Baddi Police

Baddi Police Official Page of Baddi Police : Serving and Protecting the Community ! Motto : "Citizen First".
(1)

आज महिला पुलिस थाना बद्दी को सूचना प्राप्त हुई कि बद्दी बैरियर के पास चार छोटे बच्चे लावारिस अवस्था में रोते-बिलखते पाए ...
27/05/2026

आज महिला पुलिस थाना बद्दी को सूचना प्राप्त हुई कि बद्दी बैरियर के पास चार छोटे बच्चे लावारिस अवस्था में रोते-बिलखते पाए गए हैं। सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना बद्दी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक लखबीर सिंह को पुलिस टीम सहित मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्रों तथा हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में उनके परिजनों की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के उपरांत पुलिस टीम ने बच्चों के माता-पिता का पता लगाकर चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाने पर परिवारजनों ने बद्दी पुलिस का आभार व्यक्त किया। बद्दी पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

25/05/2026
आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने हे...
22/05/2026

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु बद्दी पुलिस द्वारा बद्दी के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए लोगों से संवाद भी स्थापित किया ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति एवं सामान्य स्थिति बनी रही। बद्दी पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र जिला बद्दी पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुन...
21/05/2026

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र जिला बद्दी पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस टीमों द्वारा विशेष चैकिंग, एरिया डोमिनेशन एवं गश्त की गई।

पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर आमजन के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाया गया।

जिला बद्दी पुलिस द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों, अवैध गतिविधियों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

बद्दी पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आज दिनांक 13-05-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान की अध्यक्षता मे...
13/05/2026

आज दिनांक 13-05-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक चौकसी रखने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं अन्य फील्ड यूनिट्स को ND&PS Act के तहत अवैध नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नशे के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाईयों का नियमित रूप से आंकलन किया जाएगा तथा जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्रवाई संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।

बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विभिन्न आपराधिक मामलों के स...
13/05/2026

पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विभिन्न आपराधिक मामलों के सफल अन्वेषण तथा उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में SI चमन ठाकुर, ASI अमित कुमार, HHC गुरमेल सिंह, HC अमरजीत सिंह तथा L/HC चंद्र किरण शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान द्वारा सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*बद्दी पुलिस द्वारा स्कूली बसों की चेकिंग*बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्कूली बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 7...
12/05/2026

*बद्दी पुलिस द्वारा स्कूली बसों की चेकिंग*

बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्कूली बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 73 स्कूली बसों को चैक किया गया तथा यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 22 चालान किए गए, जिनमें बिना सीट बेल्ट के 10 चालान, बिना वर्दी के 10 चालान, बिना फर्स्ट एड बॉक्स के 01 चालान तथा बिना परिचालक के 01 चालान शामिल हैं। बद्दी पुलिस द्वारा सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

आज दिनांक 11 मई 2026 को बद्दी पुलिस द्वारा आगामी नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सं...
11/05/2026

आज दिनांक 11 मई 2026 को बद्दी पुलिस द्वारा आगामी नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से नालागढ़ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बद्दी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत बनाए रखना है।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्तपन्न करने वाले व्यक्तियों, असामाजिक गतिविधि तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बद्दी पुलिस का उद्देश्य जनता में विश्वास बनाए रखना, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाना है । बद्दी पुलिस ने आम जनता से आग्रह करती है कि शान्ति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने में पुलिस एव प्रशासन का सहयोग करें ।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस जिला बद्दी के Ex-Servicemen/Honorary Head Constables को दिनांक 21.04.2026 से Honorary...
07/05/2026

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस जिला बद्दी के Ex-Servicemen/Honorary Head Constables को दिनांक 21.04.2026 से Honorary Assistant Sub Inspector के पद पर सम्मानपूर्वक नियुक्त किया गया है। आज उक्त सभी अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक बद्दी से कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की, जहां पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को इस सम्मानजनक पदोन्नति हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर HASI Manjeet Singh, HASI Keshar Singh Mehta, HASI Tara Chand, HASI Chaman Lal, HASI Chaman Lal, HASI Karm Chand तथा HASI Balwinder Singh को उनके समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहा गया।

आज दिनांक 30.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान द्वारा मानद सहायक उप निरीक्षक राम रत्न , अशोक कुमार तथा दुख...
30/04/2026

आज दिनांक 30.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बद्दी श्री विनोद धीमान द्वारा मानद सहायक उप निरीक्षक राम रत्न , अशोक कुमार तथा दुखभंजन शर्मा को उनकी गौरवपूर्ण सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसपी साहब ने तीनों अधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और लंबे सेवा काल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखद समय की कामना की गई।
आपकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायक रहेंगी। पुलिस विभाग आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

Address

Superintendent Of Police Baddi, Near Lakkar Depo
Baddi
173205

Telephone

+917650918851

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baddi Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Baddi Police:

Share