जिला केंद्रीय पुस्तकालय, गेट स्कूल, औरंगाबाद

  • Home
  • India
  • Aurangabad
  • जिला केंद्रीय पुस्तकालय, गेट स्कूल, औरंगाबाद

जिला केंद्रीय पुस्तकालय, गेट स्कूल, औरंगाबाद पुस्तकालय, Library

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में कुमारी कल्पना देव, संगीत शिक्षिका हाई स्कूल भदवा का आगमन हुआ। ये एक उच...
19/01/2026

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में कुमारी कल्पना देव, संगीत शिक्षिका हाई स्कूल भदवा का आगमन हुआ। ये एक उच्च स्तर की कलाकार हैं। इनका युटुब चैनल भी है। जिसके माध्यम से संगीत के प्रति लोगों को जागरूक करती हैं। ये बाह्य परीक्षक के रूप में इस विद्यालय में आई और पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। यहां उपलब्ध पुस्तके और व्यवस्था देखकर काफी प्रफुल्लित हुई। इन्होंने अपने स्तर से इसके बारे में बच्चों को जागरूक करने का वादा किया। ऐसे लोगों को पुस्तकालय प्रबंधन हार्दिक स्वागत करता है ताकि बच्चों का हौसला अफजाई होता रहे।
धन्यवाद

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में मधु कुमारी टीचर हाई स्कूल देवकुंड और खुशबू कुमारी हाई स्कूल अरई का आगम...
10/01/2026

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में मधु कुमारी टीचर हाई स्कूल देवकुंड और खुशबू कुमारी हाई स्कूल अरई का आगमन हुआ। इन्होंने इस पुस्तकालय की व्यवस्था को बहुत ही सराहा और शिक्षार्थियों का हौसला अफजाई की।

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में मगही टॉक की खुशबू कुमारी शिक्षिका हाई स्कूल  बेंगाहीं और नीतू कुमारी ह...
08/01/2026

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में मगही टॉक की खुशबू कुमारी शिक्षिका हाई स्कूल बेंगाहीं और नीतू कुमारी हाई स्कूल मांगी यहां आई और इस पुस्तकालय में पढ़ रहे बच्चों का हौसला अफजाई की। साथ ही लक्ष्मी कुमारी हाई स्कूल नवीनगर एवं आयुषी कुमारी हाई स्कूल तेंदुआ हरकेश भी यहां आई और बच्चों को पढ़ाई से संबंधित जानकारी साझा की।

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में अंकित कुमार सिंह, क्षत्रिय नगर औरंगाबाद पढ़ाई की इच्छा से पधारे। ये यू...
07/01/2026

आज जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में अंकित कुमार सिंह, क्षत्रिय नगर औरंगाबाद पढ़ाई की इच्छा से पधारे। ये यूपीएससी की तैयारी दिल्ली से कर रहे हैं। फिलहाल ये यही से तैयारी कर रहे हैं। इनका ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलासफी है। जिसके लिए ये बौद्धदर्शन की बुक के लिए यहां आए। मैने उपलब्ध संसाधन से ये बुक निकाल कर दिया जिसका नाम है भारत दर्शन। लेकिन इससे भी इनका कम चलने वाला नहीं है। क्योंकि upsc के लिए और डीप नॉलेज की आवश्यकता है।
मैने इस विद्यालय के पूर्व शिक्षक और मेरे गुरु कैलाश सर जो एनसीएंट हिस्ट्री में यहां प्राध्यापक रह चुके हैं से बात करवाई। कैलाश सर मगध विश्वविद्यालय में भी बौद्ध दर्शन पर व्याख्यान दे चुके है। उनका आवास भी बोधगया में ही है। उन्होंने अंकित जी को सपोर्ट करने का पूरा भरोसा दिया है। मैं ऐसे गुरु को सादर नमन करता हूं। अंकित जी को इस पुस्तकालय में upsc लेबल की जितनी भी बुक रखी है उससे अवगत कराया। पूरा एक कंपार्टमेंट लाइब्रेरी का एक कोना नहीं दो कोना इस लेबल की बुक से भरा पड़ा है।
अतः वैसे सीरियस स्टूडेंट जो औरंगाबाद में ही रह कर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह पुस्तकालय वरदान है।
जिला प्रशासन के साथ साथ शिक्षा विभाग के डीपीओ भोला कुमार कर्ण सर को इसके लिए धन्यवाद जो बुक का इतना बढ़िया कलेक्शन किए हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के पूरे अनुभव को इस पुस्तकालय रुपी माला में पुस्तकों कोपिरो दिया है। धन्यवाद ऐसे महानुभाव को।

आज केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में फुलडीहा हाईस्कूल के प्रभारी रविशंकर आनंद सर के साथ सीरीस हाई स्कूल के लाइब्...
07/01/2026

आज केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में फुलडीहा हाईस्कूल के प्रभारी रविशंकर आनंद सर के साथ सीरीस हाई स्कूल के लाइब्रेरियन संजीव सर का आगमन हुआ। इन लोगों से पुस्तकालय के और अधिक उपयोगी कैसे किया जाए पर चर्चा हुई।
इन लोगों के सुझाव पर प्रयासरत रहूंगा ताकि जिले के वैसे बच्चे जो वंचित वर्ग से आते हैं उन्हें अधिक से अधिक कैसे लाभान्वित किया जाए और लोगों तक इसके बारे में कैसे जानकारी प्रसारित की जाय।
विद्यालय परिवार इसके लिए इन्हें दिल से धन्यवाद ज्ञापित करती है।

जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में आज NEET की तैयारी हेतु बायोलॉजी की उपलब्ध पुस्तके । सभी स्टूडेंट जिन्हें ...
03/01/2026

जिला केंद्रीय पुस्तकालय गेट स्कूल औरंगाबाद में आज NEET की तैयारी हेतु बायोलॉजी की उपलब्ध पुस्तके । सभी स्टूडेंट जिन्हें स्वाध्याय करना हो यहां आकर निःशुल्क पुस्तकों का लाभ उठाएं।
बैठने की व्यवस्था
RO Water
AC
Inverter
की सुविधा से युक्त यह केंद्रीय पुस्तकालय आम जनों की सेवा में उपलब्ध।

Address

Back Side Of Gait School Main Building
Aurangabad
824101

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिला केंद्रीय पुस्तकालय, गेट स्कूल, औरंगाबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category