — यही हमारी पहचान।
🙏 आइए, स्वच्छता के इस अभियान में सहभागी बनें और बदरीनाथ धाम की गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
नगर पंचायत बदरीनाथ
जन सहभागिता से स्वच्छता की ओर सतत प्रयास ♻️🌱

"स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार"नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचायत की टीम दिन-रात निर...
02/06/2026

"स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार"
नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचायत की टीम दिन-रात निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही एकत्रित कूड़े को कूड़ा वाहन के माध्यम से एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाता है, जहां जैविक और अजैविक कूड़े को वैज्ञानिक एवं उचित निस्तारण किया जा रहा है।

सभी यात्रियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छ बदरीनाथ सुंदर बदरीनाथ के निर्माण में अपना सहयोग दें।♻️🙏

🚮 कृपया कूड़ा-करकट निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
🚯 प्लास्टिक, बोतलें, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट खुले में अथवा नदी-नालों में न फेंकें।
🌱 श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपका छोटा सा सहयोग धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
“स्वच्छ धाम — पवित्र धाम”
नगर पंचायत बदरीनाथ धाम

नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रात्रि सफ...
29/05/2026

नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रात्रि सफाई व्यवस्था भी निरंतर संचालित की जा रही है। देर रात्रि तक सफाई कर्मी पूर्ण समर्पण एवं सेवा भाव के साथ स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं।
नगर पंचायत का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि देवभूमि आने वाले सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
🙏 स्वच्छ धाम — सुरक्षित एवं सुखद यात्रा 🙏

🚑 नगर पंचायत की एम्बुलेंस सेवा बन रही है जनसहारा..नगर पंचायत द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से स्थानीय नागरिकों...
26/05/2026

🚑 नगर पंचायत की एम्बुलेंस सेवा बन रही है जनसहारा..
नगर पंचायत द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा मरीजों को त्वरित रूप से चिकित्सालय पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विशेष रूप से यात्रा अवधि एवं विषम परिस्थितियों में एम्बुलेंस सेवा आमजन के लिए राहत एवं सहायता का प्रमुख माध्यम बनी हुई है। समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने से अनेक जरूरतमंद लोगों को तत्काल उपचार प्राप्त हो पा रहा है।
नगर पंचायत जनहित, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

🌿🙏 स्वच्छ बदरीनाथ – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 🙏🌿चारधाम यात्रा के दौरान भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन हेतु देश-विदेश से ला...
25/05/2026

🌿🙏 स्वच्छ बदरीनाथ – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 🙏🌿
चारधाम यात्रा के दौरान भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन हेतु देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धाम की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा मंदिर परिसर से लेकर सम्पूर्ण नगर क्षेत्र, यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाएँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी दिन-रात कार्य कर धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में लगे हुए हैं। यह पवित्र धाम केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।
अतः सभी श्रद्धालुओं, यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से विनम्र अनुरोध है कि —
♻️ कूड़ा-करकट केवल निर्धारित कूड़ादानों में ही डालें।
♻️ प्लास्टिक, बोतलें, खाने-पीने का अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट नदियों, ढालों, नालों एवं खुले स्थानों पर न फेंकें।
♻️ गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने में सहयोग करें।
♻️ सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचें एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
♻️ स्वच्छता कर्मियों एवं नगर पंचायत के कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
आपका छोटा-सा सहयोग बदरीनाथ धाम की पवित्रता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए, हम सभी मिलकर “स्वच्छ बदरीनाथ – सुंदर बदरीनाथ” के संकल्प को सफल बनाएं।
🙏 स्वच्छता अपनाएँ — देवभूमि उत्तराखण्ड की गरिमा बढ़ाएँ 🙏
— नगर पंचायत बदरीनाथ

Address

Badrinath Dham
Badrinath
246422

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Panchayat Badrinath posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share