Ayodhya Congress

Ayodhya Congress Official Page of Ayodhya Congress. Visit www.uttarpradeshcongress.com for more details.

मिल्कीपुर अयोध्या के लाल को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि!
23/04/2026

मिल्कीपुर अयोध्या के लाल को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि!

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हनुमान त्रिपाठी जी के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है,
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे और दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

19/04/2026

आप सभी को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

16/04/2026

अयोध्या इनायतनगर थानाक्षेत्र के उछाहपाली पाली पूरे रघुनंदन गांव में रास्ते के विबाद ने बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।अपरान्ह करीब चार बजे उसी रास्ते से जा रहे एक पक्ष के चार लोगों को पूर्व प्रधान व उनके साथियों ने पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया,पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उछाहपाली पाली पूरे रघुनंदन गांव में में मुख्य मार्ग से बाल कृष्ण तिवारी के घर तक पहले से लगे खड़ंजा मार्गपर प्रधान द्वारा मनरेगा योजना से इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि पूर्व प्रधान जय नरायन उर्फ काला तिवारी ने निर्माण कार्य रोकवा दिया जिसके संबंध में विनोद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में कई बार शिकायत भी की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई....!
Ayodhya Police

14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पी, समाज में समानता और समरसता के उद्घोषक, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो—बाबा साहेब के ये विचार हमें एक न्यायपूर्ण समाज बनाने की प्रेरणा देते रहेंगे।

14/04/2026

बैसाखी के पर्व पर आप सभी को लख-लख बधाइयां।

यह त्यौहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

13/04/2026

जलियांवाला बाग: शहादत की अमर गाथा

3 अप्रैल 1919 भारतीय इतिहास का वो काला दिन जिसने आजादी की ज्वाला को और भी दहका दिया। जलियांवाला बाग के उन अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी।

13/04/2026

'महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित किया जा चुका है, किंतु वास्तविक प्रश्न अब परिसीमन से संबंधित है।

सरकार परिसीमन के नाम पर एक गंभीर और चिंताजनक प्रक्रिया अपना रही है, जो संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के प्रतिकूल प्रतीत होती है।

देश के लोकतंत्र तथा निष्पक्ष प्रतिनिधित्व को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु आवश्यक है कि इस प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाए।'

CPP अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का The Hindu में प्रकाशित संपादकीय का हिंदी में अनुवाद-

अयोध्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआईसीसी सदस्य रूदौली से कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी Dayanand Shukla जी को राष्ट्रीय महासचि...
12/04/2026

अयोध्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआईसीसी सदस्य रूदौली से कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी Dayanand Shukla जी को राष्ट्रीय महासचिव पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तरी विधानसभा का आईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आशा है आपके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी शीर्ष नेतृत्व आदरणीय Rahul Gandhi जी और Priyanka Gandhi Vadra जी का हृदय से आभार!

11/04/2026
11/04/2026

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को विधिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री अभिषेक मनु सिंघवी जी तथा अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री सलमान खुर्शीद जी द्वारा की जाएगी, जिनकी उपस्थिति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत होगी।

कार्यक्रम का विवरण:
📅 दिनांक: 11 अप्रैल 2026, शनिवार
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: गाँधी भवन सभागार, कैसरबाग, लखनऊ

यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधि एवं मानवाधिकार विभाग के तत्वावधान में, चेयरमैन श्री आसिफ रिज़वी रिंकू जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

सभी अधिवक्ता साथियों एवं कांग्रेसजनों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और महात्मा फुले जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

11/04/2026

*महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम*

समाज सुधार और समानता के महान प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 'वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामयी अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC Dept. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद जी, पूर्व मुख्यमंत्री-छत्तीसगढ़ श्री Bhupesh Baghel जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्री Avinash Pande जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai जी, सीएलपी लीडर श्रीमती Aradhana Misra जी, ), प्रभारी-झारखंड कांग्रेस श्री के. राजू जी, परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, तेलंगाना श्री पोन्नम प्रभाकर जी, सदस्य, कांग्रेस कार्य समिति श्री कमलेश्वर पटेल जी, मा. सांसद श्री राकेश राठौर जी, AICC अध्यक्ष-एससी विभाग श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, AICC अध्यक्ष- अल्पसंख्यक विभाग श्री Imran Pratapgarhi जी, पूर्व सांसद श्री रवि वर्मा जी, मा. विधायक श्री Virendra Chaudhary Congress जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Kumar Lallu जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

स्थान: मार्श ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ
दिनांक: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
समय: दोपहर 01:00 बजे

आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं।

सादर 🙏
मनोज यादव
प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

11/04/2026

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई, वही आज भी हमारे संघर्ष की प्रेरणा है।

आइए, उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Address

Ayodhya

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ayodhya Congress:

Share