15/01/2026
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश की लोकसभा शिमला इकाई ने BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम उतर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष पर लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया यह कार्यक्रम ज़िला सोलन विधानसभा नालागढ़ के स्नेहड़ गांव में अयोजित हुआ और बहुत ही धूम धाम से मनाया गया।
कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसपी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नायर जी उपस्थित हुए।
कार्यकर्म में श्री शुरेश कुमार बांम्भी प्रदेश महासचिव, श्री हरि चंद नैना देवी, श्री प्रेम पाल बिलासपुर, श्री कली राम सोलन, श्री रुप चंद सोलन, श्री अमर सिंह खुराना बिलासपुर, श्री राकेश बराड़ जिला प्रभारी सोलन, श्री नागेन्द्र जसवाल जिला प्रभारी सोलन, श्री रणजीत सिंह मानपुरा विधानसभा दून सचिव, श्री रामपाल बैंस विधानसभा अध्यक्ष नालागढ़, श्री हरमेश सिंह पंजोखरा प्रादेशिक कार्यालय सचिव शिमला हिo प्रo, श्री विरेन्द्र भाटिया प्रदेश महासचिव एवम जिला अध्यक्ष सोलन, श्री डीo आरo भाटिया प्रदेश कोआर्डिनेटर, श्री राधा कृष्ण जी एवम् बसपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ इलाक़े की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने के लिए जरुरत बंद लोगों को कंबल भी बांटे गए। कार्यकर्म में सभी वक्ताओं ने बहन कुमारी मायावती जी के जीवन संघर्ष के बारे में अपने अपने विचार जनता के सामने प्रस्तुत किए एवम् बहन कुमारी मायावती जी के मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा ली।
जय भीम जय भारत जय संविधान
जय मिशन मान्यवर साहब श्री कांशीराम
बहुजन समाज पार्टी जिन्दाबाद जिन्दाबाद
बहन कुमारी मायावती जी जिन्दाबाद जिन्दाबाद
#कांशीराम #बाबासाहब #बीएसपी #मायावतीजी