23/10/2025
🌾 मेरी माटी, मेरा तीर्थ, मेरा फतेहपुर — मैं ही सवारूंगा!
✳️ समग्र फतेहपुर विमर्श ✳️
आप जिस भी पार्टी के समर्थक हैं,
अपने नेता से एक बार ज़रूर पूछिए —
---
1️⃣ आपके बच्चों के रोजगार के लिए क्या ठोस योजना है?
अगर आप यह सवाल नहीं पूछेंगे,
तो पूरी ज़िंदगी उनके परिवार के लोग
सांसद, विधायक, प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और चेयरमैन बनते रहेंगे,
और आपके अपने बच्चे बेरोजगार ही रह जाएंगे!
---
2️⃣ अन्ना गौवंश संरक्षण और संवर्धन की नीति क्या है?
खागा तहसील के लगभग 15 किलोमीटर में फैले महानना ऊसर क्षेत्र में
कब बनेगी एक बड़ी आदर्श गौशाला —
जहाँ हज़ारों गायों का संरक्षण हो,
और साथ ही दूध, गोमूत्र और गोबर आधारित उत्पादों की फैक्ट्रियाँ लगें,
जिससे रोज़गार भी बने और किसान अन्ना पशुओं से मुक्त भी हों।
---
3️⃣ खागा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज और डिग्री कॉलेज कब बनेंगे?
युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर देने की ठोस योजना आखिर कब बनेगी?
---
4️⃣ फतेहपुर मंडल गठन कब होगा?
जिला खागा और जिला घाटमपुर को जोड़ते हुए
फतेहपुर मंडल का गठन ही समग्र विकास का मार्ग है —
इस पर कब होगा सामूहिक प्रयास और निर्णय?
✊ अब समय है सवाल करने का —
जनता केवल वोट नहीं, जवाब भी माँगे!
📜 निवेदक:
प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’
केंद्रीय अध्यक्ष, बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति (BRS)
📞 099362 46736
#मेरी_माटी_मेरा_तीर्थ
#समग्र_फतेहपुर_विमर्श
#मेरी_माटी_मेरा_तीर्थ_मेरा_फतेहपुर_मैं_ही_सवारूंगा
#बुंदेलखंड_की_आवाज़
#बुन्देलखण्ड_राष्ट्र_समिति
#हमें_चाहिए_बुन्देलखण्ड_राज्य
#प्रवीण_पांडेय
ुन्देलखण्ड