17/06/2026
एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस में अभूतपूर्व फूट की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमे की एक और अहम पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी संकट का सामना कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह से सात एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने का मन बना चुके हैं। यही नहीं वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि उनके सभी सांसद एकजुट हैं। शिंदे खेमे के एक नेता ने कहा कि छह से सात सांसदों के पाला बदलने की संभावना है।
उन्होंने दावा किया कि यह कदम शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की भूमिका में संभावित बढ़ोतरी से जुड़ा है। वह अभी पार्टी की युवा शाखा के प्रमुख हैं। नेता ने दावा किया कि पाला बदलने की संभावना वाले सांसदों को शिवसेना (यूबीटी) के भीतर आदित्य का कद और बढ़ाने की बात मंज़ूर नहीं है।