Cyber Clarity

Cyber Clarity Making the Cyber World Clear and Understandable for Everyone. Inform. Inspire.”

Digital duniya ke complex aur confusing cheezon ko simple aur clear tarike se samjhana.
“Investigate. Dear friends...
Cyber Clarity is dedicated to simplifying the complex world of cybersecurity. Our mission is to turn digital confusion into clarity by sharing real cybercrime stories, awareness tips, and investigative insights. We help people understand how the online world works — and how to stay

safe, smart, and secure in it. SO please join the page and promote to friends of friends for cyber awareness, Investigation.

11/01/2026

भारत में अब स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! 🔥📵बड़ी खबर! सरकार ने CNAP (Caller Name Presentation) को पूरी तरह मंज़ूरी दे दी है। ...
23/11/2025

भारत में अब स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! 🔥📵

बड़ी खबर! सरकार ने CNAP (Caller Name Presentation) को पूरी तरह मंज़ूरी दे दी है। अब हर इनकमिंग कॉल पर कॉलर का असली KYC वाला नाम दिखेगा — बिना Truecaller के! 🙌

🔥 क्या-क्या होने वाला है?

✅ हर कॉल पर आएगा असली नाम (Airtel, Jio, Vi, BSNL — सब पर)
✅ डिफ़ॉल्ट ऑन रहेगा — चाहो तो खुद बंद कर सकते हो
✅ सिर्फ़ सरकारी KYC से वेरिफ़ाइड नाम दिखेगा, कोई भीड़-भाड़ वाला डेटा नहीं
✅ प्राइवेसी पूरी सुरक्षित — जिसने अपनी ID छुपाई (CLIR ऑन), उसका नाम नहीं दिखेगा
✅ 4G/5G पर पहले से टेस्ट हो चुका, सब स्मूथ चलेगा

⏰ लॉन्च डेट: मार्च 2026 तक पूरे देश में रोलआउट!
📱 नए फ़ोन तो वैसे भी CNAP सपोर्ट करेंगे, पुराने वाले भी ज्यादातर काम करेंगे

अब वो “Unknown Number” वाला डर खत्म!
अब वो “मैं आपका बैंक मैनेजर बोल रहा हूँ” वाला झाँसा नहीं चलेगा 😏

स्पैम कॉल करने वालों की अब खैर नहीं! 💪
भारत डिजिटल सिक्योरिटी में दुनिया का बेस्ट बनने की राह पर है 🚀

🚨 देशभर में CCTV हैकिंग का बड़ा खुलासा! 😱गुजरात के राजकोट के एक अस्पताल से शुरू हुआ साइबर घोटाला अब पूरे भारत में CCTV स...
04/11/2025

🚨 देशभर में CCTV हैकिंग का बड़ा खुलासा! 😱

गुजरात के राजकोट के एक अस्पताल से शुरू हुआ साइबर घोटाला अब पूरे भारत में CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है!

🔍 डिफ़ॉल्ट पासवर्ड जैसे admin123 का इस्तेमाल कर हैकर्स ने
🏥 अस्पतालों, 🏫 स्कूलों, 🏭 फैक्ट्रियों और 🏠 घरों के कैमरे तक पहुंच बना ली।

💾 करीब 50,000 वीडियो क्लिप्स चोरी हुईं — और इन्हें टेलीग्राम पर ₹700 से ₹4,000 तक में बेचा गया!

👨‍💻 एक 25 वर्षीय युवक ने यह सब खास सॉफ्टवेयर टूल्स से किया — सिर्फ इसलिए क्योंकि लोगों ने अपने कैमरों के पासवर्ड नहीं बदले थे!

⚠️ सीख:
👉 अपने CCTV, Wi-Fi या किसी भी डिवाइस का डिफ़ॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें।
👉 दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) चालू करें।
👉 संदिग्ध लिंक या ऐप से बचें।

🔐 थोड़ी सी लापरवाही आपकी प्राइवेसी की कीमत बन सकती है!

22/10/2025

22/10/2025

27/08/2024
  फर्जी  पतों पर बैंक खाता खोलवाकर जामतारा झारखण्ड गैंग के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर लगभग 02 करोड़ 74 लाख की लेन-देन क...
27/08/2024

फर्जी पतों पर बैंक खाता खोलवाकर जामतारा झारखण्ड गैंग के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर लगभग 02 करोड़ 74 लाख की लेन-देन कर साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद आजमगढ़ में शिकायत प्राप्त हुई थी की जनपद आजमगढ़ के कुछ व्यक्ति जामतारा झारखण्ड के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी पते पर फर्जी खाता खुलवाकर फर्जी मोबाइल नंबर फीड कराकर भिन्न- भिन्न साइबर फ्राड का पैसा खाते में मंगवाते हैं व् उक्त पैसों को एटीएम कार्ड से निकालकर अपना कमीशन का 25% रुपया काटने के बाद जामतारा गैंग के विभिन्न बैंक खाते में जमा कर देते हैं|
उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु श्री हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशानुसार एंव श्री शुभम अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ टीम द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी. जिसके पश्चात जरिये मुखबीर व् लोकेशन के आधार पर श्री विमल प्रकाश राय प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम जांच करते हुए क्षेत्र में मामूर थे कि चेक पोस्ट तिराहा रानी की सराय से 02 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात पकड़े गए दोनो व्यक्तियों से बारी-बारी से नाम-पता पूछते हुए जामा-तलाशी लिया गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 1-मो0 फैसल पुत्र मो0 सिराजुद्दीन पता गोठावं थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष व् 2- कुलदीप गौतम पुत्र जंत्री नि0ग्राम नंदनगर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग. 25 वर्ष बताया तथा उनके पास से 03 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद पैनकार्ड, 5 अदद आधार कार्ड व एक अदद आधार कार्ड की छाया प्रति, भिन्न भिन्न ट्रांजेक्शन की सूची जिसमें कुल 29 बैंक खातो से 2,74,14695/- रुपये के ट्राजेक्शन का विवरण अंकित हैं, 05 अदद एटीएम कार्ड, 02 अदद एटीएम किट डाक्यूमेन्ट बिना एटीएम कार्ड के, एक अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, एक अदद ई-श्रम कार्ड बरामद किया गया. पूछ तांछ में पकडे गए व्यक्तियों ने बताया की हमारे साथ इस अपराध में संलिप्त 03 व्यक्ति और थे जो मौके से आप लोगो को देखकर फरार हो गये है. तत्पश्चात पकड़े गये दोनो व्यक्तियों फैसल, कुलदीप, व मौके से फरार तीनो व्यक्तियों दाऊद, अफसर व मुन्नीलाल के विरुद्ध मु0अ0स0 32/2024 धारा 318(4), 319(2),336(3),338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act पंजीकृत कर मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
पूछ-तांछ अभियुक्त-
अभियुक्त मो0 फैसल बता रहा है कि हम पांचो लोग मिलकर साइबर फ्राड का काम करते हैं मुख्य अपराधी आजमगढ़ का दाऊद व् उसका जामतारा झारखण्ड का साथी जमीरुद्दीन अंसारी हैं । हम लोग ऐसे व्यक्ति जिनको रूपयो की तुरन्त आवश्यकता होती है उन्हे रूपयो का लालच देकर उनके आधार में फर्जी पता व फर्जी नाम पता का मोबाइल नम्बर फीड कराकर ,उन आधार कार्डो के द्वारा बैंको मे खाते खुलवाकर उनमे फर्जी मोबाइल नम्बर व फर्जी पता फीड करवा देते है , एक खाता के बदले खाताधारको को तीन से चार हजार रूपये दे देते है तथा उनका एटीएम कार्ड , चेकबुक लेकर फ्राड के रूपयो का लेन देन करते है ।इसी क्रम मे दाऊद ने अफसर और मेरे साथ मिलकर कुलदीप और मुन्नी लाल के आधार कार्ड में फर्जी मोबाइल नंबर व् जौनपुर का फर्जी पता फीड करवा दिया हैं तथा कुलदीप व मुन्नीलाल के आधार कार्ड में अंकित फर्जी पते पर कई सिम कार्ड एक्टीवेट करवाये गये तथा जौनपुर में लगभग 16 बैंको में खाते खुलवाकर उन खातो में दाऊद साइबर फ्राड का रुपया जामतारा गैंग के साइबर ठगो से आनलाइन मंगवाता हैं, तत्पश्चात दाऊद के बताने पर मै , अफसर व दाउद मिलकर कुलदीप व मुन्नीलाल के खातो के एटीएम कार्ड से रुपये निकालकर अपना कमीशन का 25% काटने के बाद दाऊद व जामतारा गैंग के साइबर ठगो द्वारा बताये गये जामतारा झारखण्ड के विभिन्न अरसद अंसारी, फुरकान अंसारी, जमीरुद्दीन अंसारी, रफ़ीक अंसारी व् मो० हसन के बैंक खाते में जमा कर देते हैं , हमलोग बराबर जामतारा गैंग के साइबर ठगो के सम्पर्क में रहकर आजमगढ़ मे रहते हुए देश के कई राज्यो के लोगो के साथ फर्जी पते के सिम कार्ड से काल करके आनलाइन साइबर ठगी किये है तथा साइबर ठगी से प्राप्त रूपयो को हम लोग आपस में बाट लेते है अभियुक्तों के पास से बरामद भिन्न भिन्न ट्रांजेक्शन की सूची की जाँच की गयी है जिसमें कुल 29 बैंक खातो से लगभग 02 करोड़ 75 लाख का साइबर ठगी का लेन देन होना पाया गया है व् NCRP पोर्टल पर जाँच किया गया तो लगभग 80 NCRP शिकायत व् 02 FIR पंजीकृत होना पाया गया है

बरामदगी
से 03 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद पैनकार्ड, 5 अदद आधार कार्ड व एक अदद आधार कार्ड की छाया प्रति, भिन्न भिन्न ट्रांजेक्शन की सूची जिसमें कुल 29 बैंक खातो से 2,74,14,695/- रुपये के ट्राजेक्शन का विवरण, 05 अदद एटीएम कार्ड, 02 अदद एटीएम किट डाक्यूमेन्ट बिना एटीएम कार्ड के, एक अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, एक अदद ई-श्रम कार्ड
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1-मो0 फैसल पुत्र मो0 सिराजुद्दीन पता गोठावं थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष
2- कुलदीप गौतम पुत्र जंत्री नि0ग्राम नंदनगर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग. 25 वर्ष
वांछित
1- दाऊद पुत्र अयूब ग्राम गोठावं थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष
2- मुन्नी लाल पुत्र पुरषोत्तम ग्राम असिलपुर थाना निज़ामाबाद आजमगढ़ उम्र लगभग 26
3- अफसार पुत्र सिराकुल ग्राम गोठावं थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष
4- अरसद अंसारी, फुरकान अंसारी, जमीरुद्दीन अंसारी, रफ़ीक अंसारी व् मो० हसन पता नारायणपुर जामतारा झारखण्ड
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 32/2024 धारा 318(4), 319(2),336(3),338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

गिरफ्तारी टीम
निरीक्षक श्री विमल प्रकाश राय, उ०नि० श्री अलोक कुमार सिंह, मु0आ0 मनीष सिंह, का० संजय कुमार, का0 सभाजीत मौर्या, का0 महिपाल यादव, का0 एजाज खान, म० काo पुष्पा कुशवाहा - साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

Hack हुये फेसबुक, इंस्टाग्राम, Twitter अकाउंट को कैसे पुनः प्राप्त करे ? जानिए तरीक़ा
11/08/2024

Hack हुये फेसबुक, इंस्टाग्राम, Twitter अकाउंट को कैसे पुनः प्राप्त करे ? जानिए तरीक़ा

वर्तमान समय में साइबर अपराधियों का अटैक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी तेजी से हो रहा है। साइबर अपराधी आपके सोशल मीड...

07/08/2024
  ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी हुए 13 लाख  रूपये को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कराया व...
14/07/2024

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी हुए 13 लाख रूपये को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कराया वापस।

   #आजमगढ़: सोशल मीडिया पर फर्जी मार्केटप्लेस पेज बनाकर लेदर शूज व् बैग बेचने के नाम पर सैकड़ो लोगो से ऑनलाइन साइबर ठगी क...
18/06/2024

#आजमगढ़: सोशल मीडिया पर फर्जी मार्केटप्लेस पेज बनाकर लेदर शूज व् बैग बेचने के नाम पर सैकड़ो लोगो से ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाला अभियुक्त मो० अब्दुल्ला गिरफ्तार ।
आवेदक श्री एच् अहमद अब्दुल कद्दार निवासी 72 डी रेलवे फीडर रोड जनपद तेनकासी तमिलनाडु ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया की किसी सोशल मीडिया ( Instagram, Youtube ) पर फर्जी मार्केटप्लेस पेज बनाकर महंगे लेदर शूज सस्ते दाम पर बेचने के नाम पर मुझसे पैसे अपने बैंक खाते में जमा करा लिया है और ऐसे ही इस व्यक्ति ने सैकड़ो लोगो के साथ ऑनलाइन ठगी किया है।
उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशानुसार एंव श्री विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ टीम द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त प्रार्थना पत्र की जाँच से मो० अब्दुल्ला पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी म० न० 522 गुलामी का पूरा थाना कोतवाली आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। कल दिनांक 16-06-2024 को श्री विमल प्रकाश राय, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना व् टीम उपरोक्त जाँच में मामूर थे की जरिये लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये व्यक्ति मो० अब्दुल्ला पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी म० न० 522 गुलामी का पूरा थाना कोतवाली आजमगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। तत्पश्चात आरोपी को मु0अ0सं0 16/2024 धारा 419, 420, 406, 467, 468 , 471 IPC व 66C, 66D IT Act में मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
पूछ-तांछ अभियुक्त- अभियुक्त मो० अब्दुल्ला से उक्त अपराध के सम्बन्ध में पूछ-तांछ की गयी तो बताया की साहब मै Btech किया हूँ तथा वेबसाइट डेवलपर का काम करता हूँ . पैसो के लालच में आकर मै फेसबुक मार्केटप्लेस ऐप्स, Instagram, youtube चैनल्स व् whatsapp पर फर्जी SHOE HEAVEN के नाम से फर्जी पेज बनाकर उसका कैटलाग बनाकर डालता था जिसको लोगो द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर जूतों व् बैग कि डिजाइन देखकर मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजकर आर्डर बुक करते थे और मेरे द्वारा उन्हें पहले आर्डर हेतु ऑनलाइन पेमेंट करने हेतु कहा जाता था. जो मै QR कोड व् UPI आईडी उनको भेजकर अपने व् जानने वलो के बैंक खाता में जमा करता था. पैसा प्राप्त होने के बाद उन लोगो को मै ब्लाक कर देता था. और उनके जूतों कि डिलीवरी ना कर उनके आर्डर के पैसे रख लेता था , और उनको फर्जी डिस्पैच बिल, कैश मेमो तैयार कर भेजकर धोखाधडी करता था ऐसे ही मै लगभग सैकड़ो लोगो के साथ ऑनलाइन धोखधड़ी करके अब तक करीब 10 लाख रुपया कमा चुका हु |
बरामदगी
अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन
अभियुक्त का विवरण
मो० अब्दुल्ला पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी म० न० 522 गुलामी का पूरा थाना कोतवाली आजमगढ़
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 16/2024 धारा 419, 420, 406, 467, 468 , 471 IPC व 66C, 66D IT Act साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

गिरफ्तारी टीम
निरीक्षक श्री विमल प्रकाश राय, मु0आ0 मनीष सिंह, का० संजय कुमार, का0 सभाजीत मौर्या, का0 महिपाल यादव, - साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

Address

Azamgarh
276001

Telephone

+918115905555

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cyber Clarity posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share