20/04/2026
क्या भारत का भविष्य 'अंगूठे' के नीचे ही दबा रहेगा? 🏛️⚖️
देश के मेरे शिक्षित युवा साथियों,
इस तस्वीर को सिर्फ गौर से मत देखिये, इसके पीछे छिपे लोकतंत्र के सबसे बड़े 'Bug' को समझिये। आज भारत की विडंबना यह है कि:
✅ चपरासी बनने के लिए #ग्रेजुएट होना ज़रूरी है।
✅ क्लर्क बनने के लिए #प्रोफेशनल_डिग्री माँगी जाती है।
✅ यहाँ तक कि एक बनने के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है।
#लेकिन... जो व्यक्ति इन सबके ऊपर बैठकर देश का भविष्य 'कोड' (Code) करता है, जो करोड़ों युवाओं की तकदीर का फैसला लेता है, उसके लिए #अंगूठा_छाप होना भी काफी है?
ैसी_इंजीनियरिंग_है?
जब हम बीमार होते हैं, तो सबसे पढ़ा-लिखा 'डॉक्टर' ढूंढते हैं। जब घर बनवाना हो, तो 'आर्किटेक्ट' ढूंढते हैं। लेकिन जब देश का भविष्य संवारना हो, तो हम #बाहुबल और #अयोग्यता के आगे क्यों झुक जाते हैं?
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के नाते मैं पूछता हूँ— अगर मोबाइल का प्रोसेसर (Processor) पुराना हो, तो क्या उसमें नया ऐप चलेगा? कभी नहीं! वैसे ही, अगर नेतृत्व 'अनपढ़ और आउटडेटेड' होगा, तो वो , #डिजिटल_इकोनॉमी और #ग्लोबल_स्किल्स जैसे आधुनिक सपनों को क्या खाक समझेगा?
मजबूरी देखिये:
आज देश का सबसे मेधावी युवा (IAS/CA) उन लोगों के आगे फाइलें लेकर खड़ा है, जिन्हें शायद फाइलों का मतलब भी नहीं पता। यह किसी एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि भारत की #योग्यता (Merit) का अपमान है।
#मेरा_संदेश_पूरे_भारत_के_युवाओं_को:
राजनीति #कीचड़ नहीं है, इसे जानबूझकर गंदा रखा गया है ताकि आप और हम जैसे पढ़े-लिखे लोग दूर रहें और ये #अयोग्य लोग हम पर राज करते रहें। अब बहुत हो गया! अब झंडा उठाने का नहीं, 'कलम और कोड' की ताक़त से सत्ता के इस पुराने सॉफ्टवेयर को करने का समय आ गया है।
अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमसे पूछेंगी— 'जब अयोग्यता कुर्सी पर थी, तब योग्यता कहाँ खामोश खड़ी थी?'
उठो! जागो! और अपनी काबिलियत को पहचानो। अब देश 'डर' से नहीं, 'दिमाग' से चलेगा। ✊🔥
आपका भाई,
प्रदीप यादव
सॉफ्टवेयर इंजीनियर | Jan Awaaz - Pradeep Yadav